How Gen Z Travel: माइक्रोकेशन से लेकर मिरर ट्रिप, ये हैं Gen Z के ट्रैवल फंडे, आप भी करें फॉलो

जेन जी के लिए घूमना-फिरना अब सिर्फ मशहूर जगहों पर जाना और फोटोज खिंचवाना नहीं है. छोटी छुट्टियों से लेकर बिना किसी तय प्लान के घूमने और स्थानीय कहानियां जानने तक, ट्रैवल के कई नए तरीके चर्चा में हैं. माइक्रोकेशन, साइड क्वैस्टिंग और एंटी-एटीनरी जैसे शब्द बताते हैं कि युवा अपनी पसंद और सुविधा के हिसाब से सफर के नए अनुभव तलाश रहे हैं.

Advertisement
जेन जी का ट्रैवल मंत्र क्यों है इतना अलग? जेन जी का ट्रैवल मंत्र क्यों है इतना अलग?

सारा सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:17 AM IST

घूमना-फिरना किसे पसंद नहीं होता, लेकिन जेन जी के लिए ट्रैवल का मतलब अब सिर्फ छुट्टियां बिताना, मशहूर जगहों पर घूमना और फोटोज खिंचवाना नहीं रह गया है. कभी कम दिनों में छोटी-सी ट्रिप प्लान करना, तो कभी बिना किसी तय प्लान के अनजान गलियों में निकल जाना, जेन जी अपने तरीके से घूमने के नए अनुभव तलाश रही है. इसी बदलती सोच के बीच ट्रैवल से जुड़े कई नए शब्द चर्चा में हैं. माइक्रो केशन, साइड क्वैस्टिंग, एंटी एटीनरी और जैसे शब्द बताते हैं कि जेन जी के लिए घूमना अब सिर्फ मंजिल तक पहुंचना नहीं, बल्कि रास्ते में मिलने वाले अनुभवों का भी नाम है.

Advertisement

माइक्रो केशन और वाय केशन: कम टाइम में घूमने का नया तरीका

माइक्रो केशन का मतलब है कम दिनों की छोटी छुट्टी पर जाना. इसके लिए लंबी छुट्टियों या बड़े बजट की जरूरत नहीं होती. वीकेंड पर किसी नजदीकी शहर, पहाड़ी इलाके या शांत जगह पर जाना भी इसका हिस्सा हो सकता है. वहीं वाय केशन में घूमने के पीछे एक खास वजह या उद्देश्य होता है. मसलन, खुद को वक्त देना,सट्रेस से ब्रेक लेना या किसी खास एक्सपीरीयंस के लिए सफर करना.

मिरर ट्रिप और डि इंफ्लुएंस्ड ट्रेवल

मिरर ट्रेप में सफर को अपनी पसंद, पहचान और पर्सनल एक्सपीरीयंस के हिसाब से देखने पर जोर होता है. दूसरी ओर, डी इंफ्लुएंस्ड ट्रैवल का मतलब सोशल मीडिया पर दिखने वाली महंगी और ट्रेंडिंग जगहों के बजाय अपनी जरूरत, बजट और पसंद के मुताबिक घूमना है. यानी सिर्फ इसलिए किसी जगह पर जाना जरूरी नहीं कि वो इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रही है.

Advertisement

कैनन इवेंट और रूम रॉटिंग 

कैनन इवेंट इंटरनेट की भाषा में ऐसा एक्सपीरीयंस है, जो किसी की जिंदगी में यादगार मोड़ बन जाता है. ट्रैवल के संदर्भ में अकेले सफर करना, पहली बार किसी नई जगह पर जाना या किसी अनपेक्षित घटना से सीखना ऐसा अनुभव हो सकता है. वहीं रूम रॉटिंग का मतलब घर या कमरे में आराम करते हुए टाइम बिताना है. यह सीधे तौर पर ट्रैवल ट्रेंड नहीं है, लेकिन लगातार घूमने और व्यस्त रहने के दबाव से ब्रेक लेने की सोच से जुड़ सकता है.

लोकल लोर हंटिंग और साइड क्वैस्टिंग

लोकल लोर हंटिंग में किसी जगह की स्थानीय कहानियों, हिस्ट्री, मान्यताओं और अनसुने किस्सों को जानना शामिल है. वहीं साइड क्वैस्टिंग का मतलब मुख्य प्लान से हटकर अचानक कोई इंटरेस्टिंग काम या छोटी-सी गतिविधि करने निकल जाना है. जैसे किसी अनजान कैफे में जाना, स्थानीय बाजार तलाशना या रास्ते में दिखी किसी खास जगह को देखने पहुंच जाना.

एंटी-इटिनरेरी ट्रिप और ड्राट ट्रिपिंग

एंटी-इटिनरेरी ट्रिप में सफर का हर पल पहले से तय नहीं होता. यात्री बिना सख्त शेड्यूल के अपनी पसंद के मुताबिक घूमते हैं. ड्राय ट्रिपिंग का मतलब आम तौर पर शराब से दूरी रखते हुए ट्रैवल करना है. हालांकि, इस शब्द का इस्तेमाल अलग-अलग संदर्भों में अलग अर्थों में भी हो सकता है.

Advertisement

ब्लीजर और मेंटल हेल्थ ट्रैवल

ब्लीजर यानी बिजनेस और लीजर का मेल. इसमें काम के सिलसिले में किसी शहर जाने पर व्यक्ति अपनी यात्रा को थोड़ा बढ़ाकर घूमने या आराम करने का समय भी निकालता है. वहीं मेंटल हेल्थ ट्रैवल में मानसिक सुकून, स्ट्रैस से राहत और खुद के साथ टाइम बिताने के उद्देश्य से सफर करना शामिल है.

जेन जी की ट्रैवल डिक्शनरी में इन शब्दों का इस्तेमाल एक ही तरह के सफर को अलग-अलग नजरियों से देखने का मौका देता है. कभी छोटी छुट्टी, कभी बिना प्लान की यात्रा, तो कभी किसी जगह की स्थानीय कहानियों की तलाश. हालांकि, ये सभी शब्द एक ही तरह के ट्रेंड नहीं हैं और न ही हर शब्द सिर्फ जेन जी तक सीमित है.

लेकिन इनसे ये जरूर समझ आता है कि आज के युवा घूमने के अनुभव को अपनी पसंद, सुविधा और जरूरत के हिसाब से परिभाषित करना चाहते हैं. आखिरकार, ट्रैवल का मजा सिर्फ डेस्टिनेशन पर पहुंचने में नहीं, बल्कि अपनी शर्तों पर सफर करने में भी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »