वायरल हो रहा उस कमरे का वीडियो, जिसमें कभी रुके थे पीएम मोदी

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें किसी होटल का एक कमरा दिखाया गया है, जिसके दरवाजे पर लिखा है - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां ठहरे थे.

Advertisement
पीएम मोदी जहां रुके थे, उस होटल का कमरा हो रहा वायरल (Photo - Instagram/@arundhardiwan) पीएम मोदी जहां रुके थे, उस होटल का कमरा हो रहा वायरल (Photo - Instagram/@arundhardiwan)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:12 PM IST

इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें एक होटल का कमरा दिखाया गया है. इस कमरे के बारे में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां ठहरे थे. वीडियो में जिस कमरे को दिखाया गया है. उसके दरवाजे पर एक प्लेट लगी दिखाई दे रही है, जिसमें इस बात का जिक्र है कि इस रूम में पीएम मोदी ठहरे थे. 

Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @arundhardiwan के नाम के हैंडल से यह वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो शुरू होते ही एक होटल का बंद कमरे दिखाई देता है. दरवाजे के ऊपर एक प्लेट लगा हुआ है. इस पर लिखा है - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी कमरे में ठहरे थे. 

 इसके बाद एक शख्स कमरे में दाखिल होता है. लाइट जलाता है और फिर एक कुर्सी पर जाकर बैठ जाता है. यह कमरा ज्यादा बढ़ा नहीं दिखाई देता है, लेकिन सभी चीजें करीने से कमरे के अंदर रखी हुई दिखाई दी. कमरे में एक बेड और दो चेयर लगे हैं और सामने वाली दीवार शीशे की है, जिसमें पर्दे लगे दिखाई दिए. 

अरुणधर दिवान नाम के इस शख्स के इंस्टा प्रोफाइल में भी पीएम मोदी की तस्वीर लगी हुई है और बायो में भाजपा जिला अध्यक्ष रायगढ़ (छत्तीसगढ़) लिखा हुआ है. इस वीडियो के साथ शख्स ने हैशटैग बीजेपी और तिरुवअनंतपुरम लिखा हुआ है.तिरुवअनंतपुरम में पीएम मोदी के ठहरने की जगह के बारे में सर्च करने पर पता चला कि वो केरलम के राजभवन और होटल उदय सुइट्स गार्डेन में रुके थे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: बाहर मुनीर की फोटो, अंदर से ऐसी है पाकिस्तान की प्रीमियम ट्रेन! लोग ले रहे मजे

ट्रिप एडवाइजर की साइट पर तिरुवअनंतपुरम के होटल उदय सुइट्स गार्डेन के उस कमरे की कई तस्वीरें हैं, जिसका वीडियो अरुणधर दिवान ने शेयर किया है. वहां होटल के कमरा नंबर 106 के दरवाजे पर ठीक वहीं प्लेट लगा दिखाई दिया, जिसमें लिखा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी कमरे में ठहरे थे.   

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »