VIDEO: कभी वीडियो कॉल पर दिखाया था न्यूयॉर्क, अब मम्मी-पापा को वहीं घुमाया

अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय महिला ने 2016 में वीडियो कॉल के जरिए अपने माता-पिता को न्यूयॉर्क की झलक दिखाई थी. वर्षों बाद उसने उन्हें उसी शहर की सैर कराकर अपना पुराना सपना पूरा कर लिया.

Advertisement
वीडियो में माता-पिता के चेहरे की खुशी और बेटी के लिए गर्व साफ दिख रहा है (Photo:Insta/byanjanitiwari) वीडियो में माता-पिता के चेहरे की खुशी और बेटी के लिए गर्व साफ दिख रहा है (Photo:Insta/byanjanitiwari)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:42 PM IST

अमेरिका का न्यूयॉर्क दुनिया के सबसे चर्चित शहरों में गिना जाता है. यहां जाना दुनिया भर के लाखों लोगों का सपना होता है. भारत में भी कई लोग एक दिन न्यूयॉर्क घूमने, वहां बसने या बेहतर रोजगार पाने का सपना देखते हैं. लेकिन जब यही सपना अपने माता-पिता के साथ पूरा हो जाए, तो उसकी खुशी कई गुना बढ़ जाती है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भारतीय महिला अंजनी का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है. वीडियो में उन्होंने अपने माता-पिता को न्यूयॉर्क की सैर कराई और इस खास पल को कैमरे में कैद किया. यह वीडियो सिर्फ एक यात्रा की कहानी नहीं, बल्कि सालों पुराने एक सपने के सच होने की कहानी है. इसे देखकर कई लोग लिख रहे हैं कि काश वे भी एक दिन अपने माता-पिता के लिए ऐसा पल ला सकें.

आइए इस खूबसूरत कहानी की शुरुआत से जानते हैं.

साल था 2016. उस समय अंजनी न्यूयॉर्क में थीं और वीडियो कॉल के जरिए अपने माता-पिता को इस शहर की झलक दिखा रही थीं. फोन की स्क्रीन के जरिए उन्होंने उन्हें न्यूयॉर्क की मशहूर इमारतें और शहर के खूबसूरत नजारे दिखाए.

इसके बाद वीडियो वर्तमान समय में पहुंचता है. इस बार माता-पिता मोबाइल स्क्रीन के उस पार नहीं, बल्कि अंजनी के साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर नजर आते हैं. परिवार टाइम्स स्क्वायर, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, एम्पायर स्टेट बिल्डिंग और ब्रुकलिन ब्रिज जैसी मशहूर जगहों पर घूमता दिखाई देता है.

Advertisement

देखें वायरल वीडियो

वीडियो में माता-पिता के चेहरे की खुशी और बेटी की मुस्कान साफ बता रही है कि यह उनके लिए सिर्फ एक विदेश यात्रा नहीं, बल्कि वर्षों से संजोया हुआ सपना पूरा होने का पल था.अंजनी ने इस वीडियो के साथ सिर्फ चार शब्द लिखे-Dreams do come true", यानी सपने सच होते हैं.

यह भी पढ़ें: Video: जनरल डिब्बे में पंखा साथ लेकर चढ़ गया शख्स... वीडियो आया सामने!

लोगों को भावुक कर गया वीडियो

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा कि यह हर बेटे-बेटी का सपना होता है. दूसरे ने कहा कि असल सफलता यही है.वहीं कई अन्य यूजर्स ने इसे बेहद भावुक, प्रेरणादायक और दिल छू लेने वाला पल बताया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »