फटा मोबाइल और उत्तर प्रदेश में शख्स की मौत, भूलकर भी नजरअंदाज ना करें ये 5 बातें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक शख्स ने स्मार्टफोन की वजह से अपनी जान गंवा दी. शख्स बाइक से घर लौट रहा था तभी उसकी जेब में फोन फट गया और वह सड़क पर जा गिरा. इसकी वजह से उसको गंभीर चोट आईं और उसकी जान चली गई.

Advertisement
बाइक चला रहे शख्स के फोन में ब्लास्ट से बैंलेंस बिगड़ा. (Photo: Unsplash) बाइक चला रहे शख्स के फोन में ब्लास्ट से बैंलेंस बिगड़ा. (Photo: Unsplash)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:57 AM IST

स्मार्टफोन आज की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है. कॉलिंग से लेकर डिजिटल पेमेंट तक में मोबाइल इस्तेमाल होता है. सहूलियत देने वाला मोबाइल एक बार फिर एक शख्स की जान ले बैठा. जानते हैं कि फोन की बैटरी को कैसे बचाएं और फटने से पहले के क्या साइन होते हैं. 

दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनजर में शख्स की मोबाइल की वजह से एक्सीडेंट हुआ और फिर उनकी जान चली गई. स्मार्टफोन उनकी पॉकेट में था और उस दौरान ही ब्लास्ट हो गया. 

Advertisement

40 साल के विकास अंतल बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी चलती बाइक पर उनके पॉकेट में रखे मोबाइल की बैटरी फट गई. इसके बाद उनकी बाइक बैंलेंस बिगड़ा और वे गिर गए. सड़क पर गिरने की वजह से उनको गंभीर चोट आई, जिसकी वजह से अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.  

भूलकर भी नजरअंदाज ना करें ये साइन 

स्मार्टफोन की बैटरी फटने से पहले या बैटरी में आग लगने से पहले कुछ खास संकेत मिलते हैं. 

  • फोन का बैक पैनल या कवर फूलनाः स्मार्टफोन का बैक पैनल अगर फूल जाता है या फिर बैक पैनल पर गैप बनता हुआ दिखाई दे, तो समझ लीजिए बैटरी एक्सपायर हो गई है. 
  • डिस्प्ले का बाहर आना : कुछ स्मार्टफोन का डिस्प्ले अक्सर बाहर की तरफ आने लगता है. यह बैटरी फूलने की दूसरी निशानी है. ऐसे में सर्विस सेंटर्स पर जाकर बैटरी चेंज करा लें. 
  • स्मार्टफोन का गर्म होनाः आपका मोबाइल अचानक से गर्म होता है और वो भी तब जब आप उसमें कुछ नहीं कर रहे हैं. ऐसा कई बार होता है तो इसे नजर अंदाज ना करें. तुरंत मैकेनिक या सर्विस सेंटर पर जाकर दिखाएं. 
  • अजीब गंध आना : स्मार्टफोन से अगर अचानक से जलने या फिर कोई अलग तरह के गंध आने लगे तो उसको भी नजर अंदाज नहीं करना चाहिए. स्मार्टफोन को तुरंत मैकेनिक को दिखाएं. 
  • गलत चार्जर का इस्तेमालः स्मार्टफोन चार्जिंग के लिए अगर बार-बार गलत चार्जर का इस्तेमाल करते हैं, तो ये आदत बैटरी को खराब कर देगी. कई बार लोग हाई पावर का चार्जर यूज करते हैं, जो खतरनाक साबित हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: चलती बाइक में जेब के अंदर फटी मोबाइल की बैटरी, एक धमाके ने उजाड़ दिया परिवार; 2 मासूम बच्चों ने खोया पिता

Advertisement

स्मार्टफोन की सेफ्टी के लिए ध्यान रखें कि उसमें लोकल बैटरी का इस्तेमाल ना करें. हमेशा कंपनी या फिर किसी रजिस्टर्ड कंपनी की बैटरी का ही इस्तेमाल करें. स्मार्टफोन के अंदर अब लीथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल होता है, जिसके लीक होने पर मोबाइल में धमाका हो सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »