जब न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में गरबा पर झूम उठे भारतीय... VIDEO वायरल

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में नवरात्रि का खास जश्न देखने को मिला, जहां भारतीयों का एक समूह रंग-बिरंगे पारंपरिक कपड़ों में गरबा करता नजर आया. लोगों ने संगीत की धुन पर जमकर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
 नवरात्री के दौरान यहां कुछ देर के लिए नजारा पूरी तरह बदल गया (Photo: AI generated) नवरात्री के दौरान यहां कुछ देर के लिए नजारा पूरी तरह बदल गया (Photo: AI generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:33 PM IST

न्यूयॉर्क का मशहूर टाइ्म्स स्क्वायर आमतौर पर चमकती बड़ी-बड़ी स्क्रीन, पर्यटकों की भीड़ और लगातार भागती जिंदगी के लिए जाना जाता है. लेकिन नवरात्री के दौरान यहां कुछ देर के लिए नजारा पूरी तरह बदल गया. टाइम्स स्क्वायर में भारतीयों का एक समूह गरबा करता नजर आया. रंग-बिरंगे पारंपरिक कपड़ों में लोग संगीत की धुन पर गोल घेरा बनाकर नाचते दिखे.

Advertisement

इसका वीडियो X पर आकांक्षा परमार ने शेयर किया है. वीडियो में बड़ी संख्या में लोग गरबा करते नजर आ रहे हैं. कोई तालियों की लय पर कदम मिला रहा है, तो कोई घूमकर गरबा की पारंपरिक स्टाइल में डांस कर रहा है. पीछे टाइम्स स्क्वायर की विशाल चमकदार स्क्रीन और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ इस पूरे नजारे को और खास बना रही है.


वीडियो में कई लोग लहंगा, कुर्ता और दूसरे पारंपरिक भारतीय परिधानों में दिखाई देते हैं. आसपास मौजूद कुछ लोग इस अचानक बने गरबा ग्राउंड को देखकर रुक गए और डांस का वीडियो बनाने लगे. कुछ लोग इस जश्न में शामिल होते हुए भी नजर आए.

न्यूयॉर्क में दिखा गुजरात का रंग

गरबा गुजरात की पारंपरिक लोक नृत्य शैली है, जिसे नवरात्री के दौरान खास तौर पर किया जाता है. इसमें लोग गोल घेरे में एक-दूसरे के साथ ताल मिलाकर डांस करते हैं. भारत के बाहर रहने वाले भारतीय समुदायों के बीच भी नवरात्री और गरबा बड़े उत्साह से मनाया जाता है..आकांक्षा परमार ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- नवरात्र उन्होंने टाइ्म्स स्क्वायर के इस नजारे को संगीत, रंग और मां की भक्ति से जुड़ा जश्न बताया.

Advertisement

सोशल मीडिया की राय

हालांकि, टाइ्म्स स्क्वायर में हुए इस आयोजन को लेकर सोशल मीडिया पर हर कोई उत्साहित नहीं दिखा. कुछ यूजर्स ने सार्वजनिक जगह पर इस तरह के आयोजन को लेकर सवाल उठाए. उनका कहना था कि इतने व्यस्त स्थान पर किसी भी तरह का बड़ा जश्न मनाते समय वहां मौजूद लोगों और सार्वजनिक व्यवस्था का ध्यान रखा जाना चाहिए.

वहीं, कई लोगों ने इसे विदेश में भारतीय संस्कृति और त्योहारों को सेलिब्रेट करने का खूबसूरत तरीका बताया. उनके मुताबिक, टाइ्म्स स्क्वायर जैसे अंतरराष्ट्रीय स्थल पर भारतीयों का गरबा करना सांस्कृतिक पहचान को दुनिया के सामने रखने वाला दृश्य है.

यानी एक तरफ इस वीडियो में विदेश की जमीन पर भारतीय त्योहार का रंग दिखाई देता है, तो दूसरी तरफ इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »