रेस्टोरेंट से ऑर्डर किया खाना, फूड पैकेट से निकला 43,000 रुपये कैश!

कर्ज में डूबी एक महिला को अचानक ही सैंडविच के नीचे से 43 हजार रुपए मिले. महिला ने भी ईमानदारी का परिचय देते हुए ये पैसे वापस कर दिए. महिला केएफसी (KFC) के टेकअवे बैग में चिकन सैंडविच पैक करवाकर लाई थी. उसी बैग में से महिला को ये पैसे मिले. महिला के व्‍यवहार की पुलिस ने तारीफ की है.

Advertisement
जोआने ओलिवर ने दिया ईमानदारी का परिचय (Credit: JoAnne Oliver) जोआने ओलिवर ने दिया ईमानदारी का परिचय (Credit: JoAnne Oliver)

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली ,
  • 21 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 12:23 PM IST

कर्ज में डूबी एक महिला उस समय हैरान रह गई, जब उसे केएफसी (KFC) के चिकन सैंडविच के पैकेट से 43 हजार रुपए मिले. महिला टेकअवे बैग में चिकन सैंडविच पैक करवाकर घर ले जा रही थी. अचानक मिले इतने रुपए देखकर महिला ने इसे संबंधित लोगों को वापस कर दिया. महिला की ईमानदारी की पुलिस ने भी जमकर तारीफ की. 

Advertisement

जोआने ओलिवर जॉर्जिया (अमेरिका) की रहने वाली हैं. उन्‍होंने लंच में जैसे ही चिकन सैंडविच खाना शुरू किया, उन्‍हें सैंडविच के नीचे से 43 हजार रुपए लिफाफे में मिले.

डेलीस्‍टार की रिपोर्ट के मुताबिक, जोआने इस समय कर्जे में डूबी हुई हैं. इसके बाद भी उन्‍होंने ये पैसे देखकर पुलिस को फोन किया. मजाकिया अंदाज में उन्‍होंने कहा कि उनके पास शॉपिंग का विकल्‍प भी मौजूद था और वह कार की टंकी भी भरवा सकती थी.

WSB TV से बातचीत में उन्‍होंने कहा, मैंने नोट गिनने शुरू किए, कुल 43 हजार रुपये थे. मैंने इसे तुरंत वापस लिफाफे में रख दिया. इसके बाद लिफाफे को बंद किया. इस दौरान अधिकारी भी वहां आ चुके थे. 

वहीं, जैक्‍सन पुलिस की जांच में सामने आया कि KFC की डिपॉजिट राशि गलती से जोआने के बैग में चली गई थी. पुलिस ने फेसबुक पर जोआने को थैंक्‍स कहा. फेसबुक पोस्‍ट में पुलिस ने लिखा-जोआने ने सही काम तो किया ही, उन्‍होंने मैनेजर की नौकरी भी बचा ली. सोशल मीडिया पर भी तमाम यूजर्स ने जोआने की ईमानदारी की तारीफ की.

Advertisement

वैसे इस तरह के मामले पहले भी सामने आए हैं, जब किसी को अचानक ही कैश मिल गया हो. इसी साल मई में एक शख्‍स अपने घर की मरम्‍मत करवा रहा था. तब उसे 2 लाख 40 हजार रुपए लिफाफे के अंदर मिले थे. रेडिट पर Maomoondog नाम के यूजर ने अपनी कहानी शेयर की थी.  

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »