Advertisement

ट्रेंडिंग

न्यूयॉर्क में भारी बारिश से हाहाकार, सड़कों पर भरा पानी... देखें तस्वीरें

aajtak.in
  • 28 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 3:19 PM IST
  • 1/10

न्यूयॉर्क में तेज बारिश और शक्तिशाली नॉरईस्टर ने हालात बिगाड़ दिए. भारी बारिश के साथ समुद्र में उठे ऊंचे ज्वार ने तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया. अमेरिकी मीडिया एनबीसी न्यूयॉर्क के मुताबिक, शहर के कुछ निचले इलाकों में पानी सड़कों तक पहुंच गया और लोगों को मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा.

(Photo:Reuters)

  • 2/10

न्यूयॉर्क के कुछ तटीय इलाकों में सड़कों पर इतना पानी भर गया कि सामान्य आवाजाही मुश्किल हो गई. CBS न्यूयॉर्क के मुताबिक, हॉवर्ड बीच, क्वींस में कई जगहों पर कुछ इंच से लेकर एक फुट से ज्यादा पानी जमा हुआ. स्थानीय लोगों को हाई टाइड के दौरान दोबारा जलभराव की चिंता भी सताती रही.

(Photo:Reuters)

  • 3/10

बाढ़ का असर इतना ज्यादा था कि कुछ लोगों ने सड़क पर ही कयाक उतार दिया. एनबीसी न्यूयॉर्क ने हॉवर्ड बीच की ऐसी तस्वीरें और वीडियो दिखाए, जहां जलभराव वाली सड़क पर लोग कयाक चलाते नजर आए. आमतौर पर गाड़ियों से भरी रहने वाली सड़क का यह नजारा तूफान की ताकत दिखा रहा था.

(Photo:Reuters)

Advertisement
  • 4/10

तटीय बाढ़ का असर सड़कों पर खड़ी गाड़ियों पर भी पड़ा. कई जगह पानी बढ़ने के बाद वाहन फंसने का खतरा पैदा हो गया. अमेरिकी रिपोर्टों के मुताबिक, न्यूयॉर्क और आसपास के तटीय इलाकों में कुछ सड़कों पर पानी इतना बढ़ा कि वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई.

(Photo:Reuters)

  • 5/10

यह सिर्फ बारिश से हुआ जलभराव नहीं था. नॉरईस्टर के साथ हाई टाइड ने भी तटीय इलाकों में पानी बढ़ा दिया. सीबीएस न्यूयॉर्क के अनुसार, न्यूयॉर्क सिटी समेत तटीय इलाकों में 1 से 3 फीट तक कोस्टल फ्लडिंग का खतरा था. यानी बारिश और समुद्री पानी ने मिलकर हालात को और मुश्किल बना दिया.

(Photo:AP)
 

  • 6/10

नॉरईस्टर का असर खास तौर पर तटीय इलाकों में ज्यादा दिखा. एनबीसी न्यूयॉर्क ने बताया कि लॉन्ग आइलैंड के साउथ शोर और दूसरे तटीय हिस्सों में दोबारा बड़े जलभराव की आशंका थी. तेज हवाओं और ऊंची लहरों ने समुद्र के किनारे रहने वाले लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं.

(Photo:AP)
 

Advertisement
  • 7/10

नॉरईस्टर सिर्फ पानी ही नहीं लाया. तेज हवाओं ने पेड़ों और बिजली की लाइनों को भी नुकसान पहुंचाया. एबीसी न्यूज के मुताबिक, कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 50 मील प्रति घंटे या उससे ज्यादा तक पहुंच सकती थी. ऐसे में पहले से पानी से कमजोर हुई जमीन पर पेड़ों के गिरने का खतरा भी बढ़ गया.

(Photo:AP)
 

  • 8/10

न्यूयॉर्क क्षेत्र में तूफान के दौरान पेड़ों के गिरने की घटनाएं भी सामने आईं. एनबीसी न्यूयॉर्क के मुताबिक, न्यूयॉर्क सिटी पार्क्स डिपार्टमेंट को शुक्रवार से करीब 1,000 पेड़ों के गिरने या क्षतिग्रस्त होने से जुड़ी शिकायतें मिली थीं. इनमें बड़ी संख्या ब्रुकलिन और क्वींस से थी.

(Photo:AFP)

  • 9/10

 

भारी बारिश और तेज हवाओं का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा. एबीसी न्यूज के मुताबिक, रविवार सुबह तक नॉरईस्टर की वजह से नॉर्थईस्ट में 1.30 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ता प्रभावित थे. न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड समेत कई तटीय इलाकों में बिजली कटौती की समस्या सामने आई

(Photo:AFP).

Advertisement
  • 10/10

तूफान कमजोर पड़ने के बावजूद खतरा तुरंत खत्म नहीं हुआ. अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हाई टाइड के अगले चक्रों के दौरान तटीय इलाकों में दोबारा पानी भरने की आशंका बनी हुई थी. यानी न्यूयॉर्क के लिए चुनौती सिर्फ तेज बारिश नहीं, बल्कि समुद्र का बढ़ता पानी भी था. तस्वीरें इस तूफान के असर की पूरी कहानी बयां कर रही हैं.

(Photo:AFP)

Advertisement
Advertisement