Google का अगस्त में बड़ा इवेंट, कंपनी लॉन्च करेगी अपना सबसे पावरफुल फोन

Google अगस्त महीने में एक बड़ा इवेंट आयोजित करने जा रहा है, जिसमें कंपनी अपने सबसे पावरफुल स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी. इसमें पिक्सल 11 सीरीज को पेश किया जाएगा, जिसमें पिक्सल 11 प्रो फोल्ड का नाम भी शामिल होगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
गूगल पिक्सल 11 सीरीज का टीजर आया सामने. (Photo: Google) गूगल पिक्सल 11 सीरीज का टीजर आया सामने. (Photo: Google)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:30 AM IST

Google आने वाले 12 अगस्त को एक बड़ा इवेंट आयोजित करने जा रहा है, जिसका नाम मेड बाय गूगल होगा. गूगल का यह एक हार्डवेयर इवेंट होगा, जिसमें कंपनी अपने न्यू हैंडसेट को लॉन्च करेगी. ये गूगल के लेटेस्ट और सबसे पावरफुल पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च होगा. 

मेड बाय गूगल इवेंट के दौरान कंपनी न्यू Pixel 11 सीरीज को लॉन्च करेगी, जिसमें Pixel 11 स्टैंडर्ड, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro Fold हैंडसेट होंगे. ऑफिशियल  लॉन्चिंग से पहले ही इन हैंडसेट को लेकर बड़ा खुलासा हो चुका है. आइए उनके बारे में जानते हैं. 

Advertisement

गूगल पिक्सल में मिलेगा ग्लो फीचर 

अपकमिंग स्मार्टफोन के अंदर यूजर को पिक्सल ग्लो नाम का फीचर मिलेगा. गूगल की तरफ से जारी किए गए टीजर वीडियो में दिखाया गया है कि कैमरा मॉड्यूल के चारों तरफ एक लाइटिंग मिलेगी, जिसको पिक्सल ग्लो नाम दिया है.

यह भी पढ़ें: Flipkart फ्रीडम सेल का बड़ा धमाका! स्मार्टफोन पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

पुरानी रिपोर्ट्स की बात करें तो उनके दावा किया था कि मैसेज या कोई नोटिफिकेशन्स आने पर यह पिक्सल ग्लो लाइट ऑन हो जाएगी. 

पिक्सल ग्लो को लेकर अभी बहुत सी जानकारी आना बाकी है. आने वाले दिनों में इस फीचर को लेकर और भी डिटेल्स शेयर की जाएंगी और बताया जाएगा कि यह किन-किन नोटिफिकेशन्स पर काम करेगा और क्या लाइट कलर को बदला जा सकेगा. 

पिक्सल 11 प्रो फोल्ड को लेकर दावा किया है कि उसका वीडिया सामने आ गया है, जिसमें हैंडसेट का डिजाइन दिखाया गया है. ये दावा एक टिप्स्टर के हवाले से किया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: आधे दाम में स्मार्टफोन! अब यहां शुरू हुई नई सेल

Google Pixel 11 सीरीज में पावरफुल चिपसेट 

रेंडर्स में अपकमिंग फोल्ड को सभी एंगल से दिखाने की कोशिश की है. इसमें Tensor G6 चिपसेट और 4800mAh की बैटरी का यूज किया है. 

Pixel 11 सीरीज की कीमत को लेकर भी लीक्स सामने आ चुकी हैं. लीक्स रिपोर्ट के मुताबिक, Pixel 11 के (256GB) शुरुआती कीमत 879 पाउंड (करीब 1,13,215 रुपये) होगी. 

Pixel 11 Pro की शुरुआती कीमत 1,079 पाउंड बताई है, जिसमें 256GB स्टोरेज मिलेगी. 

लीक्स रिपोर्ट में बताया है कि Pixel 11 में 4,985mAh की बैटरी मिलेगा. वहीं, Pixel 11 Pro में 4,850mAh और Pixel 11 Pro XL में 5,115mAh की बैटरी हो सकती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »