BMW से महंगा घोड़ा, एक करोड़ 11 लाख में बिका 'प्रभात'

पाली के नाडोल के नारायणसिंह आकड़ावास ने भंवर सिंह राठौड़ से प्रभात नाम का 11 साल का घोड़ा 1 करोड़ 11 लाख रुपए में खरीदा है.

Advertisement
बेहद सुंदर घोड़ा है प्रभात बेहद सुंदर घोड़ा है प्रभात

शरत कुमार / सुरभि गुप्ता

  • जयपुर,
  • 30 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 2:31 PM IST

राजस्थान के पाली जिले में एक घोड़े की खरीद चारों तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है. मारवाड़ी नस्ल के घोड़े की इतनी बड़ी डील पहले कभी नहीं हुई. पाली के नाडोल के नारायणसिंह आकड़ावास ने भंवर सिंह राठौड़ से प्रभात नाम का 11 साल का घोड़ा 1 करोड़ 11 लाख रुपए में खरीदा है.

घोड़े के लिए तैयार हो रहे दो अस्तबल
नारायण सिंह का प्रॉपर्टी और माइनिंग का व्यवसाय है. खरीददार आकड़ावास बताते हैं कि उनके पास मारवाड़ी नस्ल की दो घोड़ियां भी हैं. लेकिन प्रभात उनके लिए खास है. जब से उसके बारे में सुना था, उसे खरदने की कोशिश में लगा था. प्रभात के लिए दो अस्तबल तैयार हो रहे हैं. एक कवर्ड है और दूसरा टहलने के लिए खुला है.

Advertisement

घोड़े की देखरेख के लिए लगे हैं तीन कर्मचारी
पैटर्न पर उसके लिए पानी का पूल बनाया जा रहा है और देखरेख के लिए तीन कर्मचारी लगाए गए हैं. सुबह नाश्ते में उसे अंकुरित चने और जौ का दलिया दिया जाता है और इसके बाद वॉक करवाते हैं. फिर उसे गेहूं का चोकर, मक्का, सोयाबीन और बाजरे का दलिया दिया जाता है. दोपहर में हरा चारा दिया जाता है और मालिश की जाती है. रोज मालिश के बाद शैंपू से गर्दन और पूंछ के बालों की धुलाई होती है.

घोड़े को बेलगाम रखना चाहते हैं खरीदार
इसके बाद उबले हुए मोठ, आधा किलो देसी घी, देसी शक्कर की डाइट और शाम को हरा चारा, दाना और हल्दी मिला दो किलो दूध दिया जाता है. घोड़े लगाम से ही काबू होते हैं, लेकिन आकड़ावास चाहते हैं कि प्रभात बेलगाम रहे और दूसरे पालतू जानवरों की तरह भाषा समझे. प्रभात को अश्व फार्म हाउस में रखा गया है और वह ब्रीडिंग के काम भी आ रहा है.

Advertisement

बेहद सुंदर और चमकीला घोड़ा है प्रभात
घोड़े को की हेरी नाम की महिला पिछले एक साल से ट्रेनिंग दे रही थी. हेरी का कहना है कि इस तरह का घोड़ा उसने विदेशों में भी नहीं देखा, जो इतना फुर्तिला हो. दरअसल प्रभात बेहद सुंदर और चमकीला घोड़ा है, जो काफी कम होते हैं. पिछले कुछ अर्से से देशभर के खरीदार उसके पीछे लगे थे. पंजाब में बादल परिवार के सदस्यों के अलावा वहीं के कुछ और बिजनेसमैन कोशिश कर रहे थे. इसके लिए फ्रांस की विशेषज्ञ सेंड्रिना ड्अुलेन इन दिनों नारलाई और नाडोल में है.

कई अश्व शो का विजेता रहा है प्रभात
सौदे में अहम भूमिका निभाने वाले मारवाड़ी घोड़ों के विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह राव के मुताबिक प्रभात जयपुर के कन्हैया और जोधपुर में बिलाड़ा के पास के रणसी गांव की गणगौर घोड़ी की संतान है. प्रभात बालोतरा, पुष्कर और अहमदाबाद में हुए अश्व शो का विजेता रहा है. मारवाड़ी और मालाणी नस्ल एक ही होती है. यूं तो अरबी नस्ल के घोड़ों की उनकी रेसिंग में उपयोगिता के कारण ज्यादा कीमत हो सकती है, लेकिन उसके अंतर में प्रभात पहला ऐसा घोड़ा है जो इतना कीमती है.

मारवाड़ी घोड़ों पर चल रही है रिसर्च
दुनियाभर में इन दिनों मारवाड़ी घोड़ों पर रिसर्च चल रही है. भी मारवाड़ी घोड़ा था, जिसकी बहादुरी के किस्से हर तरफ गाए जाते हैं. मारवाड़ी घोड़े भले ही छोटे कद-काठी के होते हैं, मगर बेहद समझदार, चालाक और तेज होते हैं. सबसे बड़ी बात है कि वे जल्दी थकते नहीं हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »