मुक्तेश्वर
मुक्तेश्वर (Mukteshwar) भारत के उत्तराखंड राज्य (Uttarakhand) के नैनीताल जिले (Nainital) का एक गांव और पर्यटन स्थल है. यह कुमाऊं की पहाड़ियों में 2171 मीटर, नैनीताल से 51 किमी, हल्द्वानी (Haldwani) से 72 किमी और दिल्ली (Delhi) से 343 किमी की ऊंचाई पर स्थित है (Mukteshwar Location).
मुक्तेश्वर को पहले मुक्तेसर के नाम से जाना जाता था. इसका उल्लेख जिम कॉर्बेट की पुस्तक ‘द टेंपल टाइगर’ (Jim Corbett's book ‘The Temple Tiger’) में किया गया है. फिर 1947 के बाद इसका नाम बदलकर मुक्तेशवर किय गया. कई स्थानीय लोग अभी भी इसे अपनी स्थानीय भाषा में मुक्तेसर कहते हैं. जानवरों को प्लेग से बचाने के लिए सीरम उत्पादन के लिए चुने जाने से पहले 1893 तक यह स्थान अपने मंदिरों के लिए जाना जाता था. बाद में इस गांव को भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) के रूप में विकसित किया गया और इसका मुख्यालय इज्जतनगर में स्थानांतरित कर दिया. अभी भी मुक्तेश्वर आईवीआरआई के पहाड़ी परिसर के रूप में कार्य करता है, जिसमें प्रायोगिक बकरी फार्म जैसी सुविधाएं शामिल हैं (Mukteshwar History).
फलों के बगीचे, शंकुधारी वन, हरे भरे रास्ते और संकरी गलियां, मुक्तेश्वर को ट्रेकिंग (Mukteshwar for Trekking) के लिए एक विशेष गंतव्य बनाती हैं. ट्रेकिंग, कैंपिंग, पैराग्लाइडिंग (Mukteshwar For Paragliding) के अलावा, मुक्तेश्वर रॉक क्लाइम्बिंग और रैपलिंग के लिए भी जाना जाता है. यह क्षेत्र कठोर चट्टानी पहाड़ियों से भरा हुआ है, जो रॉक क्लाइम्बिन के लिए उपयुक्त हैं जो सौनानियों का ध्यान आकर्षित करता है (Mukteshwar Tourist Places) .
October Long Weekend Trip: अगर आप इस मनाली और शिमला से हटकर नई जगह एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो आप इन कुछ शानदार जगहों की ट्रिप प्लान कर सकते हैं. जहां आपको सुकून भी मिलेगा और आपको काफी कुछ नया देखने को भी मिलेगा. यह ट्रिप आपके लिए यादगार बन जाएगी.
मौसम विभाग ने बुधवार को देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. राज्य में मंगलवार को बारिश से जुड़े हादसों में 12 लोगों की जान चली गई. जिला प्रशासनों को सतर्क रहने और तुरंत राहत कार्य के निर्देश दिए गए हैं.
कैंची धाम में बाबा नीम करोली के दर्शन के बाद अगर आप प्राकृतिक सुंदरता और सुकून की तलाश में हैं, तो आसपास की खूबसूरत जगहें जरूर एक्सप्लोर करें. रामगढ़, नौकुचियाताल, पंगोट, किलबरी, मुक्तेश्वर और घोड़ाखाल जैसी शानदार लोकेशन आपकी आध्यात्मिक यात्रा को एक यादगार और रोमांचक एक्सपीरिएंस बना देंगी.
नैनीताल के मुक्तेश्वर में दो लड़कों पर लड़कियों का पीछा करने और अभद्रता का आरोप है. लड़कियों ने दोनों को बीच सड़क रोक लिया. घटना का वीडियो वायरल है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. कई लोग लड़कियों के साहस की सराहना कर रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
कैंची धाम में बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन के साथ-साथ नैनीताल जिले की प्राकृतिक सुंदरता का मजा लें. भवाली, भीमताल और मुक्तेश्वर जैसे बेहतरीन स्थलों के बारे में, जो आपकी आध्यात्मिक यात्रा में रोमांच और शांति का तड़का लगा देंगे. अपनी अगली पहाड़ी छुट्टियों को ऐसे यादगार बनाएं.