'मैंने भी तेरी मां का दूध पिया है…', जिद्दी बछड़े को मनाती बच्ची का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल 15 सेकेंड का यह प्यारा वीडियो, जिसमें बच्ची की मासूमियत ने ऐसा पल बना दिया कि लोग बार-बार देख रहे हैं

Advertisement
 यह वीडियो उत्तर भारत के एक ग्रामीण इलाके का बताया जा रहा है  (Photo:Insta/@gagansengar1) यह वीडियो उत्तर भारत के एक ग्रामीण इलाके का बताया जा रहा है (Photo:Insta/@gagansengar1)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:04 PM IST

कहते हैं, उम्र सबसे पहले इंसान से उसकी मासूमियत छीन लेती है.वही निश्चल बचपन, जिसमें हर बात सीधी और सच्ची होती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो याद दिलाता है कि बच्चे सच में कितने मासूम और बेखौफ होते हैं. वे अपनी बात बिना झिझक, यहां तक कि बेजुबानों के सामने भी पूरी मजबूती से रख देते हैं. इस वीडियो को देखकर लोग अपने बचपन की उन्हीं सरल और सच्ची यादों में खोते नजर आ रहे हैं.

Advertisement

 यह वीडियो उत्तर भारत के एक ग्रामीण इलाके का बताया जा रहा है, जहां एक छोटी सी बच्ची अपनी जिद, हिम्मत और देसी अंदाज से हर किसी का दिल जीत रही है.

वीडियो में करीब 5 से 7 साल की बच्ची एक भैंस के बछड़े को रस्सी से पकड़कर घर ले जाने की कोशिश करती नजर आती है. वह पूरी ताकत लगाती है, कभी खींचती है तो कभी धक्का देती है, लेकिन बछड़ा भी अपनी जगह अड़ा रहता है. वह आगे बढ़ने से साफ इनकार कर देता है. यह नजारा देखने में जितना साधारण लगता है, उतना ही मजेदार भी है.

'मैंने भी तेरी माँ का दूध पिया है'

कई बार कोशिश करने के बाद जब बछड़ा टस से मस नहीं होता, तो बच्ची हार मानने की बजाय एक अलग ही अंदाज अपनाती है. वह पूरे आत्मविश्वास के साथ बछड़े की तरफ देखती है और कहती है-जितना जोर लगाना है लगा ले… मैंने भी तेरी माँ का दूध पिया है!. 

Advertisement

देखें वायरल वीडियो

यह मासूम संवाद और बच्ची का कॉन्फिडेंस सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है. लोग इसे बार-बार शेयर कर रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. कई यूजर्स लिख रहे हैं कि यह वीडियो देखकर उन्हें अपने गांव और बचपन की याद आ गई.

शहरों में रहने वाले लोग भी इस वीडियो से खासा जुड़ाव महसूस कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि ऐसे पल आज के डिजिटल दौर में कम देखने को मिलते हैं, लेकिन यही छोटी-छोटी बातें जिंदगी की असली खुशी होती हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement