Advertisement

ट्रेंडिंग

BRICS में बॉन्डिंग की ताकतवर तस्वीर! मोदी-पुतिन-जिनपिंग का फ्रेंडशिप मोमेंट, Photos

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 12 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:19 PM IST
  • 1/10

एक तस्वीर, जिसमें दुनिया की तीन बड़ी ताकतों के नेता एक साथ नजर आ रहे हैं. नई दिल्ली में हुए BRICS Summit के दौरान सामने आई इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग साथ दिखाई दे रहे हैं. मोदी दोनों नेताओं का हाथ थामे नजर आए.

(Photo: ITG)

  • 2/10

दूसरी तस्वीर में पीएम मोदी, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ कदम बढ़ाते नजर आए.

(Photo:ITG)

  • 3/10

BRICS Summit 2026 की इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नजर आ रहे हैं. एक फ्रेम में दुनिया की तीन बड़ी ताकतों के नेताओं की मौजूदगी BRICS के बढ़ते वैश्विक कद और कूटनीतिक अहमियत को दिखाती है.

(Photo:ITG)

Advertisement
  • 4/10

BRICS Summit में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंदाज कुछ ऐसा रहा कि एक के बाद एक दुनिया के बड़े नेताओं से मुलाकात होती गई. कहीं गर्मजोशी से हाथ मिलाते मोदी दिखे, तो कहीं गंभीर बातचीत करते नजर आए. पुतिन से मुलाकात, पेजेशकियान के साथ चर्चा और कई देशों के नेताओं के साथ अहम बैठकें... इन तस्वीरों में पूरी कहानी नजर आती है.

(Photo:PTI)

  • 5/10

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई. नेताओं ने आर्थिक सहयोग, व्यापार और निवेश के साथ रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया.

(Photo:PTI)

  • 6/10


पीएम नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने भारत और UAE के बीच रणनीतिक साझेदारी, ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की.

(Photo:PTI)

Advertisement
  • 7/10

शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात पर दुनिया की नजर है. चीन के राष्ट्रपति 12 सितंबर को BRICS Summit में हिस्सा लेने भारत पहुंचे हैं.

(Photo: PTI)

  • 8/10

दोनों नेताओं की द्विपक्षीय बैठक आज शाम प्रस्तावित है. करीब सात साल बाद शी जिनपिंग के भारत दौरे के बीच होने वाली इस मुलाकात में भारत-चीन संबंधों, सीमा और आपसी सहयोग से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है.

(Photo:PTI)

  • 9/10

BRICS Summit में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में स्वागत किया. 12 सितंबर को पोस्ट किए गए वीडियो के इस स्क्रीनग्रैब में दोनों नेता मुलाकात करते और एक-दूसरे का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं

(Photo:PTI)

Advertisement
  • 10/10

18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में स्वागत किया. 12 सितंबर 2026 को पोस्ट किए गए वीडियो के इस स्क्रीनग्रैब में दोनों नेता गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं.

(Photo:PTI)

Advertisement
Advertisement