चाइल्ड सेफ्टी से हेल्थकेयर तक… AI Impact Summit में आज भी होगा बड़ा ऐलान

India AI Imapct Summit : भारत में आज एआई इम्पैक्ट समिट का दूसरा दिन है, जिसमें नोबेल पुरस्कार विजेता समेत कई बड़े-बड़े AI रिसर्चर बतौर स्पीकर शामिल होंगे. इस दौरान वे सोसाइटी पर AI के प्रभाव और फायदों के बारे में डिटेल्स में बातचीत करेंगे. पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया है.

Advertisement
PM मोदी ने पहले दिन किया AI Impact Summit का उद्घाटन. (Photo: PTI) PM मोदी ने पहले दिन किया AI Impact Summit का उद्घाटन. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:48 AM IST

AI Impact Summit 2026 का आज दूसरा दिन है. पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI impact Expo का उद्घाटन किया है, जो इस इवेंट का मुख्य आकर्षण का केंद्र भी है. इसमें करीब 300 एग्जीबिशन लगाए गए हैं. आज दूसरा दिन है और इसमें कई सेशन होने वाले हैं, जिसमें बच्चों की सेफ्टी के लेकर हेल्थकेयर और सोसायटी पर इंम्पैक्ट की बात की जाएगी. 

Advertisement

300 एग्जीबिशन में AI और उसके प्रभाव व फायदों को दिखाया गया है. इसमें एक Jio Sanskriti एग्जिबिशन भी है. यहां महाभारत और रामायण के समय के लोगों का डिजिटल अवतार किया है, जो हॉलो ट्यूब के जरिए महाभारत की सीख देते हैं. 

डिजिटल अवतार अर्जुन पहले संस्कृत में बोलते हैं, फिर उसका हिंदी अनुवाद है. यह महाभारत और वहां से मिलने वाली सीख को समझने का बेहतरीन तरीका है. 

AI Impact Summit का दूसरा दिन पहला सेशन

दोबारा AI Impact Summit के दूसरे दिन पर लौटते हैं. आज कई स्पीकर्स भारत मंडपम में शामिल होंगे. सभी के लिए अलग-अलग स्थान दिए गए हैं, जहां से वे अपने टॉपिक पर चर्चा करेंगे. 

यह भी पढ़ें: AI Impact Summit पर PM मोदी का मेगा प्लान, क्यों भारत में हो रहा है ये ग्लोबल समिट

Advertisement

ग्रामीण महिलाओं को AI से होगा फायदा 

AI Impact Summit के ऑफिशियल पोर्टल पर लिस्ट डिटेल्स के मुताबिक, 17 फरवरी का पहला प्रोग्राम Tata AI Sakhi Immersion Program है. इसकी स्पीकर टाटा कंसलटेंसी सर्विसिसकी श्री विद्या मुरलीधरन हैं.इसमें 1,600 ग्रामीण महिलाओं को उनके स्मार्टफोन में AI का यूज करना सिखाया गया है और बताया है कि कैसे वह अपने काम की जानकारी को खोज सकती हैं. 

AI Impact Summit में आज का दूसरा सेशन 

AI Impact Summit का दूसरा प्रोग्राम भारत मंडपम के दूसरे ऑडिटोरियम में चलेगा. इस सेशन का नाम AI For Social Good है. यह एक पूरे दिन चलने वाला प्रोग्राम है, जिसमें रिसर्चर, पॉलिसी मेकर शामिल होंगे. इसमें देखा जाएगा कि AI की मदद से कैसे बेहतर सर्विस को लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा. 

यह भी पढ़ें: AI Impact Summit: चप्पे-चप्पे पर फोर्स, एंटी-ड्रोन सिस्टम एक्टिव, बदली-बदली सी है दिल्ली

AI Impact Summit में आज का तीसरा सेशन

AI Impact Summit का तीसरा प्रोग्राम 'फ्रॉम एल्गोरिद्म टू आउटकम...' है. इस सेशन में चर्चा की जाएगी कि AI कैसे समाज के लिए उपयोगी साबित होगा. जिसमें नोबेल पुरस्कार विजेता, इंटरनेशनल रिसर्चर और इंडियन एंड इंटरनेशनल सिविल सोसायिटी के मेंबर्स शामिल होंगे या नहीं. 

AI Impact Summit में चौथा सेशल द इंजन्स ऑफ इंटेलीजेंस है, जिसका मकसद इंफ्रास्ट्रक्चर और सिक्योरिटी को बेहतर करना है. पांचवां सेशन AI For सोसाइटल वैल्यू है, जिसमें जिम्मेदारी के साथ इनोवेशन होना चाहिए. छठा सेसन हाई परफॉर्मेंस डेटा सेंटर्स तैयार करना है. सांतवा सेशन AI For Impact है और आठवां सेशनल चिल्ड्रन सेफ्टी को लेकर है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement