लेविट गईं, ट्रंप अब किसे बनाएंगे प्रेस सेक्रेटरी? वायरल हुआ वीडियो

कैरोलिन लेविट के जाने के बाद व्हाइट हाउस के पोडियम पर कौन नजर आएगा, इसे लेकर अभी आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है. लेकिन ट्रंप ने एक फॉक्स न्यूज संवाददाता के सामने ऐसा सवाल रख दिया, जिसने अचानक उन्हें ही अगली प्रेस सेक्रेटरी की रेस में ला खड़ा किया. आखिर ट्रंप ने किसका नाम लिया?

Advertisement
यह पूरा मामला एक फॉक्स न्यूज इंटरव्यू के दौरान सामने आया (Photo: Reuters) यह पूरा मामला एक फॉक्स न्यूज इंटरव्यू के दौरान सामने आया (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:48 PM IST

अमेरिका में व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट के पद छोड़ने की खबर के उनकी जगह कौन आएगा इसको लेकर चर्चा है. अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज की संवाददाता एलेक्सिस मैकएडम्स का नाम खुद बातचीत के दौरान उछाल दिया. हालांकि, व्हाइट हाउस ने अभी लेविट के उत्तराधिकारी के नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.

Advertisement

यह पूरा मामला एक फॉक्स न्यूज इंटरव्यू के दौरान सामने आया. मैकएडम्स ने ट्रंप से पूछा था कि क्या कैरोलिन लेविट की जगह किसी और को लाया जा सकता है. ट्रंप ने पहले लेविट की तारीफ की और कहा कि उनकी जगह किसी और को लाना आसान नहीं होगा. इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में मैकएडम्स से ही पूछ लिया कि क्या वह यह जिम्मेदारी संभालेंगी.

ट्रंप ने इंटरव्यू के दौरान क्या कहा?

मैकएडम्स के सवाल पर ट्रंप ने पहले लेविट की तारीफ की. उन्होंने कहा कि वह बेहद अच्छी प्रेस सेक्रेटरी हैं और उनकी जगह भरना मुश्किल होगा. ट्रंप ने कहा कि उन्हें पता चला है कि लेविट ट्रंप से ज्यादा अपने बच्चों को पसंद करती हैं और इसी बात को लेकर वह काफी चिंतित हैं. उनका इशारा लेविट के उस फैसले की तरफ था, जिसके तहत वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए पद छोड़ रही हैं.

Advertisement

देखें वायरल वीडियो

इसके बाद मैकएडम्स ने पूछा कि लेविट के जाने के बाद व्हाइट हाउस के मंच पर कौन नजर आ सकता है. ट्रंप ने जवाब में सीधे मैकएडम्स की तरफ इशारा करते हुए पूछा- आप? इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैकएडम्स इस काम को संभाल सकती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह उन्हें हमेशा से पसंद करते हैं.

क्या एलेक्सिस मैकएडम्स सच में बनेंगी प्रेस सेक्रेटरी?

अभी ऐसा कहना जल्दबाजी होगी. ट्रंप ने इंटरव्यू के दौरान मैकएडम्स का नाम जरूर लिया, लेकिन इसे आधिकारिक नियुक्ति या घोषणा नहीं माना गया है. व्हाइट हाउस ने अभी तक यह नहीं बताया है कि लेविट के जाने के बाद उनकी जगह कौन लेगा.

मैकएडम्स फॉक्स न्यूज की संवाददाता हैं और ट्रंप के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ही लेविट के उत्तराधिकारी को लेकर सवाल किया था. ट्रंप की टिप्पणी के बाद उनका नाम संभावित उम्मीदवारों की चर्चा में जरूर आ गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »