scorecardresearch
 
Advertisement

खड़गे ने पीएम मोदी को बताया 'गैर-कानूनी प्रधानमंत्री', BJP का पलटवार

खड़गे ने पीएम मोदी को बताया 'गैर-कानूनी प्रधानमंत्री', BJP का पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हालिया बयान ने देश की सियासत में हलचल तेज कर दी है. खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने पीएम मोदी को गैर-कानूनी प्रधानमंत्री करार दिया है. खड़गे का आरोप है कि मौजूदा सरकार और चुनाव आयोग संवैधानिक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने देश में लोकसभा और विधानसभाओं को भंग कर दोबारा चुनाव कराने की मांग की है. खड़गे ने यह भी कहा कि देश में ईवीएम का दुरुपयोग हो रहा है, इसलिए बैलेट पेपर के जरिए चुनाव कराए जाने चाहिए.

Advertisement
Advertisement