पेट दर्द से तड़प रहा था शख्स, जांच में निकली ऐसी चीज डॉक्टरों के उड़े होश! PHOTOS

Stomach Pain: 52 साल का ये शख्स पेट दर्द से तड़प रहा था. उसे अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने एक्स-रे किया. जब रिपोर्ट आई तो सभी हैरान रह गए. क्योंकि उसके पेट से ऐसी चीज निकली जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था. सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

Advertisement
पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स (सांकेतिक फोटो- गेटी) पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स (सांकेतिक फोटो- गेटी)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 14 जून 2023,
  • अपडेटेड 9:58 AM IST

52 साल का एक शख्स पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा. यहां जांच में जो खुलासा हुआ, उसे जानकर डॉक्टर्स भी हैरान रह गए. उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि आखिर उसके शरीर में ये चीज पहुंची कैसे. फिलहाल, पेट का ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने उसे बाहर निकाल दिया है. सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. 

Advertisement

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना सेंट्रल अमेरिकी देश ग्वाटेमाला की है. यहां रूजवेल्ट अस्पताल के डॉक्टरों ने सर्जरी कर शख्स के पेट से करीब 1 फीट लंबी छड़ी निकाली है. ये छड़ी घुमावदार थी. इसकी वजह से शख्स को पेट में तेज दर्द उठ रहा था. जब वो अस्पताल पहुंचा तो एक्स-रे रिपोर्ट देख डॉक्टरों के भी होश उड़ गए थे. 

पेट से निकली छड़ी

छड़ी पेट में पहुंची कैसे? इस सवाल के जवाब में शख्स ने बेहद हैरान कर देने वाली बात बताई. उसने कहा- मेरे दिमाग से अजीब आवाजें आ रही थीं. उसी ने मुझे छड़ी निगल जाने को कहा. बाद में असहनीय दर्द उठा. फिलहाल, शख्स के नाम का खुलासा नहीं किया गया है. 

चेकअप के बाद वो सिज़ोफ्रेनिया (Schizophrenia) से ग्रस्त पाया गया. सिज़ोफ्रेनिया एक गंभीर मानसिक बीमारी है, जो किसी व्यक्ति के सोचने, महसूस करने और व्यवहार करने के तरीके को प्रभावित करती है. सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित लोगों को ऐसा लग सकता है कि उनका वास्तविकता से संपर्क टूट गया है. ये मतिभ्रम की अवस्था पैदा कर देती है. 

Advertisement
एक्स-रे रिपोर्ट और सर्जरी

अस्पताल ने एक्स-रे और ऑपरेशन के कुछ फोटोज शेयर किए हैं, जिनमें छड़ी शख्स के गुलेट (Gullet) में दिखाई दे रही है. गुलेट, मुख से आमाशय को जाने वाली आहार-नली को कहते हैं. पहले तो डॉक्टरों ने छड़ी को मुंह से निकालने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं की दशा में ऑपरेशन करने का निर्णय लिया. 
 
डॉक्टरों ने बताया कि छड़ी 1 फीट लंबी और लगभग 0.8 इंच चौड़ी थी. इसकी वजह से पेशेंट के कुछ अंगों को मामूली नुकसान पहुंचा. श्वसन क्रिया नहीं प्रभावित हुई थी. पेशेंट को बेहोश करने के बाद उसके पेट में एक छोटा चीरा लगाया गया और छड़ी को बाहर निकाल लिया गया. इस प्रक्रिया को गैस्ट्रोटॉमी कहा जाता है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »