Best Tourist Places in India: 30 की उम्र से पहले घूम लें भारत की ये 10 खूबसूरत जगहें, सफर बन जाएगा हमेशा के लिए यादगार!

Best Tourist Places in India: अगर आप ट्रैवल करना पसंद है तो 30 की उम्र से पहले भारत की कुछ खूबसूरत जगहों की सैर जरूर करें. ये डेस्टिनेशन आपको प्रकृति, एडवेंचर और सुकून का ऐसा अनुभव देंगे जो जिंदगीभर याद रहेगा.

Advertisement
30 से पहले जरूर करें भारत की इन 10 शानदार जगहों की सैर (Photo-ITG) 30 से पहले जरूर करें भारत की इन 10 शानदार जगहों की सैर (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:47 PM IST

Best Tourist Places in India: अगर आपको घूमने-फिरने का शौक है तो 30 साल की उम्र से पहले भारत की कुछ खूबसूरत जगहों को अपनी ट्रैवल बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करें. देश में ऐसी कई डेस्टिनेशन हैं, जहां आपको पहाड़, झीलें, समुद्र तट, एडवेंचर और सुकून भरा माहौल एक साथ देखने को मिलेगा. इनमें कुछ जगहें नेचर लवर्स के लिए खास हैं तो कुछ एडवेंचर पसंद लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं. आइए जानते हैं भारत की 10 ऐसी शानदार जगहों के बारे में, जहां आपको 30 की उम्र से पहले एक न एक बार जरूर जाना चाहिए. यकीन मानिए, यहां बिताया गया हर पल आपकी जिंदगी के यादगार पलों में शामिल हो जाएगा.

Advertisement

केरल का वरकला
अरब सागर के किनारे बसा वरकला अपनी लाल चट्टानों, शांत बीच और खूबसूरत सनसेट के लिए मशहूर है. यहां आप बीच पर आराम कर सकते हैं, सर्फिंग सीख सकते हैं और बीच कैफे का आनंद ले सकते हैं.

हिमाचल प्रदेश का चंद्रताल झील
हिमाचल प्रदेश की ऊंचाई पर स्थित चंद्रताल झील अपनी चांद जैसी आकृति और नीले पानी के लिए जानी जाती है. बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच स्थित यह झील ट्रेकिंग और कैंपिंग के शौकीनों के लिए शानदार जगह है.

कर्नाटक का गोकर्ण
अगर आप गोवा जैसी बीच वाइब चाहते हैं लेकिन भीड़ से दूर रहना चाहते हैं तो गोकर्ण आपके लिए बेहतरीन जगह है. यहां ओम बीच, कुडले बीच, हाफ मून बीच और पैराडाइज बीच जैसे खूबसूरत समुद्र तट मौजूद हैं.

लेह-लद्दाख
एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए लेह-लद्दाख किसी सपने से कम नहीं है. यहां बाइक राइड, ट्रेकिंग, ऊंट की सवारी, मठों की सैर और बर्फीले पहाड़ों के बीच बिताया गया समय हमेशा यादगार रहता है.

Advertisement

हिमाचल प्रदेश का तोश
पार्वती वैली में बसा छोटा-सा गांव तोश बैकपैकर्स और नेचर लवर्स के बीच काफी फेमस है. यहां की शांत वादियां, पहाड़ और ट्रेकिंग रूट हर साल हजारों पर्यटकों को आकर्षित करते हैं.

केरल का कुमारकोम
अगर आप भीड़भाड़ से दूर सुकून भरी छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो कुमारकोम आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है. यहां के बैकवॉटर, हाउसबोट और बर्ड सेंक्चुरी इस जगह को खास बनाते हैं.

लद्दाख का चादर ट्रेक
जमी हुई जांस्कर नदी पर होने वाला चादर ट्रेक भारत के सबसे रोमांचक ट्रेक्स में गिना जाता है. सर्दियों में बर्फ की चादर पर चलने का अनुभव जिंदगी भर याद रहता है.

मेघालय के चेरापूंजी
मेघालय के चेरापूंजी अपनी हरियाली, झरनों और लिविंग रूट ब्रिज के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. यहां की डावकी नदी का साफ पानी और नोहकालिकाई वॉटरफॉल देखने लायक हैं.

शिमला
शिमला आज भी उत्तर भारत के सबसे पसंदीदा हिल स्टेशनों में शामिल है. यहां मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च, वायसराय लॉज के साथ-साथ कुफरी, नालदेहरा और चैल जैसी खूबसूरत जगहों की सैर की जा सकती है.

उत्तराखंड का वैली ऑफ फ्लावर्स
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित वैली ऑफ फ्लावर्स मानसून के दौरान रंग-बिरंगे फूलों से ढक जाती है. चारों ओर फैली हरियाली और पहाड़ों के बीच यह जगह प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »