WhatsApp पर ये गलती पड़ सकती है भारी, मिनटों में उड़ सकते हैं पैसे!

27 July 2026

Photo: AI

स्कैम होना आसान

साइबर क्रिमिनल्स WhatsApp पर लिंक भेजकर लोगों के बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं. आइए जानते हैं ऐसे तरीके, जिनकी मदद से ठग लिंक पर क्लिक करवाने की कोशिश करते हैं.

Photo: Unsplash

लिंक पर न करें क्लिक

अगर वॉट्सऐप पर कोई भी आपको किसी तरह का लिंक भेजे, तो उस पर तुरंत क्लिक न करें. पहले उस लिंक और भेजने वाले की अच्छी तरह जांच कर लें.

Photo: Pexels

KYC वाले लिंक

कई बार आपको नकली बैंक की तरफ से मैसेज आता है कि आपका बैंक KYC खत्म हो गया है. बैंक की सर्विस चालू रखने के लिए लिंक पर क्लिक करने को कहा जाता है.

Photo: Unsplash

नहीं करना है क्लिक

ऐसे लिंक इस तरह बनाए जाते हैं कि वे आपके आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक की जानकारी चुरा लें. इसके बाद आपका बैंक अकाउंट भी खाली किया जा सकता है.

Photo: Unsplash

कूरियर की ठगी

स्कैमर्स कई बार फर्जी डिलीवरी लिंक भेजते हैं. उसमें लिखा होता है कि आपका पार्सल फंस गया है और उसे पहुंचाने के लिए ₹10 या ₹50 का पेमेंट करना होगा.

Photo: Unsplash

पेमेंट पड़ सकता है भारी

जैसे ही आप छोटी रकम समझकर पेमेंट कर देते हैं, वैसे ही आपकी नेट बैंकिंग और कार्ड की जानकारी स्कैमर्स तक पहुंच सकती है.

Photo: Unsplash

फ्री रिचार्ज का झांसा

टेलीकॉम कंपनियां किसी को भी सालभर का फ्री रिचार्ज नहीं देतीं. फिर भी कई लोग वॉट्सऐप पर आए ऐसे मैसेज पर भरोसा कर लेते हैं.

Photo: Unsplash

कॉन्टैक्ट डिटेल्स की चोरी

इन मैसेज में लिखा होता है कि इस ऑफर के लिए मैसेज को 10 दोस्तों के साथ शेयर करें. ऐसे मैसेज में मालवेयर छिपा हो सकता है, जो आपके फोन के लिए बड़ा खतरा बन सकता है.

Photo: Unsplash

नकली जॉब के लिंक

स्कैमर्स वर्क फ्रॉम होम नौकरी के लिंक भेजते हैं. इनमें वीडियो देखकर ₹2,000 से ₹5,000 तक कमाए जा सकते हैं. लेकिन यह अक्सर बड़े फाइनेंशियल स्कैम का हिस्सा होता है.

Photo: Unsplash

Read Next