रातों-रात गायब हुए इनके करोड़ों इंस्टाग्राम फॉलोअर्स, वजह जानकर चौक जाएंगे आप

स्टार क्रिकेटर विराट कोहली, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फॉलोअर्स की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. इसके अलावा काइली जेनर के फॉलोअर्स की संख्या में 1.5 करोड़ यूजर्स कम हो चुके हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
काइली जेनर के 1.5 करोड़ फॉलोअर्स घटे. (Photo: Unsplash/Instagram) काइली जेनर के 1.5 करोड़ फॉलोअर्स घटे. (Photo: Unsplash/Instagram)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:13 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक रात में लाखों की संख्या में अकाउंट डिलीट कर दिए हैं. इसकी वजह से सेलीब्रिटी समेत कई लोगों के फॉलोअर की संख्या अचानक घट गई. इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने हाल ही में फेक और कई साल से इनएक्टिव अकाउंट को बंद कर दिया है. 

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, अमेरिकी सेलिब्रिटी काइली जेनर समेत बहुत से सेलिब्रिटी के फॉलोअर की संख्या अचानक घट गई है.

Advertisement

शुरुआत में बहुत से लोगों को लगा कि यह शायद कोई टेक्निकल ग्लिच है, जिसकी वजह से फॉलोअर्स की संख्या में गिरावट आई है. हालांकि बाद में अफवाहों के बादल हटे और पता चला कि मेटा की ऑथेंटिसिटी ड्राइव के चलते फेक अकाउंट, इनएक्टिव अकाउंट और बॉट्स अकाउंट को रिमूव किया गया है. 

विराट कोहली के फॉलोअर्स कम हुए 

क्रिकेट दुनिया के स्टार विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट से 20 लाख फॉलोअर्ट की कटौती हुई है, जिसकी जानकारी लाइवमिंट की रिपोर्ट से मिलती है.  साथ ही प्रियंका चोपड़ा के फॉलोअर्स की संख्या में कमी आई है.

 

K-Pop इंडस्ट्री के फैंस को भी फॉलोअर्स में भारी कटौती का सामना करना पड़ा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां BTS के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट्स से करीब 70 लाख और वहीं  ब्लैक पिंक के अकाउंट से 1 करोड़ फॉलोअर्स कम हो गए. इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से भी 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स कम हो चुके हैं. 

Advertisement

ऑथेंटिसिटी बढ़ाने के लिए मेटा हटा रहा फेक अकाउंट

मेटा अपने इंस्टाग्राम पर पर ऑथेंटिसिटी बढ़ाने के लिए फेक अकाउंट्स को रिमूव कर रहा है. बहुत से सेलिब्रिटी, एजेंसी और कंपनियां फर्जी एंगेजमेंट के लिए फर्जी अकाउंट का यूज करते हैं.  

यह भी पढ़ें: Vivo ने लॉन्च किया 2 लाख रुपये का स्मार्टफोन! क्या ये ऐपल और सैमसंग से बेहतर है?

फर्जी अकाउंट्स या बॉट अकाउंट्स से क्या होता है? 

फर्जी अकाउंट्स या बॉट अकाउंट का यूज करके फॉलोअर्स, लाइक और कमेंड और एंगेजमेंट को बढ़ाया जाता है. ऐसे में लोगों की आंखों में धूल झौंकी जाती है. बहुत से इन्फ्लुएंसर्स, ब्रांड्स और फैन कम्युनिटी फेक अकाउंट और बॉट का यूज करती हैं. 

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कई छोटे क्रिएटर्स के फॉलोअर्स की संख्या में 2% से 5% तक की गिरावट देखी गई. करोड़ों फॉलोअर्स वाले बड़े सेलेब्रिटीज़ के लाखों फॉलोअर्स कम हो चुके हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement