अक्टूबर लॉन्च से पहले दुकानों पहुंच गया Google का नया फिटनेस ट्रैकर! स्क्रीन भी नहीं, फिर भी कीमत करीब ₹16,000?

गूगल का स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर Google Fitbit Air लॉन्च से पहले ही भारतीय स्टोर्स पर आ गया? दरअसल वीडियो में दावा किया गया है कि ये कुछ स्टोर्स पर 16 हजार रुपये का मिल रहा है.

Advertisement
भारत में अक्टूबर में लॉन्च होगा Fitbit Air. (Photo: Google) भारत में अक्टूबर में लॉन्च होगा Fitbit Air. (Photo: Google)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:14 PM IST

Google ने हाल ही में भारत में Pixel 11 सीरीज के स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं. लॉन्च के दौरान कंपनी ने ये भी बताया था कि भारत में Fitbit Air अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा. हालांकि लॉन्च से पहले ही गूगल का ये फिटनेस वियेरेबल कुछ स्टोर्स पर नजर आया है. सामने आई तस्वीरों और रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिटनेस ट्रैकर ब्लैक, ब्लू और पिंक जैसे रंगों में उपलब्ध दिखा है. सबसे दिलचस्प बात इसकी कीमत है, जो करीब 16,000 रुपये बताई जा रही है. हालांकि, गूगल ने अभी तक भारत के लिए इसकी आधिकारिक कीमत का ऐलान नहीं किया है. 

Advertisement

इस खबर में लोगों की दिलचस्पी सिर्फ इसलिए नहीं है कि Google का नया डिवाइस लॉन्च होने से पहले दुकान तक पहुंच गया. असली ट्विस्ट यह है कि Fitbit Air में स्क्रीन ही नहीं है. आज जब स्मार्टवॉच कंपनियां बड़ी और चमकदार डिस्प्ले, कॉलिंग और नोटिफिकेशन को बड़ा फीचर बनाकर बेच रही हैं, गूगल बिल्कुल उलटी दिशा में जा रहा है. Fitbit Air का मकसद आपकी कलाई पर एक और स्क्रीन देना नहीं, बल्कि बिना ज्यादा परेशान किए दिन-रात आपकी सेहत और फिटनेस को ट्रैक करना है. 

यह भी पढ़ें: Google Pixel 11 Pro Review: कैमरा और AI ने किया इम्प्रेस, डिजाइन वही, परफॉर्मेंस सॉलिड

दरअसल पिछले कुछ सालों से WHOOP जैसे स्क्रीनसेल फिटनेस ट्रैकर पॉपुलर हो रहे हैं. कई कंपनियों ने बिना स्क्रीन वाले फिटनेस ट्रैकर पेश किए हैं. इनमे रिकवरी पर खास फोकस होता है और एथलीट ज्यादा यूज करते हैं. चूंकि Fitbit वियरेबल कैटिगरी में काफी समय से लीडर रही है और अब ये गूगल की ही कंपनी है. इसलिए गूगल ने एक WHOOP बैंड के सस्ते विक्लप के तौर पर मार्केट में इसे पेश किया. चूंकि WHOOP की सब्सक्रिप्शन काफी ज्यादा है, इसलिए लोग Google Fitbit Air को पसंद कर रहे हैं. क्योंकि ये सस्ता है. 

Advertisement

लॉन्च से पहले दुकान में कैसे पहुंचा?

Google ने पहले ही साफ कर दिया है कि Fitbit Air भारत में अक्टूबर 2026 में लॉन्च होगा. लेकिन अभी लॉन्च की सटीक तारीख और भारत में इसकी आधिकारिक कीमत का ऐलान नहीं किया गया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर शेयर हुई तस्वीरों और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि डिवाइस का स्टॉक भारतीय रिटेल स्टोर्स तक पहुंच चुका है. एक रिपोर्ट में एक रिटेलर द्वारा इसकी कीमत करीब 16,000 रुपये रखे जाने की बात कही गई है. इसलिए फिलहाल इस कीमत को अंतिम कीमत नहीं माना जा सकता. 

यह भी पढ़ें: Google का बड़ा ऐलान, भारत में लॉन्च किए Pixel 11, Pixel Watch 5 और AirTag का राइवल, ये है कीमत

यानी यहां खरीदारों को थोड़ा इंतजार करना चाहिए. दुकान में दिख रही कीमत और गूगल की आधिकारिक भारत कीमत अलग हो सकती है. Fitbit Air को अमेरिका में 99.99 डॉलर की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जो सीधे रुपये में बदलने पर करीब 9,000 रुपये के आसपास बैठती है. लेकिन टैक्स, आयात और लोकल कीमत की वजह से भारत में इसकी असली कीमत अलग हो सकती है. 

बिना स्क्रीन के करेगा क्या?

Fitbit Air की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें कोई डिस्प्ले नहीं है. आप समय नहीं देखेंगे, WhatsApp नोटिफिकेशन नहीं पढ़ेंगे और लगातार स्क्रीन पर नजर भी नहीं जाएगी. डिवाइस चुपचाप आपकी कलाई पर रहेगा और आपका हेल्थ डेटा रिकॉर्ड करता रहेगा. इसके बाद सारी जानकारी फोन में Google Health ऐप पर देखी जा सकेगी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Alert! आज से बदल गए SIM Card के नियम, 9 नंबर पूरे होते ही नहीं मिलेगा नया कनेक्शन, जानिए आपके लिए क्या बदला

छोटे से इस ट्रैकर में 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, हार्ट रिदम से जुड़ी जानकारी और कुछ बाजारों में AFib अलर्ट, ब्लड ऑक्सीजन यानी SpO2, रेस्टिंग हार्ट रेट, HRV, नींद के अलग-अलग स्टेज और वर्कआउट ट्रैकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. Google के मुताबिक, इसका डिजाइन ऐसा रखा गया है कि इसे दिन और रात आराम से पहना जा सके. 

7 दिन की बैटरी और सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग

Fitbit Air की बैटरी भी इसकी बड़ी खासियत है. कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर 7 दिन तक चल सकता है. अगर बैटरी खत्म हो जाए तो सिर्फ 5 मिनट चार्ज करने पर करीब एक दिन की बैटरी मिल सकती है. पूरी तरह चार्ज होने में करीब 90 मिनट लग सकते हैं. 

डिवाइस पानी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है और Google के ऑफिशियल स्पेक्स के मुताबिक यह 50 मीटर तक वाटर रेजिस्टेंस देता है. इसमें हार्ट रेट सेंसर, मोशन ट्रैकिंग के लिए एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप, SpO2 के लिए रेड और इन्फ्रारेड सेंसर और स्किन टेम्परेचर में बदलाव को मापने वाला सेंसर दिया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »