जापान में दिखी डोरेमोन की दुनिया? वीडियो देखकर लोगों को याद आया बचपन

एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर जापान पहुंचा और वहां की एक ऐसी गली और घर का वीडियो शेयर किया, जिसे उसने डोरेमोन के नोबिता की दुनिया जैसा बताया. इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो ने लोगों को बचपन की यादों में पहुंचा दिया. कई यूजर्स ने इसे भावुक कर देने वाला, सपनों जैसा और 'बकेट लिस्ट' वाला अनुभव बताया.

Advertisement
इसके बाद वीडियो में शांत रिहायशी गलियां और एक ऐसा घर दिखाई देता है (Photos: @sarthaksachdevva/Instagram) इसके बाद वीडियो में शांत रिहायशी गलियां और एक ऐसा घर दिखाई देता है (Photos: @sarthaksachdevva/Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:36 AM IST

बचपन में स्कूल से घर लौटकर डोरेमोन देखने वाले लाखों बच्चों के लिए नोबिता का घर, उसकी गली और स्कूल जाने वाला रास्ता किसी सपनों की दुनिया जैसा लगता था. अब एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर ने उसी दुनिया को असल जिंदगी में खोजने का दावा किया है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को बचपन की यादों में ले जा रहा है.

Advertisement

सार्थक सचदेवा नाम के कंटेंट क्रिएटर ने जापान यात्रा का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि वह नोबिता नोबी के घर की असली लोकेशन देखने पहुंचे हैं. वीडियो की शुरुआत में वह कहते हैं कि मैं भारत से 6000 किलोमीटर दूर जापान सिर्फ इस घर को देखने आया हूं.

इसके बाद वीडियो में शांत रिहायशी गलियां और एक ऐसा घर दिखाई देता है, जो लोगों को तुरंत नोबिता के घर की याद दिला देता है. सार्थक आसपास की सड़कों और गलियों को दिखाते हुए बताते हैं कि यही वो रास्ता लगता है, जहां से नोबिता स्कूल जाता था और अपने दोस्तों के साथ खेलता नजर आता था.

वीडियो में इलाके का शांत माहौल और पुरानी यादों जैसा एहसास लोगों को काफी पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि डोरेमोन उनके बचपन का सबसे खास हिस्सा था और इस जगह को देखकर ऐसा लगा जैसे कार्टून की दुनिया सच में मौजूद हो.

Advertisement

देखें वायरल वीडियो

कई लोगों ने इसे “ड्रीम ट्रिप” बताया, तो कुछ ने कहा कि यह जगह अब उनकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो गई है. कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि बस अब घर से डोरेमोन बाहर आ जाए और अपने गैजेट्स दिखा दे, तो बचपन पूरी तरह लौट आएगा।

क्या है डोरेमोन की कहानी

भारतीय टेलीविजन पर डोरेमोन की शुरुआत साल 2005 में हुई थी और देखते ही देखते यह बच्चों का सबसे पसंदीदा कार्टून बन गया. जापानी एनीमेशन निर्देशक शिबायामा त्सुतोमु ने इस सीरीज को नई पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी. डोरेमोन की कहानी एक रोबोटिक बिल्ली की है, जो भविष्य से आती है और नोबिता नोबी नाम के लड़के की मदद करती है. अपने मजेदार गैजेट्स, दोस्ती और भावनात्मक कहानियों की वजह से यह शो सिर्फ बच्चों ही नहीं, बल्कि बड़ों के बीच भी बेहद लोकप्रिय हो गया.

हालांकि वीडियो में दिखाया गया घर और इलाका बिल्कुल डोरेमोन के नोबिता के घर जैसा नजर आता है, लेकिन अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह सच में कार्टून का असली घर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे सिर्फ उस जगह की “रियल लाइफ इंस्पिरेशन” बताया जा रहा है, जहां की गलियां और शांत रिहायशी माहौल लोगों को डोरेमोन की दुनिया की याद दिलाते हैं. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फैंस इस जगह को नोबिता के घर से जोड़कर देख रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »