वो आता है और चोरों को खंभे से बांधकर चला जाता है, वायरल हो रहा सीक्रेट 'बैटमैन'

बैटमेन की तर्ज पर एक रहस्यमय शख्स लोगों को डक्ट टेप लपेटकर, खंभे से बांधकर छोड़ देता है. इसके बाद एक तख्ती पर लिखकर छोड़ जाता है कि यह शख्स बाइक चोर है. मैक्सिको की पुलिस इस सीक्रेट 'बैटमैन' का पता लगाने में जुटी है, लेकिन इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

Advertisement
मैक्सिको के सीक्रेट 'बैटमैन' का कारनामा हो रहा वायरल (Photo - X/@@LuisCardenasMx ) मैक्सिको के सीक्रेट 'बैटमैन' का कारनामा हो रहा वायरल (Photo - X/@@LuisCardenasMx )

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:05 PM IST

मैक्सिको में इन दिनों एक रहस्यमयी शख्स की तस्वीरें और कारनामे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. लोग उसे 'मैक्सिकन बैटमैन' कह रहे हैं. वजह भी ऐसी है कि सुनकर कोई भी हैरान रह जाए. यह अनजान शख्स कथित बाइक चोरों को पकड़ता है, उन्हें डक्ट टेप से खंभों पर बांध देता है, चेहरे पर 'चोर' लिख देता है और फिर मौके से गायब हो जाता है. अब पुलिस भी इस रहस्यमयी 'बैटमैन' की तलाश में जुट गई है.

Advertisement

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, मैक्सिको के जलिस्को राज्य के लागोस डी मोरेनो शहर में पिछले कुछ दिनों से एक के बाद एक ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसने लोगों के बीच सनसनी फैला दी है. शहर में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं बढ़ने के बीच कोई अनजान शख्स खुद ही 'इंसाफ' करने निकल पड़ा है.

खंभे में डक्ट टेप से बांधकर छोड़ देता है
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले दो हफ्तों में कम से कम पांच लोगों को सड़क किनारे बिजली या लाइट के खंभों से डक्ट टेप में पूरी तरह लिपटा हुआ पाया गया. उनके मुंह भी टेप से बंद थे ताकि वे कुछ बोल न सकें.

सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि उनके चेहरे पर काले मार्कर से स्पेनिश भाषा का शब्द 'Ratero' लिखा हुआ था, जिसका मतलब होता है 'चोर'. कुछ लोगों के चेहरे पर मूंछें और बिल्ली जैसी मूंछों के निशान भी बनाए गए थे. माना जा रहा है कि यही रहस्यमयी शख्स की पहचान या उसका 'सिग्नेचर स्टाइल' है.

Advertisement

साथ में छोड़ जाता है एक पर्ची
इन लोगों के सिर के ऊपर गुलाबी रंग का एक बोर्ड भी लगाया गया था, जिसमें उन पर मोटरसाइकिल चोरी करने का आरोप लिखा गया था. इतना ही नहीं, जिन बाइक को चोरी का बताया गया, उन्हें भी वहीं पास में खड़ा छोड़ दिया गया.

यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग इस रहस्यमयी शख्स को 'मैक्सिकन बैटमैन' या 'मैक्सिको का डार्क नाइट' कहकर बुलाने लगे हैं. इन घटनाओं की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

पहली घटना 13 जून को सामने आई
बताया जाता है कि इस सिलसिले की पहली घटना 13 जून को सामने आई थी. उस दिन एक व्यक्ति खंभे से बंधा मिला था, जिसके पास एक गत्ते पर उसे चोर बताया गया था. इसके बाद अगले कुछ दिनों में इसी तरह की कई और घटनाएं सामने आती चली गईं.

हालांकि पुलिस का रुख इस मामले में बिल्कुल अलग है. जलिस्को पुलिस का कहना है कि खंभों से बंधे मिले लोगों को फिलहाल पीड़ित माना जा रहा है, क्योंकि कानून अपने हाथ में लेना अपराध है.राज्य के सुरक्षा सचिव जुआन पाब्लो हर्नांडेज के मुताबिक, अब तक इस रहस्यमयी शख्स से जुड़ी पांच घटनाओं की पुष्टि हो चुकी है. पुलिस ने मामले में इस्तेमाल किए गए दो संदिग्ध वाहनों की पहचान भी कर ली है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जमीन में बिछी थी 8 लाख माइंस... उनके बीच से नॉर्थ कोरिया से भाग गया सैनिक!

पुलिस का कहना है कि खंभों से बंधे मिले सभी लोगों को छुड़ाकर इलाज के लिए भेजा गया है और अब उस शख्स की तलाश की जा रही है, जिसे लोग सोशल मीडिया पर 'मैक्सिकन बैटमैन' कह रहे हैं. फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर यह रहस्यमयी शख्स कौन है? क्या वह सच में अपराध रोकना चाहता है या फिर कानून को चुनौती दे रहा है? इन सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुटी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »