अपने घर में रहने के लिए बेटी को देना होगा 12,000 रेंट, मां के एग्रीमेंट पर बवाल!

18 साल की बेटी से मां रेंट वसूलेगी. इसके लिए मां ने बेटी से एक लीज एग्रीमेंट साइन करवाया है. मां ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और फिर बहस छिड़ गई. लोगों ने नेगेटिव कमेंट्स करने शुरू कर दिए. इसके बाद महिला ने दूसरा वीडियो बनाया और उसमें अपने फैसले पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी को असल दुनिया के लिए तैयार कर रही हैं.

Advertisement
महिला ने वीडियो शेयर कर बताई पूरी कहानी महिला ने वीडियो शेयर कर बताई पूरी कहानी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 4:58 PM IST
  • वीडियो पर 15 लाख से ज्यादा व्यूज
  • नेगेटिव कमेंट्स के बाद महिला ने बनाया दूसरा वीडियो

18 साल की बेटी को घर में रहने के लिए अपनी मां को किराया देना होगा. मां ने इसके लिए अपनी बेटी से एक एग्रीमेंट साइन करवाया है. इसके तहत बेटी को घर में रहने के लिए हर महीने करीब 12 हजार रुपए देने होंगे. महिला ने एग्रीमेंट पर साइन करते हुए बेटी का वीडियो भी शेयर किया है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है.

Advertisement

मामला अमेरिका का है. ओकलाहोमा की रहनेवाली मां ने अपनी बेटी जाडा का एक वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया. उन्होंने लिखा- जब आपकी बेटी 18 साल की हो जाए और घर में ही रहने का फैसला कर ले.

वीडियो में जाडा लीज एग्रीमेंट पर साइन करती दिखती हैं. फुटेज के ऊपर टेक्स्ट में लिखा- सक्सेस के लिए इसे तैयार कर रही हूं. इस वीडियो को 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. महिला के ट्रीटमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई है.

एक महिला ने लिखा- ओह! मेरे पैरेंट्स ने भी मेरे साथ ऐसा ही किया था और इससे सिर्फ मेरी परेशानियां बढ़ी थीं. शुक्र है मैंने करोड़ों कमाना शुरू कर दिया और अब कोई दिक्कत नहीं है. दूसरे ने लिखा- मेरे पैरेंट्स ने भी मेरे साथ ऐसा ही किया था और अब हम एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं! इसलिए गुड लक.

Advertisement

नेगेटिव कमेंट्स के जवाब में महिला ने एक दूसरा वीडियो बनाया और बताया कि यह कदम उन्होंने क्यों उठाया था. महिला ने कहा- 16 साल की उम्र में ही मैं मां बन गई थी और मेरे पैरेंट्स ने मेरी कोई मदद नहीं की थी. मुझे हर एक चीज के लिए संघर्ष करना पड़ा था.

महिला ने कहा कि वह नहीं चाहती हैं कि उनके बच्चे किसी भी चीज के लिए उन पर आश्रित रहे. उन्होंने कहा कि वह जो कुछ भी कर रही हैं अपने बच्चों को असल दुनिया के लिए तैयार करने के लिए कर रही हैं. महिला ने बताया- जाडा सिर्फ रेंट का भुगतान ही करेंगी. उन्हें कार पेमेंट, इंश्योरेंस, फोन बिल नहीं देना होगा. जाडा की तरफ से दिया जाने वाला रेंट, यूटिलिटी, रूम, फूड और दूसरी चीजों पर खर्च किया जाएगा.

महिला के अकाउंट से जाडा का एक वीडियो भी शेयर किया गया. इसमें जाडा ने कहा कि शुरूआत में उन्हें यह एग्रीमेंट मुश्किल लगा था. लेकिन अब उन्हें समझ आने लगा है कि उनकी मां उन्हें भविष्य के लिए तैयार कर रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »