यहां सड़क पर खड़ी स्कूल बस के बगल से मत निकलना, कट जाएगा 21 हजार का चालान

सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस के सामने से गाड़ी लेकर निकल जाना आम बात लगती होगी. लेकिन, अमेरिका में ऐसा करना अपराध माना जाता है. गलती से भी ऐसा करने पर पहली बार 250 डॉलर यानी करीब 21 हजार रुपये का जुर्माना लग सकता है.

Advertisement
अमेरिका में स्कूल बस रूल को तोड़ने पर लगता है भारी- भरकम जुर्माना (Photo - Instagram) अमेरिका में स्कूल बस रूल को तोड़ने पर लगता है भारी- भरकम जुर्माना (Photo - Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:02 PM IST

अमेरिका की सड़कों पर अगर पीले रंग की स्कूल बस चल रही है और आगे जाकर वह रुक जाती है, तो पीछे चलने वाली सारी गाड़ियां खुद - ब- खुद अपने जगह पर रुक जाती है. चाहे सामने लगी ट्रैफिक लाइट की में ग्रीन बत्ती ही क्यों न जल रही हो. 

अगर कोई पहली बार अमेरिका गया है और वहां इस नियम को नजर अंदाज करते हुए, वह सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस के बगल से अपनी गाड़ी को निकाल लेता है, तो तुरंत उसके पीछे पुलिस पड़ जाएगी. फिर पुलिस वाले उस गाड़ी को ओवरटेक करके रोकेंगे और उसे 250 डॉलर का चालान थमा देंगे. 

Advertisement

अमेरिका की सड़कों पर स्कूल बसों पर चढ़ने और उससे उतरने वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए ऐसे नियम हैं. अगर किसी स्ट्रीट या सड़क किनारे कोई स्कूल बस खड़ी है तो उसके बगल से तब तक कोई कार या बाइक नहीं निकल सकती है, जब तक कि स्कूल बस आगे न बढ़ जाए. 

वहां चलने वाली स्कूल बस भी लोगों को सावधान करने के लिए सड़क किनारे रुकने साथ ही दोनों तरफ से 'स्टॉप आर्म' बाहर निकाल लेती है. यह लाल रंग की बत्ती वाली प्लेट होती है, जिस पर स्टॉप लिखा होता है. जब तक बस रुकी रहती है तब तक स्टॉप आर्म की लाल बत्ती जलती रहती है. 

स्कूल बस ऐसा करके पीछे चल रहे वाहनों और आगे से आ रही गाड़ियों को संकेत देती है कि बस से बच्चे उतर रहे हैं या इस पर चढ़ रहे हैं. इसलिए बस के बगल से कोई भी वाहन न गुजरे या खाली जगह रहते हुए भी इसे ओवरटेक न करें. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: UAE में जो पहली ट्रेन चली है, वो अंदर से कैसी है? अंदर ऐसे मिलता है खाने-पीने का सामान

सोशल मीडिया पर ऐसे खूब सारे वीडियो शेयर किए हैं. इनमें लोगों को अगाह किया गया है कि अमेरिका की सड़कों पर खड़ी स्कूल बस को कभी ओवरटेक न करें, या इसके बगल से न गुजरें. ऐसा करने पर भारी-भरकम जुर्माना लग सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »