WhatsApp में ऐसे करें चैट ऑटो डिलीट, तरीका है बेहद आसान

26 July 2026

Photo: AI

बड़े काम का ये है फीचर 

वॉट्सऐप में चैट करते टाइम अगर आप अपनी प्राइवेसी और बढ़ाना चाहते हैं, तो डिसअप्पेयरिंग मैसेज फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.

Photo: Unsplash

फीचर कैसे चालू करें?

जिस चैट में फीचर चालू करना है, उसे खोलें. प्रोफाइल पर टैप करें और Disappearing Messages चुनकर टाइम सेट कर दें. इसके बाद नए मैसेज अपने आप हट जाएंगे.

Photo: Unsplash

कितने टाइम का ऑप्शन

वॉट्सऐप में 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन का ऑप्शन मिलता है. अपनी जरूरत के हिसाब से कोई भी टाइम चुन सकते हैं और अपनी प्राइवेसी को और बढ़ा सकते हैं.

Photo: Unsplash

पुराने मैसेज नहीं हटेंगे

यह फीचर चालू करने से पहले भेजे गए मैसेज नहीं हटते. सिर्फ फीचर चालू होने के बाद भेजे गए नए मैसेज, चुने गए टाइम के हिसाब से गायब हो जाएंगे.

Photo: Unsplash

स्क्रीनशॉट ले सकते है

मैसेज गायब होने से प्राइवेसी बढ़ती है, लेकिन फिर भी कोई स्क्रीनशॉट ले सकता है या दूसरे फोन से फोटो खींच सकता है.

Photo: Unsplash

ग्रुप में कैसे चालू करें?

ग्रुप में अगर एडमिन ने सेटिंग नहीं बदली है, तो कोई भी मेंबर इसे चालू कर सकता है. कुछ ग्रुप में सिर्फ एडमिन को ही इसका एक्सेस होता है.

Photo: Unsplash

फोटो का क्या होगा?

मैसेज के साथ भेजी गई फोटो और वीडियो भी चैट से हट जाती हैं. लेकिन अगर वे पहले से डाउनलोड हो चुकी हैं, तो फोन में सेव रहेंगी.

Photo: Unsplash

फीचर कैसे बंद करें

जिस चैट में फीचर बंद करना है, उसे खोलें. प्रोफाइल में जाएं और Disappearing Messages को Off कर दें. इसके बाद नए मैसेज गायब नहीं होंगे.

Photo: Unsplash

कब इस्तेमाल करना चाहिए?

अगर पर्सनल या जरूरी बात करनी हो और चैट हमेशा के लिए नहीं रखना चाहते, तो यह फीचर काफी काम का है. इसकी मदद से प्राइवेट बातें ज्यादा सेफ तरीके से की जा सकती हैं.

Photo: Unsplash

Read Next