भारत में आधार कार्ड की अहमियत किसी से छिपी नहीं है. अब आधार कार्ड का पुराना ऐप mAadhar बंद होने जा रहा है, इसकी जानकारी खुद भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने ऑफिशियल एक्स प्लेटफॉर्म (पुराना नाम ट्विटर) पर पोस्ट करके दी है. पुराने एम आधार ऐप के अंदर लिमिटेड फीचर्स थे.
यूआईडीएआई ने पोस्ट करके बताया है कि अब न्यू आधार ऐप का यूज कर सकते हैं. न्यू आधार ऐप गूगल प्लेस्टोर और ऐप स्टोर दोनों पर है, जिसे एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स डाउनलोड कर सकते हैं.
न्यू आधार ऐप के अंदर कई नए फीचर्स और बेहतर सिक्योरिटी सिस्टम को शामिल किया है. यहां तक कि यूजर्स आधार शेयर करते समय अपनी डिटेल्स को शेयर कर सकेंगे.
UIDAI ने कहा- मिलेगा पहले जैसे भरोसा
आधार ने किया पोस्ट
UIDAI ने पोस्ट करके कहा है कि पुराने ऐप से न्यू ऐप पर स्विच करें. पहले जैसा भरोसा और स्मार्ट एक्सपीरियंस मिलेगा.
न्यू आधार ऐप की मदद से घर बैठे मोबाइल नंबर से लेकर घर का पता आदि तक बदल सकेंगे. इसके लिए मोबाइल से ही सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट सब्मिट हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें: गूगल ला रहा कमाल का फीचर! अब नोटिफिकेशन आने पर पिक्सल स्मार्टफोन ऐसे देगा अलर्ट
फैमिली मेंबर्स के आधार कार्ड को भी स्टोर कर सकेंगे
न्यू आधार ऐप के अंदर अपनी फैमिली मेंबर्स के आधार कार्ड को भी स्टोर कर सकेंगे. इसमें सिक्योरिटी का पूरा ध्यान रखा है. यूजर्स अपने आधार कार्ड के बायोमेट्रिक आथेंटिकेशन को पूरी तरह से बंद कर सकते हैं. इसके लिए उसमें सिंगल टॉगल को ऑन या ऑफ करना होगा.
न्यू आधार ऐप की मदद से यूजर्स आसानी से मोबाइल नंबर बदल सकेंगे. इसके लिए ऐप के अंदर जाना होगा. ओटीपी से मोबाइल नमंबर के ऑथेंटिकेट करना होगा. न्यू आधार ऐप की मदद से कार्ड पर एड्रेस चेंज करना भी आसान है.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क