वैलेंटाइन डे खत्म हो गया है. हर प्यार करने वालों ने इसे अलग ही अंदाज में सेलिब्रेट किया. किसी ने निराले अंदाज में प्रपोज किया, तो किसी ने अपने लवर को बेशकीमती गिफ्ट दिया. सोशल मीडिया पर वैलेंटाइन डे के कई वीडियो वायरल हुए. इन्हीं वीडियो में एक वीडियो दोबारा वायरल हुआ, जो हैरान करने वाला है.
दरअसल, यह एक रिकॉर्ड था, जो गिनिस बुक में दर्ज है. वैलेंटाइन डे पर यह इसलिए दोबारा वायरल हुआ क्योंकि यह रिकॉर्ड किस से जुड़ा था. प्यार के इजहार का सबसे नॉर्मल तरीका किस ही माना जाता है. अब बताते हैं आखिर यह रिकॉर्ड था क्या.
एक ब्रिटिश कपल जोशुआ और जेनी ने महज 30 सेकंड में 146 किस किए. यानी लगभग हर सेकंड में पांच किस. वीडियो में दोनों हंसते हुए तेजी से किस करते नजर आते हैं. माहौल भले ही हल्का-फुल्का था, लेकिन नियम बेहद सख्त थे.
हर किस के बीच साफ अंतर होना जरूरी था, तभी उसे गिना जाता. गिनती के दौरान कई किस अमान्य भी कर दिए गए. लंबी जांच और समीक्षा के बाद 146 किस का आंकड़ा आधिकारिक रूप से पुष्टि किया गया.
देखें वायरल वीडियो
यह रिकॉर्ड Guinness World Records द्वारा आधिकारिक तौर पर दर्ज किया गया. 20 अगस्त 2025 को लंदन स्थित मुख्यालय में यह प्रयास किया गया था. हालांकि वीडियो वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को दोबारा वायरल हुआ और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया. कुछ बड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स ने भी इसे शेयर किया, जिससे यह तेजी से वायरल हो गया.
सख्त प्रक्रिया से गुजरता है हर रिकॉर्ड
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हल्के-फुल्के कैटेगरी में भी सख्त मानकों का पालन करता है. हर प्रयास की रिकॉर्डिंग की जाती है, समय को सटीक तरीके से मापा जाता है और विस्तृत गाइडलाइंस के आधार पर उसकी समीक्षा की जाती है.
यह वीडियो दिखाता है कि इंटरनेट के दौर में सिर्फ अनोखापन ही नहीं, बल्कि सही समय भी किसी चीज को वायरल बना सकता है. 30 सेकंड का यह रोमांटिक पल अब आधिकारिक तौर पर इतिहास में दर्ज हो चुका है.
aajtak.in