AC, Washing Machine या Fridge? कौन सा होम अप्लाइंस बचा सकता है ज्यादा बिजली

इन दिनों कंपनियां होम अप्लायंस में जम कर AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यूज कर रही हैं. सवाल ये है कि क्या इससे आपके घर का बिजली बिल कम हो सकता है? आइए जानते हैं.

Advertisement
क्या AI से लैस होम अप्लायंस बिजली बच सकते हैं? क्या AI से लैस होम अप्लायंस बिजली बच सकते हैं?

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:03 PM IST

आजकल लगभग हर कंपनी अपने नए होम अप्लायंस के साथ AI जोड़ रही है. AI AC, AI फ्रिज, AI वॉशिंग मशीन और AI TV जैसे नाम तेजी से बाजार में बढ़ रहे हैं.

कंपनियों का दावा है कि ये डिवाइस बिजली बचाते हैं और खुद इस्तेमाल के हिसाब से काम करना सीख जाते हैं. लेकिन सवाल यह है कि इनमें सबसे ज्यादा बिजली कौन बचाता है?

Advertisement

इसका जवाब सिर्फ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नहीं, बल्कि इस बात पर भी डिपेंड करता है कि घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन-सा अप्लाइंस खर्च करता है. 

अगर सिर्फ बिजली बचाने की बात करें तो AI फीचर्स से लैस AC सबसे ज्यादा फर्क ला सकता है. दरअसल भारतीय घरों में सबसे ज्यादा बिजली आमतौर पर एयर कंडीशनर ही इस्तेमाल करता है.

यह भी पढ़ें: USB चार्जिंग पोर्ट से हो सकती है हैकिंग, ऐसे रखें अपना फोन और बैंक अकाउंट सुरक्षित

AI वाले AC कमरे का टेंप्रेचर, बाहर का मौसम और आपके इस्तेमाल का तरीका समझकर कंप्रेसर की स्पीड अपने आप कम-ज्यादा कर सकते हैं. इससे AC हर समय पूरी ताकत से नहीं चलता और जरूरत के हिसाब से बिजली खर्च करता है.

कई कंपनियां दावा करती हैं कि AI एनर्जी सेवर मोड से बिजली की खपत में अच्छी-खासी कमी आ सकती है, हालांकि असली बचत मॉडल और इस्तेमाल पर निर्भर करती है.

Advertisement

दूसरे नंबर पर AI वॉशिंग मशीन आती है. यह कपड़ों का वजन, कपड़े का प्रकार और गंदगी का स्तर पहचानकर पानी, डिटर्जेंट और वॉश टाइम अपने आप तय करती है.

इससे जरूरत से ज्यादा पानी और बिजली खर्च नहीं होती. कुछ कंपनियों का दावा है कि AI एनर्जी मोड वाले खास वॉश प्रोग्राम में ऊर्जा की खपत काफी कम हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: हैकिंग का नया तरीका: प्रॉम्प्ट इंजेक्शन अटैक! AI से कराई जा रही है हैकिंग, ChatGPT में आया लॉकडाउन मोड

AI फ्रिज भी बिजली बचाने में मदद करता है, लेकिन इसका तरीका अलग है. यह दरवाजा खुला रहने पर अलर्ट देता है, कूलिंग को जरूरत के हिसाब से कंट्रोल करता है और कुछ मॉडल कंप्रेसर की स्पीड भी एडजस्ट करते हैं. हालांकि फ्रिज पहले से ही लगातार कम बिजली पर चलता है, इसलिए AC जितनी बचत यहां देखने को नहीं मिलती.

अगर बात AI TV की करें तो यहां बिजली की बचत सबसे कम होती है. कुछ स्मार्ट टीवी कमरे की रोशनी के हिसाब से स्क्रीन की ब्राइटनेस कम या ज्यादा कर देते हैं, जिससे थोड़ी बिजली बच सकती है. लेकिन TV वैसे भी AC या फ्रिज जितनी बिजली नहीं खाता, इसलिए AI का असर यहां सीमित रहता है. 

Advertisement

ध्यान देने वाली बात यह भी है कि हर जगह लिखा हुआ AI एक जैसा नहीं होता. कई डिवाइस सिर्फ पहले से तय नियमों के आधार पर काम करते हैं, जबकि कुछ मॉडल सेंसर और यूजर के इस्तेमाल के पैटर्न को देखकर अपने फैसले बदलते हैं.

यह भी पढ़ें: कौन सुन रहा है आपकी कॉल और पढ़ रहा है आपके मैसेज? ये हैं फोन हैकिंग के संकेत

इसलिए सिर्फ AI लिखा होने का मतलब यह नहीं कि हर डिवाइस आपको बड़ी बिजली बचत देगा. असली फर्क उसकी तकनीक, सेंसर, सॉफ्टवेयर और एनर्जी रेटिंग पर निर्भर करता है. यानी बिजली की बचत AI टैगिंग से ज्यादा हमेशा 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले होम अप्लाइंसेज ही करेंगे.

अगर आपका मकसद सिर्फ बिजली का बिल कम करना है, तो सबसे पहले 5-Star रेटिंग वाला Inverter AC चुनना ज्यादा फायदेमंद रहेगा. उसके बाद AI फीचर्स एक्स्ट्रा मदद कर सकते हैं. इसी तरह वॉशिंग मशीन और फ्रिज में भी अच्छी BEE स्टार रेटिंग ज्यादा मायने रखती है. AI उसके बाद आने वाला फायदा है, न कि सबसे बड़ा कारण. 

कुल मिलाकर, अगर चारों डिवाइस की तुलना करें तो बिजली बचाने के मामले में AI AC पहले नंबर पर, AI वॉशिंग मशीन दूसरे, AI फ्रिज तीसरे और AI TV चौथे नंबर पर आता है. इसकी वजह यह नहीं कि AI सिर्फ AC में बेहतर है, बल्कि इसलिए कि घर में सबसे ज्यादा बिजली AC ही खर्च करता है. ऐसे में AI की छोटी-सी बचत भी बिजली के बिल में बड़ा फर्क ला सकती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »