Apple के लैपटॉप MacBook Pro को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. इस बार वजह सिर्फ नया प्रोसेसर या बेहतर डिस्प्ले नहीं, बल्कि लैपटॉप के पीछे दिखने वाला Apple का लोगो भी है. ऐपल सीईओ जॉन टर्नस के एक टीज़र वीडियो ने लोगों के मन में सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या Apple अपने पुराने ग्लोइंग लोगो को फिर से वापस ला सकता है.
दरअसल ऐपल पहले अपने मैकबुक में ग्लोइंग लोगो देता रहा है. ये स्टाइल दूसरे लैपटॉप्स से इसे अलग करता था. लेकिन बाद में कंंपनी ने ग्लोइंग लोगो को हटा दिया और नॉर्मल लोगो यूज करना शुरू किया. हालांकि अब तक ज्यादातर ऐपल फैंस ग्लोइंग लोगो के बारे में बात करते हैं और कई लोग चाहते हैं कि फिर से मैकबुक में ग्लोइंग लोगो दिया जाए.
हालांकि, अभी तक कंपनी ने ग्लोइंग लोगो की वापसी की पुष्टि नहीं की है. यह चर्चा टीज़र वीडियो को देखकर लगाई जा रही अटकलों पर बेस्ड है. असली सवाल यह है कि Apple अपने आने वाले MacBook Pro में क्या नया करने वाला है और क्या इस बार लैपटॉप के इस्तेमाल का तरीका भी बदल सकता है.
जॉन टर्नस के वीडियो ने क्यों बढ़ाई चर्चा?
जॉन टर्नस की ओर से शेयर किए गए वीडियो में रोशनी और लैपटॉप जैसी दिखने वाला सरफेस नजर आती है. इसे देखकर कुछ अनुमान लगाया जा रहा है कि Apple अपने MacBook Pro के डिजाइन में कोई खास बदलाव कर सकता है. इसी के साथ पुराने MacBook के पीछे चमकने वाले Apple लोगो की वापसी की चर्चा शुरू हो गई.
यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro Max Quick Review: ऐपल का कैमरा और स्पीड पर बड़़ा दांव, लेकिन क्या ये खरीदने लायक है?
Apple के पुराने MacBook में लोगो लैपटॉप की स्क्रीन की रोशनी से चमकता था. यह डिजाइन लंबे समय तक कंपनी के लैपटॉप की पहचान बना रहा. बाद में Apple ने इस डिजाइन को छोड़कर पीछे एक सामान्य लोगो देना शुरू कर दिया.
यही वजह है कि चमकते लोगो की वापसी की बात Mac यूजर्स के लिए दिलचस्प बन गई है. हालांकि, टीज़र में ऐसा कोई साफ संकेत नहीं है जो इस फीचर की पुष्टि करता हो. इसलिए इसे फिलहाल एक संभावना के तौर पर ही देखना चाहिए.
टचस्क्रीन वाला MacBook Pro भी हो सकता है पेश
चमकते लोगो की चर्चा के बीच Apple के पहले टचस्क्रीन MacBook Pro को लेकर भी उम्मीदें बढ़ी हुई हैं. ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 14 इंच और 16 इंच के नए MacBook Pro मॉडल पेश कर सकती है. इनमें OLED डिस्प्ले और टचस्क्रीन का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: Apple ने लॉन्च किया नया MacBook Pro और iMac, कीमत ₹1,74,900 से शुरू, जानें क्या है खास
अगर ऐसा होता है, तो MacBook Pro के इस्तेमाल का तरीका पहले से अलग हो सकता है. अभी यूजर्स स्क्रीन पर काम करने के लिए मुख्य रूप से कीबोर्ड और ट्रैकपैड का इस्तेमाल करते हैं. टचस्क्रीन आने पर वे कुछ काम सीधे स्क्रीन को छूकर भी कर सकेंगे.
उदाहरण के लिए, फोटो एडिट करते समय किसी हिस्से को चुनना, स्क्रीन पर मौजूद विकल्पों का इस्तेमाल करना या किसी चीज को जल्दी से बड़ा करना आसान हो सकता है. हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि Apple टचस्क्रीन को macOS के साथ किस तरह जोड़ता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple टच को कीबोर्ड और ट्रैकपैड के विकल्प के रूप में नहीं, बल्कि काम करने के एक अतिरिक्त तरीके के तौर पर पेश कर सकता है. यानी यूजर चाहें तो सामान्य लैपटॉप की तरह भी काम कर सकेंगे.
OLED डिस्प्ले और Dynamic Island भी मिल सकता है
आने वाले MacBook Pro में OLED डिस्प्ले मिलने की भी चर्चा है. मौजूदा MacBook Pro के कुछ मॉडल में Liquid Retina XDR डिस्प्ले मिलता है. OLED तकनीक में हर पिक्सल अपनी रोशनी पैदा करता है, जिससे गहरे काले रंग और बेहतर कंट्रास्ट मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: Google का नया AI Genie 4 मचाएगा धमाल! खुद बना सकेंगे अपनी डिजिटल दुनिया, जानें कैसे करेगा काम
इसका फायदा फिल्म देखने, फोटो एडिट करने और वीडियो बनाने जैसे कामों में मिल सकता है. हालांकि, असली अनुभव डिस्प्ले की गुणवत्ता और Apple की सेटिंग्स पर निर्भर करेगा.
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि नए MacBook Pro में स्क्रीन के ऊपर मौजूद पुराने नॉच की जगह iPhone जैसा Dynamic Island दिया जा सकता है. इससे कैमरे के आसपास नोटिफिकेशन और दूसरी जानकारी दिखाने का तरीका बदल सकता है.
क्या Apple ने नया MacBook Pro पहले ही लॉन्च कर दिया है?
यहां एक बात समझना जरूरी है. Apple ने 27 अक्टूबर को M6 चिप वाला नया 14 इंच MacBook Pro पेश कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत भारत में 2,39,900 रुपये रखी गई है. इसकी प्री-बुकिंग 28 अक्टूबर से शुरू हो रही है और बिक्री 6 नवंबर से शुरू होगी.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क