दो रोबोट्स ने कर ली आपस में शादी, रोबोडॉग लेकर आया शादी की अंगूठी

रोबोट्स की अब शादी भी होने लगी. भले ही अब तक ह्यूमनॉयड रोबोट इंसानों की तरह एक काम नहीं कर सकते हैं, लेकिन इनकी कथित शादी करके ये दिखाने की कोशिश की रोबोट्स कितना आगे चले गए हैं.

Advertisement
मॉस्को में रोबोट्स की शादी करवा दी गई! मॉस्को में रोबोट्स की शादी करवा दी गई!

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:27 PM IST

दुनिया भर में इंसानों जैसे दिखने वाले ह्यूमनॉइड रोबोट तेजी से डेवेलप हो रहे हैं. इसी बीच रूस से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है.

मॉस्को में पहली बार दो ह्यूमनॉइड रोबोट की 'शादी' कराई गई. इस समारोह में दोनों रोबोट ने एक-दूसरे से वादे किए, शादी के ब्रेसलेट बदले और उन्हें आधिकारिक तौर पर 'रोबोट कपल' घोषित किया गया. 

Advertisement

यह शादी रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित पुश्किन लाइब्रेरी में हुई. शादी करने वाले रोबोट का नाम रॉबर्ट (Robert) और मटिल्डा (Matilda) है. इन दोनों को इससे पहले सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम (SPIEF) 2026 में भी दिखाया गया था.

रॉबर्ट को एक ऑफिस कर्मचारी और ब्लॉगर की तरह तैयार किया गया है, जबकि मटिल्डा का डिजाइन एक बैले डांसर से प्रेरित है. समारोह के दौरान दोनों रोबोट ने AI की मदद से तैयार किए गए डायलोग के जरिए शादी की शपथ ली.

अंगूठी की जगह दोनों ने एक-दूसरे को ब्रेसलेट पहनाए. दिलचस्प बात यह रही कि शादी के ब्रेसलेट एक रोबोट डॉग लेकर आया. समारोह की संचालिका ने इसके बाद दोनों को 'रोबोट पति-पत्नी' घोषित कर दिया.

अगर आप सोच रहे हैं कि क्या अब रोबोट सच में शादी करने लगे हैं, तो ऐसा नहीं है. यह कानूनी शादी नहीं थी. इसका मकसद लोगों का ध्यान ह्यूमनॉइड रोबोट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड टेक की तरफ अट्रैक्ट करना था.

Advertisement

इस आयोजन के पीछे रोबोट बनाने वाली कंपनी IT-Imperial थी. कंपनी का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम लोगों को यह समझाने में मदद करते हैं कि आने वाले समय में रोबोट सिर्फ फैक्ट्री तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में भी कई काम कर सकेंगे. 

दुनिया की कई बड़ी टेक कंपनियां भी ह्यूमनॉइड रोबोट पर तेजी से काम कर रही हैं. Tesla का Optimus, Figure AI, Unitree, Boston Dynamics और कई दूसरी कंपनियां ऐसे रोबोट विकसित कर रही हैं जो इंसानों की तरह चल सकें, सामान उठा सकें और अलग-अलग काम कर सकें. AI में तेजी से हो रहे डेवेलपमेंट की वजह से इन रोबोट की कैपेसिटी भी लगातार बढ़ रही हैं.

हालांकि, अभी इस तकनीक को आम लोगों की जिंदगी का हिस्सा बनने में समय लगेगा. आज के ह्यूमनॉइड रोबोट अभी भी महंगे हैं और ज्यादातर डेमो, रिसर्च या खास फैक्ट्री के कामों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं.

ऐसे में रूस में हुई यह रोबोट शादी टेक का शोकेस ज्यादा था, न कि फ्यूचर में रोबोट के इंसानों की तरह जीवन जीने की शुरुआत. लेकिन इस तरह के आयोजन यह जरूर दिखाते हैं कि AI और रोबोटिक्स अब पहले से कहीं ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. कई जगहों पर इंसानों की तरह स्किन वाले ह्लूयमनॉयड रोबोट्स तैयार किए जा रहे हैं. ये देखने और फेशियल एक्सप्रेशन के मामले में भी ह्यूमन जैसे लगते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »