सीक्रेट मैसेज के लिए आया नया फीचर, पढ़ने के बाद खुद हो जाएगा डिलीट, WhatsApp में यहां दिया है ऑप्शन

WhatsApp के अंदर सीक्रेट मैसेज के लिए एक नया फीचर शामिल किया है. नए फीचर के तहत सीक्रेट मैसेज पढ़ने के तुरंत बाद ऑटोमेटिक डिलीट हो जाएगा. बीटा वर्जन में मैसेज डिसअपीयरिंग के तहत नए ऑप्शन की टेस्टिंग की जा रही है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
WhatsApp में आ रहा आफ्टर रीडिंग का ऑप्शन. (Photo: Unsplash) WhatsApp में आ रहा आफ्टर रीडिंग का ऑप्शन. (Photo: Unsplash)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:37 AM IST

WhatsApp में एक नया फीचर शामिल होने जा रहा है, जिसके बाद सीक्रेट मैसेज के लिए एक नया ऑप्शन होगा. वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Wabetainfo ने बताया है कि मैसेजिंग ऐप में नया फीचर शामिल होने जा रहा है, जिसके बाद सीक्रेट मैसेज पढ़ने के तुरंत बाद डिलीट हो जाएगा. ये अभी बीटा वर्जन में और कुछ लोगों को टेस्टिंग के लिए दिया है. 

Advertisement

गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्जन Android 2.26.12.2 में पाया है कि इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप में नया फीचर मिलेगा. यह फीचर आफ्टर रीडिंग का होगा, जिसका मतलब है कि मैसेज पढ़ने के बाद. 

वॉट्सऐप के अंदर मैसेज डिसअपीयरिंग नाम का फीचर पहले से मौजूद है. मौजूदा समय  इस फीचर के तहत यूजर्स को टाइम सेट करना होता और समय कंप्लीट होते ही वह मैसेज डिलीट हो जाता था. इसमें 1 घंटे से लेकर 12 घंटे तक का टाइम होता था. 

आफ्टर रीडिंग का ऑप्शन शामिल किया

अब वॉट्सऐप में आफ्टर रीडिंग का ऑप्शन शामिल किया है, जिसमें पढ़ने के बाद ये मैसेज ऑटोमेटिक डिलीट हो जाएगा. इसमें कोई समय सीमा नहीं होगी. 

यह भी पढ़ें: WhatsApp का बड़ा धमाका, अब बिना फोन नंबर के ही होगी चैटिंग

Advertisement

उदाहरण के तौर पर समझें तो राम ने श्याम को मैसेज किया. राम चाहता है कि ये सीक्रेट मैसेज एक बार पढ़ने के बाद ऑटोमेटिक डिलीट हो जाए. इसके बाद राम मैसेज भेजते समय मैसेज डिसअपीयरिंग में जाकर आफ्टर रीडिंग का ऑप्शन चुन सकेंगे और फिर मैसेज सेंड कर पाएंगे. 

Wabetainfo ने किया पोस्ट 

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि आफ्टर रीडिंग का ऑप्शन सबसे ऊपर नजर आएगा. इसके बाद 24 घंटे, 7 दिन, 90 दिन और ऑफ का ऑप्शन दिया है, जिसे यूजर्स अपनी सहूलियत के मुताबिक चुन सकेंगे. 

वॉट्सऐप का नया फीचर कब तक आम लोगों के लिए लॉन्च होगा, उसकी कोई ऑफिशियल टाइम लाइन का जिक्र नहीं किया है. साथ ही यह फीचर यूजर्स के बीच में कितना पॉपुलर होगा वो तो इसकी लॉन्चिंग के बाद ही पता चलेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement