Samsung ने अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ Galaxy S26 को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज़ में Galaxy S26, S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं. कंपनी का फोकस इस बार कैमरा, परफॉर्मेंस और AI एक्सपीरियंस पर रहा है. मकसद यही है कि फोन रोज़मर्रा के कामों को आसान बनाए.
Samsung का कहना है कि इस सीरीज़ में AI बैकग्राउंड में काम करता है. यूज़र को बार-बार कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती. फोन खुद यूज़र की आदतों को समझकर मदद करता है.
सबसे पतला Ultra फोन और नई Privacy Display
Galaxy S26 Ultra कंपनी का अब तक का सबसे पतला Ultra फोन बताया जा रहा है. इसकी मोटाई 7.9mm है. इसमें नई Privacy Display दी गई है. यह फीचर पब्लिक जगहों पर स्क्रीन को दूसरों की नजर से बचाने में मदद करता है. मेट्रो, कैफे या ऑफिस में फोन इस्तेमाल करते वक्त यह काम आता है.
सैमसंग ने कहा है कि ये नॉर्मल प्राइवेसी ग्लास से अलग है, क्योंकि यहां हार्डवेयर लेवल प्राइवेसी ग्लास यूज किया गया है. इसे आप कंट्रोल कर पाएंगे. यानी डिस्प्ले के किसी भी एरिया को दूसरे से हाइड करना है तो वो भी सेटिंग्स से किया जा सकता है.
भारत के अंदर क्या है क़ीमत?
Samsung Galaxy S26 Ultra तीन वेरिएंट में लॉन्च हुआ है. 256GB स्टोरेज और 12GB रैम वाले मॉडल की कीमत 1 लाख 39 हजार 999 रुपये रखी गई है. 512GB स्टोरेज और 12GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 1 लाख 59 हजार 999 रुपये है. वहीं टॉप वेरिएंट 1TB स्टोरेज और 16GB रैम के साथ आता है, जिसकी कीमत 1 लाख 89 हजार 999 रुपये तय की गई है.
Samsung Galaxy S26 Plus दो वेरिएंट में मिलेगा. 256GB स्टोरेज और 12GB रैम वाला मॉडल 1 लाख 19 हजार 999 रुपये में लॉन्च हुआ है. 512GB स्टोरेज और 12GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 1 लाख 39 हजार 999 रुपये रखी गई है.
Samsung Galaxy S26 के बेस वेरिएंट में 256GB स्टोरेज और 12GB रैम दी गई है, जिसकी कीमत 87 हजार 999 रुपये है. वहीं 512GB स्टोरेज और 12GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 1 लाख 7 हजार 999 रुपये रखी गई है.
Samsung Galaxy Buds 4 की भारत में कीमत 16 हजार 999 रुपये तय की गई है. वहीं Galaxy Buds 4 Pro को 22 हजार 999 रुपये में लॉन्च किया गया है.
परफॉर्मेंस और चार्जिंग में बड़ा अपग्रेड
Galaxy S26 Ultra में नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है. इससे फोन की स्पीड और मल्टीटास्किंग बेहतर होती है. गेम खेलते वक्त या भारी ऐप्स चलाते समय फोन स्लो नहीं होता.
भारत में Galaxy S26 Ultra में Qualcomm का 3nm बेस्ड चिपसेट मिलेगा. दिलचस्प ये है कि Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus में कंपनी ने 2nm बेस्ड Exynos 2600 चिपसेट दिया गया है. आपको बता दें कि ये 2 नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बनाया गया दुनिया का पहला चिपसेट है. देखना दिलचस्प होगा कि ये कितना फास्ट है.
चार्जिंग में भी बड़ा बदलाव किया गया है. फोन में Super Fast Charging 3.0 दिया गया है. कंपनी के मुताबिक 30 मिनट में बैटरी 75 फीसदी तक चार्ज हो जाती है.
कैमरा और वीडियो में बड़ा इंप्रूवमेंट
Galaxy S26 Ultra के कैमरा सिस्टम को काफी अपग्रेड किया गया है. ये फोन 30fps पर 8K वीडियोज रिकॉर्ड कर सकता है. लो लाइट में फोटो और वीडियो पहले से ज्यादा क्लियर आते हैं. Nightography Video फीचर को बेहतर किया गया है. यहां 200 मेगापिक्सल का वाइड और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है. इसके अलावा दो और लेंस दिए गए हैं.
ऑटो फ्रेमिंग फीचर
Galaxy S26 सीरीज में ऑटो फ्रेमिंग फीचर भी दिया गया है. इसके जरिए आप बिना क्वॉलिटी कम किए हुए सबजेक्ट पर फोकस करते हुए वीडियोज रिकॉर्ड कर सकते हैं.
वीडियो शूट करते वक्त हाथ हिलने से बचाने के लिए Super Steady फीचर को और मजबूत बनाया गया है. सेल्फी कैमरा में भी सुधार किया गया है. अब अलग-अलग लाइटिंग में भी चेहरे के रंग ज्यादा नैचुरल दिखते हैं. कई नए फोटो-वीडियो मोड्स भी इंट्रोड्यूस किए गए हैं.
यह फोन हाई क्वालिटी वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है. इससे वीडियो कम डाटा में सेव होती है और शेयर करना भी आसान हो जाता है.
Agentic AI की तरफ बड़ा कदम
Samsung ने इस सीरीज़ में AI को और ज्यादा काम का बनाया है. नया Now Nudge फीचर सही समय पर जरूरी सुझाव देता है. बिना नोटिफिकेशन की भीड़ बनाए यह फीचर काम की बातें याद दिलाता है.
गैलरी में प्रॉम्पट ऑप्शन दिया गया है यानी फोटो एडिट करने के लिए वहीं पर प्रॉम्पट यूज कर सकते हैं. लिख कर फोटो एडिट करा सकते हैं. ऑब्जेक्ट रिमूव करने से लेकर कई नए ऑप्शन ऐड हुए हैं जिससे फोटो एडिटिंग नेक्स्ट लेवल हो सकती हैै.
Now Nudge
इस फीचर के साथ कंपनी ने क्रॉस ऐप AI ऑप्शन दिया है. यानी एक ऐप में कमांड दे कर मल्टिपल ऐप्स के साथ इंट्रैक्ट किया जा सकता है. हालांकि इसके लिए कुछ ही ऐप्स का सपोर्ट है.
Bixby को भी ज्यादा स्मार्ट बनाया गया है. अब यूज़र नॉर्मल भाषा में बोलकर फोन कंट्रोल कर सकते हैं. सेटिंग बदलना, कॉल करना या मैसेज भेजना आसान हो गया है.
Now Brief और Circle to Search जैसे फीचर्स को भी बेहतर किया गया है. इसके अलावा फोन में Gemini और Perplexity जैसे AI टूल्स का सपोर्ट भी मिलता है.
सिक्योरिटी और अपडेट पर भरोसा
Samsung ने इस सीरीज़ में सिक्योरिटी पर खास ध्यान दिया है. फोन में Private Album दिया गया है. इसमें फोटो और वीडियो अलग से लॉक करके रखे जा सकते हैं.
कंपनी ने वादा किया है कि Galaxy S26 सीरीज़ को सात साल तक OS अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे. इससे फोन लंबे समय तक नया जैसा काम करता रहेगा.
Galaxy Buds4 भी लॉन्च
Galaxy S26 के साथ Samsung ने Galaxy Buds4 और Buds4 Pro भी लॉन्च किए हैं. Buds4 Pro में बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए बड़ा वूफर दिया गया है. Noise Cancellation और कॉल क्वालिटी को भी बेहतर किया गया है. इन बड्स में भी AI फीचर्स दिए गए हैं. कॉल के दौरान आवाज ज्यादा क्लियर आती है.
डिज़ाइन और कलर ऑप्शन
Galaxy S26 सीरीज़ के सभी फोन प्रीमियम डिजाइन के साथ आते हैं. कंपनी ने इसमें कई नए कलर ऑप्शन दिए हैं. Samsung का कहना है कि Galaxy S26 सीरीज़ सिर्फ नया फोन नहीं है. यह कंपनी के AI फ्यूचर की दिशा में बड़ा कदम है. कंपनी चाहती है कि यूज़र को टेक्नोलॉजी कम महसूस हो और फायदा ज्यादा मिले.
मुन्ज़िर अहमद