Claude, ChatGPT, Gemini... AI कंपनियों ने अपने चैटबॉट्स के ये नाम आखिर क्यों रखे?

AI कंपनियां अपने चैटबॉट्स के नाम काफी क्रिएटिव रखती हैं. ये काफी सोच समझ कर किया जाता है. अगर आप पॉपुलर एआई मॉडल्स के नाम के पीछे की कहानी जान लेंगे तो समझ जाएंगे कि इन कंपनियों का फोकस क्या है. आइए जानते हैं.

Advertisement
AI चैटबॉट के नाम इतने दिलचस्प क्यों हैं? AI चैटबॉट के नाम इतने दिलचस्प क्यों हैं?

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:46 PM IST

हर दिन करोड़ों लोग ChatGPT से सवाल पूछते हैं. ऑफिस में ईमेल लिखवाने हों, कॉलेज का असाइनमेंट तैयार करना हो या किसी फोटो को एडिट करना हो, AI अब लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. लेकिन क्या आपने कभी रुककर सोचा है कि जिन AI टूल्स का हम हर दिन इस्तेमाल करते हैं, उनके नाम आखिर आए कहां से?

Advertisement

ChatGPT, Claude, Gemini, Grok, Copilot, Llama, Mistral... ये सभी नाम सुनने में अलग-अलग लगते हैं. कोई कविता जैसा है, कोई साइंस से जुड़ा है, तो कोई ग्रीक भाषा से निकला शब्द है. दिलचस्प बात यह है कि इनमें से ज्यादातर नाम किसी मार्केटिंग एजेंसी ने यूं ही नहीं चुन लिए. इनके पीछे इतिहास, साहित्य, विज्ञान और कंपनी की सोच छिपी हुई है.

अगर इन नामों को समझ लिया जाए तो AI कंपनियों की रणनीति और उनकी सोच को भी बेहतर तरीके से समझा जा सकता है.

Claude आखिर Claude क्यों?

OpenAI का चैटबॉट है ChatGPT, Google का Gemini और Anthropic का Claude. लेकिन Claude नाम क्यों? इसका जवाब हमें 20वीं सदी के एक साइंटिस्ट तक ले जाता है.

यह भी पढ़ें: Anthropic के Claude AI यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Google Search में पहुंच गईं Private Chats!

Advertisement

Claude AI का नाम क्लौड शैनन के सम्मान में रखा गया है. क्लौड शैनन को फादर ऑफ इनफॉर्मेशन थ्योरी माना जाता है. आज इंटरनेट पर जो भी डेटा भेजा जाता है, मोबाइल नेटवर्क काम करते हैं, वीडियो स्ट्रीमिंग होती है या कंप्यूटर एक-दूसरे से बातचीत करते हैं, उनकी नींव शैनन के काम पर टिकी है.

1948 में उन्होंने बताया था कि किसी भी जानकारी को बिट्स (0 और 1) के रूप में मापा और भेजा जा सकता है. यही मॉडर्न डिजिटल दुनिया की सबसे बड़ी बुनियाद बनी. अगर क्लौड शैनन का काम न होता तो शायद इंटरनेट, क्लाउड कंप्यूटिंग और आज का AI भी इस रूप में मौजूद नहीं होता.

Anthropic ने अपने AI का नाम उसी वैज्ञानिक के सम्मान में रखा, जिसने डिजिटल युग की बुनियाद रखी.

एंथ्रॉपिक का मतलब क्या है?

Claude बनाने वाली कंपनी का नाम भी काफी दिलचस्प है. एंथ्रॉपिक शब्द ग्रीक भाषा के Anthropos से निकला है, जिसका मतलब होता है मानव. यानी एंथ्रॉपिक का मतलब इंसानों को केंद्र में रखकर बनाई गई तकनीक.

यह भी पढ़ें: मेडिकल रिपोर्ट समझना हुआ आसान, ChatGPT में आया नया Health फीचर

कंपनी शुरू से ही यह कहती रही है कि उसका मकसद केवल सबसे शक्तिशाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बनाना नहीं, बल्कि ऐसा AI बनाना है जो सिक्योर हो, इंसानी मूल्यों को समझे और जिम्मेदारी से जवाब दे.

Advertisement

इसी सोच से कंपनी ने Constitutional AI जैसा टेक डेवेलप किया, जिसमें AI को पहले से तय नैतिक सिद्धांतों के आधार पर ट्रेन किया जाता है. यानी कंपनी का नाम ही उसके मिशन को दर्शाता है.

Haiku... आखिर AI का नाम कविता पर क्यों?

अगर आपने क्लौड इस्तेमाल किया है तो आपने Haiku नाम जरूर देखा होगा. ये कंपनी का एक मॉडल है जो बेसिक टास्क के लिए बनाया गया है.  Haiku जापान की ट्रेडिशनल कविता का एक रूप है. इसमें केवल 17 सैलेबल होती हैं और पूरी कविता तीन लाइनों में लिखी जाती है.

कम शब्द, छोटा आकार, लेकिन मतलब काफी डीप है. एंथ्रॉपिक ने अपने सबसे तेज और हल्के मॉडल का नाम Haiku रखा क्योंकि उसका काम भी कुछ वैसा ही है.

यह भी पढ़ें: USB चार्जिंग पोर्ट से हो सकती है हैकिंग, ऐसे रखें अपना फोन और बैंक अकाउंट सुरक्षित

कम समय में तेज जवाब देना. कम कंप्यूटिंग पावर का इस्तेमाल करना. सिंपल काम जल्दी पूरा करना. नाम और मॉडल की क्षमता एक-दूसरे से मेल खाते हैं.

Sonnet... थोड़ा लंबा, थोड़ा समझदार

Haiku के बाद आता है Sonnet. सॉनेट यूरोप की एक प्रसिद्ध काव्य शैली है. आमतौर पर इसमें 14 पंक्तियां होती हैं और इसमें हैकु की तुलना में कहीं ज्यादा विचार, भावनाएं और संरचना होती है. इसी वजह से एंथ्रॉपिक ने अपने सबसे पॉपुलर AI मॉडल का नाम सॉनेट रखा. यह मॉडल Haiku से ज्यादा पावरफुल है.

Advertisement

बेहतर तर्क करता है, लंबी बातचीत संभाल सकता है, कोडिंग में बेहतर है और क्रिएटिव लेखन भी अच्छी तरह करता है. यानी कविता लंबी हुई तो AI भी ज्यादा केपेबल हो गया.

Opus... जब AI बन जाए मास्टरपीस

Opus शब्द लैटिन भाषा से आया है. इसका मतलब होता है, महान रचना या मास्टरपीस. संगीत की दुनिया में किसी कलाकार की सबसे इंपॉर्मेंट किएशन को ओपस कहा जाता है. एंथ्रॉपिक ने अपने सबसे पावरफुल मॉडल का नाम ओपस इसलिए रखा क्योंकि कंपनी उसे अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानती थी.

यह सबसे मुश्लिक सवाल हल कर सकता था, कॉम्प्लेक्स रिसर्च कर सकता था. किसी टॉपिक पर डीप डाइव करके विश्लेषण दे सकता था. नाम सुनते ही लगता है कि यह किसी नॉर्मल मॉडल की बात नहीं हो रही.

यह भी पढ़ें: यूजरनेम फीचर पर वॉट्सऐप ने दिया जवाब, अब सरकार लेगी फैसला

Anthropic के मॉडल्स की नामकरण शैली भी अपने आप में एक कहानी है. शुरुआत हैकु जैसी छोटी कविता से होती है, फिर सॉनेट, उसके बाद ओपस, फिर फेबल और आखिर में माइथोस. यानी छोटी रचना से लेकर ऐसी कथा तक, जो इतिहास और सभ्यता का हिस्सा बन जाए. शायद यही संदेश कंपनी देना चाहती है कि AI भी धीरे-धीरे साधारण जवाब देने वाले टूल से आगे बढ़कर इंसानी ज्ञान और सोच के बड़े स्तर तक पहुंच रहा है.

Advertisement

ChatGPT नाम का मतलब क्या है?

अब आते हैं दुनिया के सबसे लोकप्रिय AI पर. ChatGPT के नाम के तीन हिस्से हैं.  Chat यानी बातचीत. GPT यानी जेनेरेटिव प्री-ट्रेन्ड ट्रांसफॉर्मर. पहला शब्द जेनेरेटिव बताता है कि AI नया कंटेंट बना सकता है. प्री-ट्रेन्ड का मतलब है कि इसे पहले से विशाल मात्रा में डेटा पर ट्रेन किया गया है.

यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर GenZ आंदोलन चल रहा था, लेकिन इंस्टाग्राम पर लोग देख रहे थे दो अलग-अलग सच, आखिर क्यों?

ट्रांसफॉर्मर एक ऐसी AI आर्किटेक्चर है जिसने पूरी इंडस्ट्री बदल दी. दरअसल 2017 में गूगल के रिसर्चर्स ने ट्रांसफॉर्मर मॉडल पेश किया था. आज लगभग सभी बड़े AI मॉडल उसी तकनीक पर आधारित हैं. यानी ChatGPT नाम सुनने में जितना आसान लगता है, उसके पीछे उतनी ही बड़ी तकनीकी कहानी छिपी है.

Gemini... Google ने यह नाम क्यों चुना?

Google पहले अपने AI मॉडल का नाम Bard रखता था. बाद में उसने पूरा ब्रांड बदलकर Gemini कर दिया. जेमेनाई लैटिन शब्द है, जिसका मतबल होता है जुड़वां. लेकिन गूगल के लिए इसका मतलब थोड़ा अलग है. कंपनी चाहती थी कि उसका AI केवल टेक्स्ट न समझे. बल्कि फोटो, वीडियो, ऑडियो, कोड, डॉक्यूमेंट, सभी को एक साथ समझ सके. इसे मल्टीमॉडल AI कहा जाता है. जेमेनाई नाम उसी सोच को दर्शाता है कि एक AI कई तरह की जानकारी को एक साथ समझ सकता है.

Advertisement

Grok... जिसका मतलब है पूरी तरह समझ जाना

Elon Musk की कंपनी xAI ने अपने AI का नाम रखा Grok. यह शब्द अंग्रेजी का नॉर्मल शब्द नहीं है. इसे साइंस स्टोरी राइटर रॉबर्ट हेनलन ने अपने नॉवेल स्ट्रेंजर इन अ स्ट्रेंज लैंड में इस्तेमाल किया था.

ग्रॉक का मतलब होता है किसी चीज को इतनी गहराई से समझ लेना कि वह आपकी सोच का हिस्सा बन जाए. एलॉन मस्क ने शायद इसी वजह से यह नाम चुना. कंपनी यह दिखाना चाहती है कि उसका AI केवल जानकारी नहीं पढ़ता, बल्कि उसे गहराई से समझता भी है.

Llama... Meta ने इतना मजेदार नाम क्यों चुना?

Meta का AI मॉडल है Llama. पहली नजर में लगता है कि यह जानवर वाले Llama पर रखा गया है. लेकिन असल में इसका पूरा नाम है, Large Language Model Meta AI. यानी LLaMA. बाद में मेटा ने इसी नाम को ब्रांड बना दिया क्योंकि यह याद रखने में आसान था और बाकी AI कंपनियों से अलग भी दिखता था.

Copilot... Microsoft का डिजिटल साथी

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने एआई का नाम Copilot रखा. हवाई जहाज में पायलट के साथ एक को-पायलट भी होता है. वह विमान नहीं चलाता, लेकिन पायलट की हर काम में मदद करता है. माइक्रोसॉफ्ट भी यही संदेश देना चाहता था. AI आपकी जगह काम नहीं करेगा, बल्कि आपका सहायक बनेगा. ईमेल लिखेगा, प्रेजेंटेशन बनाएगा, एक्सेल समझेगा, लेकिन आखिरी फैसला आपका होगा.

Advertisement

Mistral... हवा जितना तेज

फ्रांस की AI कंपनी Mistral ने अपना नाम दक्षिणी फ्रांस की एक तेज और ठंडी हवा से लिया. कंपनी यह दिखाना चाहती थी कि उसके मॉडल तेज हैं, हल्के हैं और ओपन सोर्स एआई की दुनिया में नई ऊर्जा लेकर आएंगे.

नाम सिर्फ नाम नहीं, पूरी स्ट्रैटिजी हैं

अगर गौर करें तो हर कंपनी अपने AI का नाम अपनी पहचान के हिसाब से चुन रही है. एंथ्रॉपिक साहित्य और मानव मूल्यों की बात करता है. OpenAI तकनीकी शब्द इस्तेमाल करता है. गूगल साइंटिफिक और फ्यूचरिस्टिक नाम चुनता है. माइक्रोसॉफ्ट AI को सहायक की तरह पेश करता है. मेटा आसान और याद रहने वाला नाम चुनता है. एलॉन मस्क साइंस फिक्शन से प्रेरणा लेते हैं. यानी AI कंपनियां सिर्फ मॉडल नहीं बना रहीं, वे एक कहानी भी बना रही हैं. नाम उसी कहानी का पहला अध्याय होता है.

आने वाले समय में और भी दिलचस्प होंगे AI के नाम

आर्टिफिशियल इंटेलिजसें की रफ्तार जितनी तेजी से बढ़ रही है, उतनी ही तेजी से नई कंपनियां और नए मॉडल सामने आ रहे हैं. हर नया नाम केवल एक ब्रांड नहीं होगा, बल्कि उसके पीछे कंपनी की सोच, उसका लक्ष्य और उसकी पहचान भी छिपी होगी.

अगली बार जब आप ChatGPT, Claude, Gemini या Grok खोलें, तो याद रखिए कि आप सिर्फ एक AI टूल नहीं खोल रहे, बल्कि एक ऐसे नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं जिसके पीछे विज्ञान, इतिहास, साहित्य और मार्केटिंग की पूरी कहानी छिपी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »