iPhone खरीदने वालों की मौज, शुरू हुई Amazon-Flipkart Sale, मिल रही कमाल की डील्स

Amazon और Flipkart सेल की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में अगर अगर किफायती कीमत में iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह एक बेस्ट टाइम साबित हो सकता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
Apple iPhone 17 फ्लिपकार्ट सेल में सस्ता मिलेगा. (Photo: Apple) Apple iPhone 17 फ्लिपकार्ट सेल में सस्ता मिलेगा. (Photo: Apple)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:19 AM IST

Amazon Great Indian Festival Sale और Flipkart Big Billion Days शुरू हो चुकी है. फ्लिपकार्ट का गुरुवार से अर्ली एक्सेस है और 9 सितंबर से सेल सभी के लाइव हो जाएगी. इन सेल के दौरान का Apple के iPhone पर भी बंपर ऑफर्स और डील्स मिल रही हैं. 

दोनों ही सेल के दौरान अलग-अलग डील्स मिल रही हैं, जिनका खुलासा खुद कंपनी कर चुकी है. iPhone 17, 16 और iPhone 15 को सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. आइये एक-एक करके इन डील्स के बारे में जानते हैं. 

Advertisement

iPhone 17 पर बंपर डील्स 

फ्लिपकार्ट सेल के दौरान iPhone 17 को बेहद ही सस्ते दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है. iPhone 17 को सेल के दौरान 79,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जिसमें सभी ऑफर्स शामिल हैं.

हाल ही में ऐपल ने iPhone 17 की कीमत 99,900 रुपये कर दी है. सेल के दौरान इस पर करीब 20 हजार रुपये तक की सेविंग करने का मौका मिलेगा. 

Apple iPhone 17 को भारत में बीते साल सितंबर में लॉन्च किया था. इस साल बहुत से लोगों को इंतजार था कि कंपनी इसकी कीमत को कम करेगा. लेकिन ऐपल ने इसकी कीमत में 17 हजार रुपये का इजाफा कर दिया है. 

यह भी पढ़ें: सबसे सस्ता iPhone 17, फ्लिपकार्ट सेल में ये होगी कीमत

iPhone 16 पर बंपर ऑफर 

iPhone 16 को ऐमेजॉन इंडिया की सेल पर बेहद ही सस्ते दाम में लिस्ट किया है और इसको iPhone पर मिलने वाली डील्स ऑफ द ईयर का नाम दिया है. ऐमेजॉन इंडिया पर iPhone 16 को 71,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जिसमें सभी ऑफर्स को शामिल किया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: iPhone 15 पर बंपर ऑफर, बस इतनी है कीमत

iPhone 15 पर मिलेगा बंपर ऑफर 

Apple के iPhone 15 को कीमत बढ़ने के बाद सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. iPhone 15 को फ्लिपकार्ट ने टीज किया है और बताया है कि इसकी शुरुआती कीमत 63,999 रुपये होगी. इसमें भी डुअल रियर कैमरा मिलेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »