WhatsApp यूजर्स का इंतजार खत्म, ऐप इंस्टॉलेशन बिना कर पाएंगे ऑडियो और वीडियो कॉल

WhatsApp Web को आखिरकार एक बड़ा अपडेट मिल चुका है. अब कंप्यूटर या पीसी पर बिना डेस्कटॉप ऐप इंस्टॉल किए भी कॉलिंग का फायदा उठा सकेंगे. न्यू अपडेट के तहत यूजर्स को वीडियो और ऑडियो कॉलिंग करने का अपडेट मिलेगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
WhatsApp Web को ब्राउजर में चलाया जाता है. (Photo: Unsplash) WhatsApp Web को ब्राउजर में चलाया जाता है. (Photo: Unsplash)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:11 AM IST

WhatsApp यूजर्स का आखिरकार इंतजार खत्म हो गया. अब वॉट्सऐप वेब यूजर्स के लिए आखिरकार ऑडियो और वीडियो कॉल्स का सपोर्ट आ चुका है. अब यूजर्स कंप्यूटर और लैपटॉप में ब्राउजर में ही वॉट्सऐप को ओपन करके कॉलिंग का फायदा उठा सकेंगे.

पहले यूजर्स को कंप्यूटर या पीसी पर वॉट्सऐप कॉलिंग की सुविधा उठाने के लिए वॉट्सऐप डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करके पीसी में इंस्टॉल करना होता था. लेकिन अब अलग से ऐप इंस्टॉलेशन की जरूरत नहीं है. 

Advertisement

ऑफिशियल ब्लॉगपोस्ट में न्यू फीचर को वॉट्सऐप वेब के लिए जारी किया है. इसकी मदद से वेब कॉलिंग, डिवाइसों के बीच में कॉल ट्रांसफर, ग्रुप कॉल्स के लिए वेटिंग रूम, फास्ट एचडी वीडियो आदि को रोलआउट किया है.

वेब वर्जन पर भी एंड टू एंड इनक्रिप्शन मिलेगा

वॉट्सऐप वेब पर कॉलिंग का सपोर्ट ग्रुप और पर्सनल चैट पर शामिल किया गया है. वेब वर्जन पर भी यूजर्स को एंड टू एंड इनक्रिप्शन की सुविधा मिलेगी, जिसकी मदद से यह कॉलिंग सर्विस भी सिक्योर रहेगी. 

यह भी पढ़ें: WhatsApp चैट ऑटोमेटिक होगी डिलीट, बस ऑन करना है ये फीचर

और भी फीचर्स जारी हुए हैं

वॉट्सऐप ने स्क्रीन शेयरिंग, कॉल हिस्ट्री और फेवरेट्स जैसे फीचर्स को भी रोलआउट कर दिया है. ये वॉट्सऐप वेब वर्जन के लिए काफी उपयोगी साबित होने जा रहे हैं. 

Advertisement

वॉट्सऐप कॉल ट्रांसफर की सुविधा 

वॉट्सऐप यूजर्स को कॉल ट्रांसफर फीचर मिलेगा, जिसका फायदा ये है कि अगर यूजर्स अपने फोन पर आने वाले वीडियो कॉल को बड़ी स्क्रीन पर ट्रांसफर करना चाहते हैं  तो ये संभव है. यूजर्स अपनी वॉट्सऐप कॉल को टैबलेट, वेब और डेस्कटॉप ऐप पर ट्रांसफर कर सकेंगे. 

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर ये गलती और अकाउंट हो जाएगा खाली!

वेटिंग रूम फीचर भी मिलेगा 

वॉट्सऐप वेब के अंदर वेटिंग रूम फीचर भी मिलेगा, जो एक नया फीचर है और यह ग्रुप कॉल्स पर मिलता है. इसमें ग्रुप कॉल के दौरान एक कॉल लिंक जनरेट किया जाता है. ऐसे में यूजर्स जब कॉल करेंगे तो पार्टिसिपेंट लिंक पर क्लिक करके एक वर्चुअली वेटिंग रूम में पहुंच जाते हैं, जिसके बाद एडमिन की परमिशन के बाद ही ग्रुप कॉल से कनेक्ट हो सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »