नौकरी के साथ 63 लाख की मंथली कमाई... कैसे इतने पैसे कमा रही इंडियन महिला?

ब्रिटेन में रहकर जॉब करने वाली एक इंडियन महिला ने अपनी नौकरी के अलावा कुछ ऐसा काम करती है कि उसने सिर्फ एक महीने में 63 लाख रुपये कमा लिए. यह कमाई उसकी सैलरी से अलग है. सोशल मीडिया पर इस महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जिसमें उसने अपनी एक्स्ट्रा कमाई का जरिया बताया है.

Advertisement
ब्रिटेन में रहकर जॉब के अलावा कर रही इतनी कमाई (Photo - Instagram/@byaditimishra) ब्रिटेन में रहकर जॉब के अलावा कर रही इतनी कमाई (Photo - Instagram/@byaditimishra)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:14 PM IST

क्या कोई व्यक्ति अपनी नौकरी की सैलरी से भी ज्यादा पैसा सिर्फ साइड हसल से कमा सकता है? ब्रिटेन में रहने वाली एक भारतीय महिला ने कुछ ऐसा ही करके दिखाया है. हैरानी की बात यह है कि उसने यह कमाई अपनी फुल-टाइम नौकरी छोड़कर नहीं, बल्कि उसी के साथ की है.

लंदन में काम करने वाली भारतीय प्रोफेशनल अदिति मिश्रा ने खुलासा किया है कि उन्होंने सिर्फ एक महीने में अपनी नौकरी की सैलरी के अलावा करीब 63 लाख रुपये की अतिरिक्त कमाई की. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जानना चाहते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा कैसे किया.

Advertisement

60 घंटे की नौकरी, फिर भी कमाए लाखों
अदिति मिश्रा खुद को 'फुल टाइम कॉर्पोरेट गर्ल' और 'पार्ट टाइम कंटेंट क्रिएटर' बताती हैं. वह लंदन की एक फिनटेक कंपनी में चीफ ऑफ स्टाफ के पद पर काम करती हैं और हर हफ्ते 60 घंटे से ज्यादा काम करती हैं.

इसके बावजूद उन्होंने कई ऐसे साइड हसल खड़े किए, जिनसे उन्हें एक महीने में 50 हजार पाउंड से ज्यादा की कमाई हुई. भारतीय रुपये में यह रकम करीब 63 लाख रुपये बैठती है.

सबसे पहले जानिए उनके 6 कमाई के सोर्स
अदिति ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि उनकी अतिरिक्त कमाई छह अलग-अलग सोर्स से आती है. अदिति ने बताया कि एफिलिएट मार्केटिंग से उन्हें सिर्फ 12 पाउंड (करीब 1,500 रुपये) की कमाई हुई. हालांकि उनका कहना है कि अभी उन्होंने इस क्षेत्र में ज्यादा सफलता हासिल नहीं की है, लेकिन कई कंटेंट क्रिएटर्स इससे हर महीने बड़ी रकम कमा रहे हैं.

Advertisement

दूसरा कमाई का जरिया उनका पेड न्यूजलेटर है. अदिति के मुताबिक उनके न्यूजलेटर के 40 हजार से ज्यादा रीडर्स हैं. इससे उन्हें 490 पाउंड की कमाई हुई. तीसरा कंसल्टिंग, अदिति के पास मैनेजमेंट में मास्टर्स की डिग्री है. वह कई स्टार्टअप फाउंडर्स को सलाह भी देती हैं.कंसल्टिंग के जरिए अब तक वह लगभग 5,000 पाउंड यानी करीब 6.3 लाख रुपये कमा चुकी हैं.

चौथा जरिया पब्लिक स्पीकिंग और वर्कशॉप है.  अदिति कॉर्पोरेट इवेंट्स, सेमिनार और वर्कशॉप में भी हिस्सा लेती हैं. उन्होंने बताया कि फ्री और पेड दोनों तरह के सेशन्स से उन्हें 9,500 पाउंड की कमाई हुई.

पांचवां सोर्स कंटेंट क्रिएशन है.  अदिति के इंस्टाग्राम पर 2.2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. यही उनकी सबसे बड़ी ताकत भी साबित हुई.  साथ ही यूजीसी कंटेंट यानी यूजर जेनरेटेड कंटेंट से भी उन्होंने 10,000 पाउंड कमाए.

इस मॉडल में कंटेंट क्रिएटर किसी ब्रांड के लिए वीडियो या पोस्ट बनाता है, लेकिन उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट नहीं करना पड़ता. ब्रांड खुद उस कंटेंट का इस्तेमाल करता है.

कमाई का छठा सोर्स ब्रांड डील्स है. सबसे ज्यादा कमाई ब्रांड डील्स से हुई. अदिति ने बताया कि सिर्फ ब्रांड पार्टनरशिप और प्रमोशनल कैंपेन के जरिए उन्हें 25,102 पाउंड मिले. यानी कुल कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा यहीं से आया.

Advertisement

एक महीने में कुल कितनी कमाई हुई?
अदिति के मुताबिक इन सभी साइड हसल्स को मिलाकर उन्होंने एक महीने में 50,102 पाउंड कमाए. भारतीय मुद्रा में यह रकम लगभग 63 लाख रुपये बैठती है.वीडियो में उन्होंने खुद माना कि यह बहुत बड़ी रकम है और उन्हें भी शुरुआत में यकीन नहीं हुआ था कि साइड हसल्स से इतनी कमाई हो सकती है.

कई लोगों ने सवाल किया कि ब्रिटेन में वर्क वीजा पर रहते हुए वह अतिरिक्त काम कैसे कर पा रही हैं? इस पर अदिति ने बताया कि यूके के स्कील्ड वर्कर वीजा नियमों के तहत व्यक्ति अपनी मुख्य नौकरी के अलावा सप्ताह में 20 घंटे तक दूसरी नौकरी या अपना बिजनेस कर सकता है.उन्होंने कहा कि वह इस नियम का पूरा पालन करती हैं और अपने अतिरिक्त काम को 20 घंटे प्रति सप्ताह की सीमा के भीतर ही रखती हैं.

सोशल मीडिया पर प्रभावित हैं लोग
अदिति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई यूजर्स ने उनकी मेहनत और टाइम मैनेजमेंट की तारीफ की. कुछ लोगों ने उनके न्यूजलेटर और कंटेंट को इंस्पीरिशनल बताया, जबकि कुछ यूजर्स यह जानकर हैरान रह गए कि यह पूरी कमाई सिर्फ एक महीने की है, पूरे साल की नहीं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बंजी जंपिंग में 130 फीट से गिरने के बाद भी जिंदा थी लड़की... नर्स ने किया खुलासा!

आज के दौर में जब लोग नौकरी के साथ अतिरिक्त आय के तरीके तलाश रहे हैं, अदिति मिश्रा की कहानी यह दिखाती है कि सही स्किल, डिजिटल प्लेटफॉर्म और लगातार मेहनत के दम पर सैलरी के अलावा भी बड़ी कमाई की जा सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »