लखनऊ के पास मलीहाबाद कसमंडी किले को लेकर आज सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है. सावन के पहले सोमवार और चेहल्लुम के चालीसवें दिन को लेकर यूपी पुलिस ने कसमंडी किले पर सुरक्षा इंतजाम सख्त कर रखे हैं क्योंकि पासी समाज की लाखन आर्मी ने सावन के पहले सोमवार को ही यहां जलाभिषेक की घोषणा कर रखी है.