कैंची धाम के साथ इन शानदार जगहों को भी करें एक्सप्लोर, नहीं तो अधूरी रह जाएगी आपकी ट्रिप!

कैंची धाम में बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन के साथ-साथ नैनीताल जिले की प्राकृतिक सुंदरता का मजा लें. भवाली, भीमताल और मुक्तेश्वर जैसे बेहतरीन स्थलों के बारे में, जो आपकी आध्यात्मिक यात्रा में रोमांच और शांति का तड़का लगा देंगे. अपनी अगली पहाड़ी छुट्टियों को ऐसे यादगार बनाएं.

Advertisement
नैनीताल के पास भवाली भी काफी सुंदर जगह है. (PHOTO:ITG) नैनीताल के पास भवाली भी काफी सुंदर जगह है. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:15 PM IST

Kainchi Dham Yatra guide: उत्तराखंड में जहां एक टाइम पर लोग सिर्फ नैनीताल घूमकर वापस लौट आते हैं, लेकिन आज शांत वादियों में स्थित कैंची धाम दुनिया भर के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है. बाबा नीम करोली महाराज का यह आश्रम न केवल आध्यात्मिक शांति देता है, बल्कि नैनीताल जिले की प्राकृतिक सुंदरता के बीच बसा एक अद्भुत स्थल भी है.

Advertisement

वीकेंड पर खासतौर पर लोग कैंची धाम दर्शन करने तो जाते हैं, लेकिन आसपास की कुछ बेहद खूबसूरत और खास जगहों को छोड़ देते हैं. अगर आपके पास भी टाइम है और आप भी गर्मियों की छुट्टियों में पहाड़ों पर समय बिताने का प्लान बना रहे हैं तो आप कैंची धाम के साथ-साथ वहां की आस-पास की इन जगहों का भी रूख कर सकते हैं.

 भवाली

कैंची धाम जाने वाले रास्ते पर करीबन पांच किलोमीटर पहले भवाली आता है, जो एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है. यह अपनी ताजी हवा और फलों के बगीचों के लिए फेमस है. इसे कुमाऊं के फ्रूट मार्केट के रूप में भी जाना जाता है, यहां का शांत वातावरण और ऊंचे देवदार के पेड़ आपकी थकान मिटा देंगे.

नैनीताल 

कैंची धाम से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित 'झीलों का शहर' नैनीताल को किसी पहचान की जरूरत नहीं है. अगर आप यहां आए हैं, तो नैनी झील में बोटिंग का मजा जरूर लें. इसके अलावा, मल्लीताल और तल्लीताल के बाजारों में टहलना और नैना देवी मंदिर के दर्शन करना आपकी ट्रिप में चार चांद लगा देगा.

Advertisement
नैनीताल में आप बोटिंग कर सकते हैं. (PHOTO: Adobe Stock Images)

भीमताल और सातताल 

भीमताल अपनी बड़ी झील के लिए फेमस है, नैनीताल की तुलना में यहां आपको भीड़ कम मिल सकती है, जिससे आप शांति से नेचर का लुफ्त उठा सकते हैं. वहीं, सातताल सात आपस में जुड़ी हुई झीलों का ग्रुप है, जो पक्षी प्रेमियों और कैंपिंग के शौकीनों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है.

मुक्तेश्वर 

अगर आपके पास हफ्ते भर का समय है, तो कैंची धाम से करीब 40 से 45 किलोमीटर दूर मुक्तेश्वर जरूर जाएं. यहां से हिमालय की ऊंची चोटियों का अद्भुत नजारा दिखता है. 'चौली की जाली' नाम की जगह ट्रेकिंग और रॉक क्लाइंबिंग के लिए मशहूर है, जहां से गहरी घाटियों का शानदार नजारा देखने को मिलता है. इसके अलावा यहां पर जाना-माना शिव मंदिर भी है. 

मुक्तेश्वर में पहाड़ों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा. (PHOTO: Adobe Stock Images)

नौकुचियाताल 

भीमताल के पास स्थित नौकुचियाताल भी बहुत फेमस है और नौ कोनों वाली झील के लिए जाना जाता है. यहां आप पैराग्लाइडिंग जैसी एडवेंचर एक्टीविटी कर सकते हैं, पहाड़ों के ऊपर से उड़ते हुए वादियों को देखना काफी मजेदार होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement