आज लॉन्च होगी न्यू IRCTC वेबसाइट, बदल जाएगा एक्सपीरियंस और मिलेंगे ये नए फीचर्स

आज IRCTC की न्यू वेबसाइट लॉन्च होने जा रही है, जिसकी जानकारी खुद रेल मंत्री के द्वारा कुछ समय पहले दी जा चुकी है. IRCTC की न्यू वेबसाइट में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा, जिसमें AI फीचर्स, न्यू लुक, छोटा प्रोसेस आदि देखने को मिलेगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
IRCTC की न्यू वेबसाइट आज होगी लॉन्च. (Photo: Unsplash) IRCTC की न्यू वेबसाइट आज होगी लॉन्च. (Photo: Unsplash)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:35 AM IST

भारतीय रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की आज न्यू वेबसाइट लॉन्च होने जा रही है, जिसकी जानकारी खुद रेल मंत्री ने कुछ सप्ताह पहले दी थी. नई वेबसाइट में कई अपग्रेड और न्यू फीचर्स देखने को मिलेंगे. 

अक्सर हैवी लोड के दौरान IRCTC की वेबसाइट ठप पड़ने की खबरें आती हैं. साथ ही वक्त के साथ अब AI पावर्ड फीचर्स डिमांड बढ़ चुकी है. न्यू IRCTC पोर्टल पर बहुत से नए फीचर्स देखने को मिलेंगे. 

Advertisement

न्यू वेबसाइट को लेकर रेलवे का कहना है कि ये पुराने वर्जन की तुलना में ज्यादा फास्ट, आसान और स्मार्ट होगी. इसमें सिर्फ नया डिजाइन ही नहीं मिलेगा, बल्कि टिकट बुकिंग के पूरे प्रोसेस में आसानी होगी. 

लुक बदलने के साथ मिलेंगे नए फीचर्स 

IRCTC की न्यू वेबसाइट में नए फीचर्स के साथ-साथ न्यू लुक भी नजर आएगा. यूजर्स को क्लीन इंटरफेस नजर आएगा. मौजूदा IRCTC की वेबसाइट पर कई जगह पर विज्ञापन-पॉपअप और अलग-अलग सेक्शन होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी होती है. 

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन में क्यों दिया जाता है RESTART फीचर? क्या रीस्टार्ट करने से कोई फायदा होता भी है, यहां जानें

तत्काल टिकट बुकिंग में होगी आसानी 

IRCTC की न्यू वेबसाइट का इस्तेमाल तत्काल टिकट बुकिंग में बड़े स्तर पर होता है. न्यू IRCTC वेबसाइट पर तत्कल टिकट बुकिंग को आसान को बनाया जा सकता है. भारत में हर दिन न जाने कितना लाख लोग तत्काल टिकट लेते हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: OpenAI से पहले इस कंपनी ने पेश कर दिया दुनिया का पहला Agentic AI स्मार्टफोन!

कुछ सप्ताह पहले ही मंत्री ने किया था ऐलान 

कुछ हफ्ते पहले ही छात्रों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी. स्टूडेंट ने मौजूदा IRCTC वेबसाइट की कई समस्याएं के बारे में मंत्री को बताया. छात्रों ने कहा कि टिकट बुक करते समय IRCTC वेबसाइट बहुत सी समस्याएं सामने आती हैं, जिनमें स्लो स्पीड, बार-बार कैप्चा एंटर और बहुत ज्यादा पॉपअप नजर आते हैं. 

फिर रेल मंत्री ने अधिकारियों को वेबसाइट पूरी तरह नए तरीके से तैयार करने का आदेश दिया. अब रेलवे ने छात्रों को ही नई वेबसाइट का बीटा वर्जन दिखाया है और लॉन्च से पहले उनका फीडबैक भी लिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »