सारा तेंदुलकर का 3 कैमरे वाला फोन, दिवाली से पहले लुक वायरल, 3.3 लाख तक है कीमत

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदलुकर के दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. सारा के हाथ में एक खास स्मार्टफोन नजर आया है, जो बरगंडी कलर में आता है. इसके टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 3,29,990 रुपये है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
सारा तेंदुलकर ने दिवाली सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की. (Photo: Insta) सारा तेंदुलकर ने दिवाली सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की. (Photo: Insta)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:22 AM IST

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर एक चर्चित नाम हैं. इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटौर रही हैं. इस फोटो में सारा के हाथ में एक खास स्मार्टफोन नजर आया है, जो स्पेशल बरगंडी कलर में है. 

इंस्टाग्राम पर सारा ने कुछ फोटो शेयर की हैं, जो उनके ऑफिस की दिवाली सेलिब्रेशन की हैं. सारा तेंदुलकर का आउटफिट बहुत ही कमाल का लग रहा है. साथ ही पोस्ट में उनके हाथ में एक स्मार्टफोन नजर आया है. 

Advertisement

सारा के हाथ में नजर आने वाला स्मार्टफोन असल में Apple iPhone 18 Pro सीरीज का बरंगडी कलर एडिशन है. साइज देखने से iPhone 18 Pro Max नजर आता है, जिसकी शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है और उसमें 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. वहीं टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 3,29,900 रुपये है, जिसमे 2TB वेरिएंट मिलता है. 

iPhone 18 Pro Max के स्पेसिफिकेशन 

iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का LTPO सुपर रेटीना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलता है. इसमें 3000 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है. इसमें स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए सेरेमिक शील्ड और एंटी रिफ्लेक्टिंग कोटिंग मिलती है.

सारा तेंदुलकर का पोस्ट 

 

iPhone 18 Pro Max का चिपसेट 

iPhone 18 Pro Max में कंपनी का A20 Pro (2nm) चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जिसके साथ Apple GPU मिलता है. इसमें 256GB स्टोरेज से लेकर 2TB तक का स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिलता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 1.34 लाख रुपये वाला iPhone 17 Pro अब 56,990 रुपये में! जानें कैसे मिल रहा इतना बड़ा डिस्काउंट

iPhone 18 Pro Max का कैमरा 

iPhone 18 Pro Max में बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. इसमें सेकेंडरी और तीसरा कैमरा भी 48-48 मेगापिक्सल का है. 

iPhone 18 Pro Max का सेल्फी कैमरा 

iPhone 18 Pro Max में 18 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. सेल्फी कैमरे में HDR, डॉल्बी विजन का सपोर्ट दिया गया है. इसमें फेस आईडी का सपोर्ट दिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »