एंटरटेनमेंट के लिए खूबसूरत लेडी कंडक्टर और... पुतिन से मिलने ट्रेन से जाएंगे किम, मौजूद हैं ये सुविधाएं

किम जोंग इससे पहले चीन भी ट्रेन से ही गए थे. दोनों नेताओं की मुलाकात में रूस को हथियार मुहैया कराने पर चर्चा हो सकती है. जो इस वक्त यूक्रेन से जंग लड़ रहा है.

Advertisement
ट्रेन में एंटरटेनमेंट के लिए महिला कंडक्टर (तस्वीर- AP) ट्रेन में एंटरटेनमेंट के लिए महिला कंडक्टर (तस्वीर- AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 1:25 PM IST

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के हथियारों के प्रति प्रेम को देखकर उन्हें लिटिल रॉकेट मैन भी कहा जाने लगा है. वो जल्द ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने वाले हैं. लेकिन वो यहां प्लेन से नहीं बल्कि ट्रेन से जाएंगे. किम जोंग इससे पहले चीन भी ट्रेन से ही गए थे. दोनों नेताओं की मुलाकात में रूस को हथियार मुहैया कराने पर चर्चा हो सकती है. जो इस वक्त यूक्रेन से जंग लड़ रहा है.

Advertisement

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 39 साल के किम को ये ट्रेन अपने पिता किम जोंग इल से विरासत में मिली है. ऐसा कहा जाता है कि किम को प्लेन में बैठने से डर लगता है. अब चूंकी ये किम जोंग की ट्रेन है, तो मामूली तो कतई नहीं होगी.

इसकी एवरेज स्पीड 37 mph है. इसमें कॉन्फ्रेंस रूम, सैटेलाइट फोन, फ्लैटस्क्रीन टीवी और करीब 100 सिक्योरिटी एजेंट्स हैं. इन एजेंट्स का काम रास्ते और स्टेशंस को स्कैन करना होता है, ताकि बम या किसी भी अन्य खतरे से बचा जा सके. ट्रेन पूरी तरह बुलेटप्रूफ है. 

ट्रेन से रूस जाएंगे किम जोंग उन (तस्वीर- AP)

जिंदा ले जाए जाते हैं समुद्री जीव

ट्रेन में शेफ भी मौजूद रहते हैं, जो रूसी, चीनी, कोरियन, जापानी और फ्रेंच खाना बनाते हैं. किम जोंग इल के साथ यात्रा करने वाले रूसी अधिकारी कॉन्स्टेंटिन पुलिकोवस्की के 2002 के एक आर्टिकल के अनुसार, ट्रेन में जीवित समुद्री पशुओं को भी ले जाया जाता है, ताकि उन्हें ताजा ही खाया जा सके.

Advertisement

इल अपने नखरीले अंदाज के लिए जाने जाते थे. उस यात्रा में उन्हें रास्ते में रूसी डिश परोसी की गई थी, तब भी उन्होंने उसमें काफी कमियां निकाल दीं. पुलिकोवस्की ने लिखा था, 'किम जोंग इल ने पीस को उठाया और कहा ये किस तरह का पेल्मेनी है? इसे थोड़ा बड़ा और ज्यादा उबला हुआ होना चाहिए.'

खूबसूरत लेडी कंडक्टर भी मौजूद

इस ट्रेन में एंटरटेनमेंट के लिए महिला कंडक्टरों को रखा गया है. उन्हें 'खूबसूरत लेडी कंडक्टर' कहा जाता है. हमलों की आशंका के चलते, एक अलग ट्रेन काफिले के आगे-आगे चलती है. वहीं किम के रविवार तक रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचने की संभावना है. वो ट्रेन से रूस के पीयर 33 जा सकते हैं. जहां पनडुब्बी रोधी जहाज पैसिफिक बंदरगाह शहर की निगरानी करते हैं. इसके अलावा किम मॉस्को भी जा सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »