सैमसंग ने अपनी फ्लैगशिप सीरीज को अनवील कर दिया है, जिसका नाम Samsung Galaxy S26 है. इसमें सबसे पावरफुल Samsung Galaxy S26 Ultra भी लॉन्च हो चुका है. इसमें 200MP का कैमरा, क्वालकॉम का सबसे पावरफुल प्रोसेसर और कई अच्छे फीचर्स दिए गए हैं. इसकी कीमत शुरुआती कीमत 1,39,999 रुपये है.
अब फ्लैगशिप कैटेगरी में लेटेस्ट Samsung Galaxy S26 Ultra और Apple iPhone 17 Pro के बीच में कांटे का मुकाबला होगा. आइये जानते हैं कि दोनों में से कौन ज्यादा बेहतर है. दोनों के फीचर्स का कंपरेशन देखते हैं.
Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro का डिजाइन
Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro का डिस्प्ले
Galaxy S26 Ultra में 6.9-inch LTPO AMOLED पैनल दिया गया है, जिसके साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलता है. इसमें बेहतरीन कलर और बेहतर कॉन्ट्रास्ट लेवल दिया है.
iPhone 17 Pro में 6.3-inch Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है, हालांकि बडे़ डिस्प्ले के लिए iPhone 17 Pro Max खरीदा जा सकता है. दोनों ही हैंडसेट में 120Hz का रिफ्रेस रेट्स, 1206x2622 पिक्सल रेजोल्युशन और LTPO पैनल का यूज किया गया है.
यह भी पढ़ें: चर्चा में सैमसंग का ये नया फीचर, ताक-झांक से कोसों दूर रहेंगी सीक्रेट चैट
सैमसंग ने शामिल किया प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर
सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप हैंडसेट में प्राइवेसी डिस्प्ले नाम का फीचर शामिल किया गया है. इस फीचर के साथ आने वाला यह पहला स्मार्टफोन है. इस फीचर की बदौलत पास में बैठा शख्स मोबाइल स्क्रीन पर ताक-झांक नहीं कर पाएगा. इससे सीक्रेट चैट दूसरे लोगों से दूर रहेगी.
Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro का प्रोसेसर
सैमसंग गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का यूज किया गया ह. यह एक हाई परफॉर्मेंस प्रोसेसर है, जिसकी बदौलत मल्टी टास्क और AI फीचर्स मिलते हैं. सैमसंग के इस हैंडसेट के साथ Galaxy AI का इंटीग्रेशन भी मिलता है.
iPhone 17 Pro में ऐपल की इनहाउस चिपसेट A19 Pro का यूज किया गया है. इसकी मदद से स्मार्टफोन के बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलती है.
Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro का कैमरा
Galaxy S26 Ultra के अंदर 200MP का प्राइमरी कैमर मिलता है. सेकेंडरी कैमरा 50MP अल्ट्रा वाइड , 10MP का लेंस 3x telephoto (OIS) और 50MP 5x periscope लेंस के साथ आता है. इसमें 100X स्पेस जूम मिलता है. 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
यह भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च की Galaxy S26 सीरीज, एजेंटिक AI से लैस हैं ये स्मार्टफोन्स, दुनिया का पहला 2nm चिपसेट
iPhone 17 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48MP सेंसर, 48MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और तीसरा कैमरा 48MP का Telephoto (f/2.8) लेंस दिया है. इसमें 18MP का सेल्फी कैमरा मिलता है.
दोनों हैंडसेट अपने-अपने ब्रांड के बेस्ट स्मार्टफोन है. Samsung Galaxy S26 Ultra, असल में AI और प्रोडक्टिविटी में ज्यादा बेहतर नजर आता है. इसके अंदर S Pen को सपोर्ट दिया गया है. सैमसंग में प्राइवेसी डिस्प्ले को भी शामिल किया है, जो पहली बार किसी स्मार्टफोन में दिया गया है. वहीं, iPhone यूजर्स को अभी भी लेटेस्ट Siri का इंतजार है.
aajtak.in