अमेरिका में बारिश के कुछ मिनट बाद कहां चला जाता है सारा पानी? भारतीय महिला ने दिखाया पूरा सिस्टम

अमेरिका में तेज बारिश के बाद भी सड़कों पर पानी क्यों नहीं भरता? शिकागो में रहने वाली भारतीय महिला ने वायरल वीडियो में स्टॉर्म ड्रेन, अंडरग्राउंड पाइप नेटवर्क और पूरे ड्रेनेज सिस्टम की कार्यप्रणाली समझाई है.

Advertisement
सड़कों के किनारे थोड़ी-थोड़ी दूरी पर स्टॉर्म ड्रेन लगाए जाते हैं (Photo:Insta/@gunjan_usa_diaries) सड़कों के किनारे थोड़ी-थोड़ी दूरी पर स्टॉर्म ड्रेन लगाए जाते हैं (Photo:Insta/@gunjan_usa_diaries)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:12 AM IST

भारत के कई शहरों में बारिश के बाद घंटों तक जलभराव रहता है, लेकिन अमेरिका में तेज बारिश के कुछ मिनट बाद ही सड़कें सूख जाती हैं. आखिर ऐसा कैसे होता है? शिकागो में रहने वाली भारतीय महिला गुंजन देवड़ा ने वीडियो के जरिए बताया कि इसकी वजह सड़क की डिजाइन, स्टॉर्म ड्रेन और भूमिगत पाइप नेटवर्क है.

आखिर मिनटों में कहां गायब हो जाता है बारिश का पानी?

Advertisement

वीडियो में गुंजन बताती हैं कि अमेरिका की ज्यादातर सड़कें हल्की ढलान (स्लोप) के साथ बनाई जाती हैं. इसी वजह से बारिश का पानी सड़क पर जमा होने के बजाय खुद ही किनारे की ओर बहने लगता है.

सड़कों के किनारे थोड़ी-थोड़ी दूरी पर स्टॉर्म ड्रेन लगाए जाते हैं. जैसे ही पानी इन तक पहुंचता है, वह तुरंत जमीन के नीचे बने पाइप नेटवर्क में चला जाता है. यही वजह है कि भारी बारिश के बाद भी सड़कों पर ज्यादा देर तक पानी नहीं रुकता.

छत का पानी भी नहीं होता बर्बाद

गुंजन के मुताबिक, अमेरिका में लगभग हर घर की छत पर डाउनस्पाउट (पानी निकालने वाले पाइप) लगे होते हैं. इन पाइपों के जरिए बारिश का पानी नीचे आता है.कई घरों में ये पाइप सीधे भूमिगत ड्रेनेज सिस्टम से जुड़े होते हैं. जहां ऐसा नहीं होता, वहां पानी पहले सड़क तक पहुंचता है और फिर स्टॉर्म ड्रेन के जरिए अंडरग्राउंड पाइपों में चला जाता है.

Advertisement

सड़क किनारे लगे लोहे के ढक्कन आखिर किस काम आते हैं?

वीडियो में गुंजन सड़क किनारे लगे लोहे के जालीनुमा ढक्कनों की ओर इशारा करते हुए बताती हैं कि इन्हें स्टॉर्म ड्रेन या फ्लड ड्रेन कहा जाता है.बारिश का सारा सतही पानी सबसे पहले इन्हीं ड्रेनों में जाता है. इसके बाद यह पानी भूमिगत पाइपों के जरिए तेजी से आगे बढ़ा दिया जाता है. यही वजह है कि सड़कों पर पानी जमा होने की नौबत नहीं आती.

बारिश और सीवर का पानी अलग-अलग क्यों रखा जाता है?

गुंजन बताती हैं कि अमेरिका के कई शहरों में बारिश के पानी और सीवर के गंदे पानी के लिए अलग-अलग पाइपलाइन बनाई गई हैं.इससे बारिश का साफ पानी सीवर में नहीं जाता. इसे नदियों, झीलों या अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों तक पहुंचाया जाता है. इससे सीवेज सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव भी नहीं पड़ता और जल निकासी भी तेज बनी रहती है.

देखें वीडियो

यही है मिनटों में सड़कें सूखने का राज

गुंजन के मुताबिक, अमेरिका का पूरा ड्रेनेज सिस्टम जमीन के नीचे काम करता है. सड़कों की सही डिजाइन, हल्की ढलान, जगह-जगह बने स्टॉर्म ड्रेन और अलग वर्षा जल निकासी नेटवर्क मिलकर बारिश का पानी तेजी से निकाल देते हैं. यही वजह है कि तेज बारिश के बाद भी कुछ ही मिनटों में सड़कें दोबारा साफ और सूखी दिखाई देने लगती हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: नॉर्वे की नौकरी ने बदल दी सोच, भारतीय कर्मचारी बोला- 'अब समझ आया, जिंदगी क्या होती है'

सोशल मीडिया पर लोग क्या कह रहे हैं?

गुंजन देवड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई यूजर्स ने अमेरिका के ड्रेनेज सिस्टम की तारीफ की, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि अच्छी शहरी योजना और नियमित रखरखाव किसी भी शहर में जलभराव की समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं. वहीं कुछ लोगों का कहना है भारत को इससे कुछ सीखना चाहिए.

हालांकि, विशेषज्ञ मानते हैं कि किसी भी शहर में जलभराव केवल ड्रेनेज सिस्टम पर निर्भर नहीं करता. बारिश की तीव्रता, शहर की भौगोलिक स्थिति, रखरखाव और शहरी योजना जैसे कई कारक भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं. फिर भी यह वीडियो दिखाता है कि सुनियोजित जल निकासी व्यवस्था किस तरह भारी बारिश के बाद भी सड़कों को जल्दी सामान्य बना सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »