Apple ने लॉन्च किया नया MacBook Pro और iMac, कीमत ₹1,74,900 से शुरू, जानें क्या है खास

Apple ने नए कंप्यूटर्स लॉन्च कर दिए हैं. इसमें न्यू Macbook Pro और iMac शामिल हैं. भारत में कीमत की शुरुआत 1.74 लाख रुपये से है.

Advertisement
Apple ने लॉन्च किए iMac और नया मैकबुक प्रो Apple ने लॉन्च किए iMac और नया मैकबुक प्रो

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:48 PM IST

Apple ने अपने मैक कंप्यूटर की रेंज को अपडेट करते हुए नए M6 चिप वाले 14-इंच MacBook Pro और iMac पेश किए हैं. कंपनी का फोकस इस बार तेज परफॉर्मेंस, बेहतर ग्राफिक्स और AI से जुड़े कामों को ज्यादा तेजी से करने पर है. नए मैकबुक प्रो की कीमत 2,39,900 रुपये से शुरू होती है, जबकि आईमैक की शुरुआती कीमत 1,74,900 रुपये है. 

नए कंप्यूटर उन लोगों के लिए खास हो सकते हैं जो वीडियो एडिटिंग, कोडिंग, फोटो एडिटिंग और दूसरे भारी कामों के लिए मैक का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, सिर्फ नया चिप आने से हर यूजर को अपग्रेड करने की जरूरत नहीं होगी. असली फायदा इस बात पर निर्भर करेगा कि आप अभी कौन-सा मैक इस्तेमाल कर रहे हैं और उस पर किस तरह के काम करते हैं.

Advertisement

नए MacBook Pro में क्या खास है?

नए 14-इंच मैकबुक प्रो में एप्पल का M6 चिप दिया गया है. इसमें 12-कोर सीपीयू और 12-कोर जीपीयू मिलता है. सीपीयू में दो सुपर कोर, चार परफॉर्मेंस कोर और छह एफिशिएंसी कोर शामिल हैं. आसान भाषा में कहें तो ये कोर अलग-अलग तरह के काम संभालते हैं, ताकि कंप्यूटर जरूरत के हिसाब से तेज काम कर सके और बिजली की खपत भी संतुलित रहे.

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro Max Quick Review: ऐपल का कैमरा और स्पीड पर बड़़ा दांव, लेकिन क्या ये खरीदने लायक है?

ऐपल के मुताबिक, M6 चिप वाला मैकबुक प्रो पुराने M5 मॉडल के मुकाबले 30 फीसदी तक बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस और AI से जुड़े कामों में 25 फीसदी तक बेहतर प्रदर्शन दे सकता है. ये कंपनी के दावे हैं और असल नतीजे इस्तेमाल किए जा रहे सॉफ्टवेयर और काम के टाइप पर निर्भर करेंगे. 

Advertisement

इसका फायदा वीडियो एडिटिंग, बड़े फोटो प्रोजेक्ट, ऐप बनाने और AI टूल चलाने जैसे कामों में मिल सकता है. नए चिप में एआई के लिए खास हार्डवेयर भी दिया गया है. इसकी मदद से कुछ एआई मॉडल सीधे कंप्यूटर पर चलाए जा सकते हैं, यानी हर काम के लिए इंटरनेट पर मौजूद सर्वर पर निर्भर रहना जरूरी नहीं होगा. इससे कुछ कामों में गति और निजी डेटा की सुरक्षा बेहतर हो सकती है.

अब Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 का सपोर्ट

नए मैकबुक प्रो में एप्पल की N1 वायरलेस चिप के साथ वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 6 का सपोर्ट भी मिलता है. कंपनी ने बाहरी डिस्प्ले के लिए भी सपोर्ट बेहतर किया है. अब यह दो बाहरी 4K डिस्प्ले को 165Hz तक की रिफ्रेश रेट पर चलाने में सक्षम है.

यह भी पढ़ें: ₹10 हजार सस्ता हुआ ऐपल का iPad, Flipkart सेल में मची लूट

स्टोरेज की बात करें तो नए 14-इंच मैकबुक प्रो का शुरुआती मॉडल 1TB स्टोरेज के साथ आता है. यह उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है जो बड़ी वीडियो फाइलें, फोटो और दूसरे प्रोजेक्ट अपने कंप्यूटर पर रखते हैं. 

भारत में कितनी है कीमत?

भारत में नए 14-इंच मैकबुक प्रो की शुरुआती कीमत 2,39,900 रुपये है. ऐपल के भारतीय ऑनलाइन स्टोर पर इसकी प्री-ऑर्डर प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू होने की जानकारी दी गई है. इसकी बिक्री 6 नवंबर से शुरू होने की रिपोर्ट है. 

Advertisement

वहीं, नए iMac की शुरुआती कीमत 1,74,900 रुपये है. एप्पल के भारतीय स्टोर पर iMac के लिए भी 28 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर का संकेत दिया गया है.

ध्यान देने वाली बात यह है कि कीमत कॉन्फिगरेशन, मेमोरी और स्टोरेज के हिसाब से बढ़ सकती है. खरीदने से पहले ऐपल की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने पसंदीदा मॉडल की कीमत और उपलब्धता जरूर देख लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »