मक्का-मदीना जाने वाले कुछ लोग ये क्या पहन कर रखते हैं, ये क्या होता है?

सोशल मीडिया पर एक अनोखे छाते की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय की ओर से हज यात्रियों के लिए तैयार किए गए इस खास छाते में UV सुरक्षा के साथ सामान रखने की सुविधा भी दी गई है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे पहने हुए भी यात्री आसानी से सज्दा कर सकते हैं.

Advertisement
 इन खास छातों में एक छोटा स्टोरेज पॉकेट भी दिया गया है. (Photo:thell-u.com) इन खास छातों में एक छोटा स्टोरेज पॉकेट भी दिया गया है. (Photo:thell-u.com)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:36 PM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खास तरह के छाते की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. इस छाते की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे पकड़ने के लिए हाथों की जरूरत नहीं पड़ती. इतना ही नहीं, नमाज के दौरान सज्दा करते समय भी यह किसी तरह की रुकावट नहीं बनता. आखिर इस अनोखे छाते में ऐसा क्या खास है, आइए जानते हैं.

Advertisement

हज यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु लंबे समय तक खुले आसमान के नीचे इबादत और धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेते हैं. ऐसे में तेज धूप और गर्मी उनके लिए बड़ी चुनौती बन जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय ने हज यात्रियों के लिए विशेष UV-प्रोटेक्टेड छाते पेश किए हैं.ये छाते 2024 में सामने आए थे.

इन छातों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वे यात्रियों को सूरज की हानिकारक पराबैंगनी (UV) किरणों से बचा सकें. मंत्रालय का कहना है कि इनका उद्देश्य हज के दौरान यात्रियों को अधिक सुरक्षित और आरामदायक अनुभव उपलब्ध कराना है. लंबे समय तक धूप में रहने के बावजूद ये छाते गर्मी के प्रभाव को कम करने में मदद करेंगे.

देखें वायरल वीडियो

छाते में मिलेगा सामान रखने का भी इंतजाम

Advertisement

इन खास छातों में एक छोटा स्टोरेज पॉकेट भी दिया गया है. इसमें यात्री पानी की बोतल, नमाज की चटाई या अन्य जरूरी सामान रख सकते हैं. इससे उन्हें बार-बार सामान संभालने की परेशानी नहीं होगी और यात्रा के दौरान जरूरी चीजें हमेशा उनके पास रहेंगी.

नमाज के दौरान नहीं होगी कोई परेशानी

इस छाते की सबसे अनोखी बात इसकी डिजाइन है. इसे इस तरह तैयार किया गया है कि यात्री इसे पहने हुए भी आसानी से सज्दा कर सकते हैं. यानी नमाज अदा करते समय छाता उतारने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यही वजह है कि यह डिजाइन सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है.

मंत्रालय के अनुसार, इन विशेष छातों को हज मार्गों पर बने विभिन्न वितरण केंद्रों से प्राप्त किया जा सकता है. हज के दौरान पड़ने वाली भीषण गर्मी को देखते हुए इन्हें यात्रियों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है.

हर साल दुनिया भर से लाखों मुस्लिम श्रद्धालु हज यात्रा में शामिल होते हैं. ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को बेहतर बनाने के लिए किया गया यह प्रयास काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. UV सुरक्षा, स्टोरेज पॉकेट और नमाज के अनुकूल डिजाइन के कारण यह छाता हज यात्रियों के लिए एक उपयोगी और अनोखा नवाचार बनकर सामने आया है

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »