आ गया 'टेक गोवा' कॉन्सेप्ट, समंदर किनारे बैठकर करें नौकरी, सीएम ने बताया पूरा प्लान

गोवा टेक कॉन्सेप्ट को लेकर एक स्पेशल इवेंट आयोजित किया है, जिसका नाम गोवा शैकथॉन है. इस दौरान गोवा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया है कि गोवा में टूरिज्म मिनिस्ट्री और आईटी मिनिस्टर ने मिलकर एक यूनिक कॉन्सेप्ट बनाया है. इसकी मदद से लोग गोवा आकर बीच पर बैठकर अपने ऑफिस का काम कर सकेंगे. इससे उन लोगों को सुकून मिलेगा और वे अपनी क्रिएटिविटी भी दिखा सकेंगे.

Advertisement
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि गोवा का कॉन्सेप्ट यूनिक है. (Photo: ITG) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि गोवा का कॉन्सेप्ट यूनिक है. (Photo: ITG)

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली ,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:44 PM IST

गोवा सरकार ने एक अनोखी पहल की शुरुआत की है, जिसमें वह टूरिज्म के साथ टेक्नोलॉजी को भी बढ़ावा दे रहे हैं. इसके लिए गोवा के बागा बीच पर दो दिन का इवेंट आयोजित किया, जिसका नाम 'गोवा शैकथॉन' रखा. गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और राज्य के आईटी मंत्री रोहन खौंटे के साथ Aajtak.in ने खास बातचीत की.

Aajtak.in ने मुख्यमंत्री और आईटी मंत्री से खास बातचीत की और पूछा कि कैसे गोवा अपनी टूरिज्म की छवि से साथ आईटी सेक्टर में प्रवेश करेगा. इसके जवाब में सीएम ने बताया है कि उनकी टूरिज्म मिनिस्ट्री और आईटी मिनिस्ट्री एक साथ मिलकर सामने आए हैं और उन्होंने टेक गोवा कॉन्सेप्ट की शुरुआत की है. इसके 'गोवा शैकथॉन' को शुरू किया. 

Advertisement

सीएम ने बताया है कि लोगों को समंदर का किनारा (बीच) काफी पसंद आता है. ऐसे लोगों गोवा सरकार की अनोखी पहल का फायदा उठा सकेंगे. बीच पर ही स्पेशल शैक तैयार किए हैं, जिन्हें कॉवर्किंग शैक भी कहा है. यहां पर बैठकर लोग अपने दफ्तर के काम को निपटा सकेंगे. इस दौरान उनको कोई परेशान नहीं करेगा और उनकी वजह से भी किसी दूसरे को  परेशानी नहीं होगी. 

गोवा अपनी टूरिज्म छवि में एड ऑन करेगा- आईटी मंत्री 

गोवा के आईटी मंत्री रोहन खौंटे ने बताया है कि वह अपनी पर्यटन वाली छवि से बाहर नहीं आना चाहते हैं. अब वह 'गोवा शैकथॉन' की मदद से उस छवि में कुछ नया जोड़ना चाहते हैं. प्रधानमंत्री 'विकसित भारत' के निर्माण की बात कर रहे हैं, जिसमें पर्यटन, व्यापार और टेक्नोलॉजी को जरूरी पिलर बताया गया है. हम अब टेक्नोलॉजी को लेकर बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं. 

Advertisement
गोवा शैकथॉम के द्वारा शैक में बैठकर कर सकेंगे ऑफिस का काम. (Photo: ITG)

गोवा सीएम ने बताया है कि यूनिक कॉन्सेप्ट की मदद से लोगों को काम करने के दौरान मनोरंजन भी मिलेगा. वह अपने परिवार के साथ यहां आ सकते हैं. यहां आकर वह काम कर सकते हैं, सूर्योदय और सूर्यास्त देख सकेंगे. साथ ही स्विमिंग आदि कर सकेंगे. यहां कई स्पोर्ट्स एक्टिविटी भी मौजूद हैं, जिसमें वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी भी शामिल है. 

सीएम ने अपने पास बैठे एक शख्स अभिनंदन का उदाहरण देते हुए बताया है कि यहां पर ये अपना काम कर रहे हैं. ये अपनी बेटी के साथ यहां आए हैं, जो इस सुंदर बीच का आनंद ले रही है. 

दूसरे राज्यों से कैसे आगे निकलेगा गोवा? 

Aajtak.in ने सीएम से पूछा गया है कि जिस तरह से देश के अन्य राज्य आईटी सेक्टर को लेकर बड़ी तैयारी कर रहे हैं और उसके लिए इनवेस्टमेंट भी कर रहे हैं. ऐसे में गोवा उन राज्यों से कैसे आगे निकलेगा. इस पर गोवा सीएम ने बताया है कि गोवा हमेशा से अलग रहा है. गोवा में आने का बाद लोगों के लिए पर्यावरण बदल जाता है. वे लोग यहां आते हैं और बीच देखते हैं, उनको यहां पर बहुत अच्छा लगता है. 

Advertisement

सीएम ने कहा कि हमारा फोकस क्रिएटिविटी पर है, जहां लोग समंदर किनारे बीच पर आकर अपना काम कर सकेंगे और अपनी रचनात्मकता दिखा सकेंगे. इस कॉन्सेप्ट की वजह से अब और ज्यादा लोग यहां आएंगे और काम करेंगे. 

सीएम ने आगे बताया कि यहां शैक पर लोगों को जरूरी सर्विस प्रोवाइड कराई जाएगी. अभी यह शुरुआत स्टेज में है और आने वाले दिनों में जैसे लोगों की डिमांड जैसे बढ़ेगी, सरकार उनके लिए शैक में वे सर्विस प्रोवाइड कराएंगी.  

Goa में हुआ शैकथॉन इवेंट. (Photo: ITG)

गोवा टेक कॉन्सेप्ट से स्थानीय लोगों को फायदा 

गोवा सीएम और आईटी मंत्री ने बताया है कि टेक गोवा कॉन्सेप्ट की मदद से यहां के स्थानीय लोगों को काफी फायदा मिलने वाला है. जब लोग बाहर से ज्यादा संख्या में आएंगे, जिसकी मदद से टूरिज्म इंडस्ट्री और टेक इंडस्ट्री दोनों बूस्ट होंगी. ऐसे में स्थानीय लोगों के लिए नए रोजगार पैदा होंगे.  

आईटी मंत्री ने बताया है कि गोवा में एक बेहतरीन ईकोसिस्टम, रोड कनेक्टिविटी मौजूद है. इसकी मदद से यहां लोग एक स्थान से दूसरी लोकेशन पर आसानी से पहुंच सकेंगे और अपने काम को आसानी से पूरा कर सकेंगे. 

गोवा टेक कॉन्सेप्ट के तहत काम साथ फैमिली के साथ वेकेशन का भी आनंद मिलेगा. (Photo: ITG)

आईटी मंत्री ने ये भी बताया है कि गोवा में सिक्योरिटी को सबसे ऊपर रखा है, जहां भारी पुलिसबल लोगों की सुरक्षा के लिए मौजूद है. साथ ही बीच पर लोगों की सुरक्षा के लिए बीच मार्शल मौजूद हैं. स्थानीय लोगों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि गोवा में बहुत अच्छे लोग हैं, जिनका स्वभाव भी टूरिस्ट्स को काफी पसंद आता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »