AI Impact Summit पर PM मोदी का मेगा प्लान, क्यों भारत में हो रहा है ये ग्लोबल समिट

भारत में AI Impact Summit की शुरुआत हो चुकी है. देश-दुनिया के राष्ट्राध्यक्ष और दिग्गज AI कंपनियों के CEO भी इसमें हिस्सा लेने जा रहे हैं. अब सवाल आता है कि भारत में इस मेगा AI इवेंट कराने का क्या फायदा होगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
पीेएम मोदी का AI को लेकर मेगा प्लान. ( File Photo PTI) पीेएम मोदी का AI को लेकर मेगा प्लान. ( File Photo PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:12 PM IST

AI Impact Summit की शुरुआत भारत में हो चुकी है. इस इवेंट में दुनियाभर के देशों के लीडर और दिग्गज AI कंपनियों के CEO शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार की सुबह X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया और AI इम्पैक्ट समिट में सभी का स्वागत किया. 

अब सवाल आता है कि AI इंपैक्ट समिट से भारत को क्या फायदा होगा. सबसे पहले बता देते हैं कि पहली बार इंटरनेशनल AI इवेंट किसी साउथ के देश में हो रहा है. ऐसे में भारत को अपनी अलग पहचान बनाने में मदद मिलेगी. 

Advertisement

भारत AI इंपैक्ट समिट की मदद से न्यू टेक्नोलॉजी को लेकर अपना नजरिया दुनियाभर को बताएगा.  जहां पिछले समिट विनाशकारी जोखिमों और नियामक ढांचे पर केंद्रित रहे, वहीं नई दिल्ली इस चर्चा को नए सिरे से दिशा देने की कोशिश कर रहा है. 

2023 के दौरान ब्रिटेन में AI इवेंट 

AI ग्लोबल इवेंट की शुरुआत नवंबर 2023 में ब्रिटेन के बलेटचली पार्क में हुई थी, जहां AI सेफ्टी समिट हुआ था. वहां 28 देशों ने AI सेफ्टी और खतरों की पहचान को लेकर एक एतिहासिक ब्लेटचली घोषणा पर साइन किए गए थे. फिर इस AI पहल का दायरा बढ़ता चला गया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में भारत की अगुवाई में AI समिट, क्या-क्या होगा खास? देखें रिपोर्ट

2024 में सियोल में हुआ था इवेंट 

मई 2024 में आयोजित सियोल समिट में सेफ्टी के साथ-साथ इनोवेशन को भी चर्चा में शामिल किया गया. 

Advertisement

फरवरी 2025 में पेरिस AI एक्शन समिट हुआ था, जिसकी सह-अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी. इस समिट में आर्थिक अवसरों पर जोर दिया गया. हालांकि, सुरक्षा से जुड़े मुद्दे काफी हद तक पीछे रह गए. 

यह भी पढ़ें: AI Impact Summit 2026: अमेरिकी प्लेयर्स के सामने नहीं है कोई देसी चैलेंजर

AI इम्पैक्ट समिट 2026 की थीम

  • AI इम्पैक्ट समिट 2026, असल में यह इवेंट तीन सूत्रों पर आधारित है, जो पीपल (लोग), प्लेनेट (पृथ्वी) और प्रोग्रेस (प्रगति) पर बेस्ड हैं. 
  • People (लोग): AI को आम लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध हो. यह शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे सेक्टर में लोगों की मदद करे. 
  • Planet (ग्रह): पर्यावरण के फेवर और टिकाऊ AI तकनीकों को बढ़ावा देना है, जो जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने में मदद कर सके. 
  • Progress (प्रगति): AI के जरिए इनक्लूसिव ग्रोथ सुनिश्चित करना है. खासकर विकासशील देशों के संदर्भ हो. 

AI इम्पैक्ट समिट में गूगल और अल्फाबेट सीईओ सुंदर पिचाई, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और एंथ्रॉपिक के सीईओ डारियो अमोडेई शामिल होंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement