यूपी में का बा पार्ट 3: सड़क पर बेरोजगार बा ...अरे बाबा! नेहा सिंह राठौर का नया गाना

UP me ka ba part 3, Neha Singh Rathore: नेहा सिंह राठौर का 'यूपी में का बा' का पार्ट 3 सॉन्‍ग आ गया हैं. ये गाना भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. यूजर जमकर इस गाने की तारीफ कर रहे हैं. वहीं कई लोगों ने उन्‍हें ट्रोल भी किया है.

Advertisement
नेहा सिंह राठौर नेहा सिंह राठौर

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली ,
  • 07 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 2:28 PM IST
  • नेहा सिंह राठौर का आया एक और गाना
  • यूपी में का बा सॉन्‍ग का पार्ट 3 हुआ रिलीज

Neha Singh Rathore up me ka ba part 3: भोजपुरी गायक नेहा सिंह राठौर का एक और चुनावी गीत आया है, ये गाना भी पहले के दो गानों की तरह वायरल हो गया है. नेहा सिंह राठौर ने इस भोजपुरी गाने में एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है. उन्‍होंने इस गाने में अखलाक की लिंचिंग पर बात की है, गायों के हालात पर बात की है.

Advertisement

वहीं नेहा सिंह राठौर ने इस गाने में बेरोजगारी पर भी सवाल उठाए हैं. वहीं हाल में जो पेपर लीक हुआ था. उस पर भी नेहा सिंह राठौर ने सवाल उठाए हैं. भर्ती न निकालने पर भी तंज कसा है. नेहा सिंह राठौर ने यूट्यूब पर ये गाना करीब 10 लाख लोग  देख चुके हैं. 

वहीं ट्विटर पर भी नेहा ने ये गाना शेयर किया है, उनके इस गाने पर भी कई लोग कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि इस गाने को और कितने पार्ट आएंगे, एक एक पार्ट दरबारी कवियों का कलेजा छलनी करता जा रहा है. सनी सिंह नाम के यूजर ने भी उनके गाने की भाषा की तारीफ की है. डॉ राहिला ने लिखा कि मुझे खुशी है कि आपने इलाहाबाद के स्‍टूटेंट्स की पीड़ा को 'का-बा' में दिखाया. 

Advertisement

यूजर्स ने किया सपोर्ट 
वहीं कई यूजर ने ये भी लिखा कि आप ऐसे ही लिखते रहो, जो जलते हैं उन्‍हें जलने दो. हालांकि कई लोगों ने नेहा सिंह राठौर को वीडियो में घेरने की भी कोशिश की है. कई ने उन्‍हें ट्रोल भी किया है. लेकिन ज्‍यादातर ने उनकी तारीफ ही की है. एक यूजर ने लिखा है कि मरणासन्न लोकभाषाओं के दौर में नेहा सिंह राठौर ने भोजपुरी को मुख्यधारा में ला दिया है. भोजपुरी से सर्वथा अनभिज्ञ लोग भी इस भाषा का आनंद ले रहे हैं. लोकभाषाओं में ऐसे रचनात्मक प्रयोग करने बहुत जरूरी हैं.

रवि किशन ने गाया था 'यूपी में सब बा' 
भोजपुरी गायक नेहा सिंह राठौर, भाजपा सांसद और अभिनेता रविकिशन के 'यूपी में सब बा' के बाद 'यूपी में का बा' गाने के बाद चर्चा में आईं थीं. इसके बाद यूपी में योगी सरकार के खिलाफ घेरने के लिए विपक्ष ने भी उनके वायरल गाने का सहारा लिया. यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में में ये गाना सुनते हुए नजर आए. नेहा सिंह राठौर 'यूपी में का बा' गाने के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा में आईं तो ट्रोल भी हुईं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »