चीन चुरा सकता था पावरफुल AI का राज? अमेरिका ने दुनिया भर के लिए बैन कर दिए ये दो मॉडल

अमेरिका ने एंथ्रोपिक के दो पावरफुल AI मॉडल के लिए नए नियम जारी किए हैं, जिसके बाद गैर अमेरिकी लोगों के लिए Fable 5 AI और Mythos 5 AI मॉडल्स के एक्सेस को सीमित कर दिया है. अब अमेरिका के बाहर लोग इन AI मॉडल्स का एक्सेस नहीं कर सकेंगे ना ही एंथ्रोपिक के विदेशी कर्मचारी इसका एक्सेस कर पाएंगे. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
अमेरिका ने Mythos 5 and Fable 5 पर लगाईं पाबंदी. (Representational image made with AI) अमेरिका ने Mythos 5 and Fable 5 पर लगाईं पाबंदी. (Representational image made with AI)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:21 PM IST

अमेरिका ने AI रिसर्च एंड कंपनी एंथ्रोपिक के दो पावरफुल मॉडल पर नए नियम लागू कर दिए हैं. इनके नाम Fable 5 और Mythos 5 हैं. अमेरिकी ने दोनों मॉडल पर निर्यात नियंत्रण निर्देश दिए हैं, जिसके बाद इन दोनों मॉडल का एक्सेस अमेरिका के बाहर और भीतर मौजूद सभी गैर-अमेरिकी नागरिक नहीं कर पाएंगे. रिपोर्ट्स में दावा किया है कि इस फैसले के पीछे कहीं ना कहीं चीन बड़ी वजह है.

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सरकार को चिंता सता रही थी कि चीन से जुड़े किसी ग्रुप के चलते इन पावरफुल मॉडल्स का एक्सेस पहुंच जाता है तो यह अमेरिका के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. इसके बाद Fable 5 और Mythos 5 पर नए नियम लगाए गए हैं. हालांकि अभी तक यह ऑफिशियल तौर पर साफ नहीं है कि चीन के किसी ग्रुप के पास ये AI मॉडल पहुंच पाए थे या नहीं.

Fable 5 और Mythos 5 पावरफुल AI मॉडल 

एंथ्रोपिक के Fable 5 और Mythos 5 AI मॉडल पहले ऐसे मॉडल हैं, जिनको आम जनता के लिए जारी किया है और उनमें Mythos के लेवल का AI है. कहा जाता है कि एंथ्रोपिक मिथोस AI इतना पावरफुल सिस्टम है, जिसकी मदद से किसी भी सॉफ्टवेयर की कमजोरियों का आसानी से पता लगा सकता है, जिन खामियों को इंसान खोजने में कई महीने तक लगा सकते हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: AI पर फोकस, 8 हजार को नौकरी से निकाला, अब जकरबर्ग ने माना- कुछ गलतियां हुईं हैं

एंथ्रोपिक का दावा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

एंथ्रोपिक ने इन मॉडल में कुछ खास सेफ्टी गार्ड लगाए थे, जो उनको साइबर सिक्योरिटी संबंधित जवाब देने से रोकते थे. लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक, Amazon के रिसर्चर ने इन मॉडल को जेलब्रेक करने में सफलता हासिल कर ली है. उन्होंने किसी स्पेशल प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल किया है, जिसके बाद सॉफ्टवेयर की कमजोरियों सी जुड़ी जानकारी सामने आ गई. 

यह भी पढ़ें: कीबोर्ड से लेकर माउस तक... एंथ्रोपिक का Claude खुद चला लेगा आपका कंप्यूटर, कर देगा हर काम

व्हाइट हाउस क्यों चिंतित है?

अमेरिकी अधिकारियों को डर था कि चीन के पास अगर Fable 5 और Mythos 5 AI मॉडल  मॉडलों का एक्सेस पहुंच जाता है, तो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, चीन इन मॉडलों की डिस्टिलेशन तकनीक के जरिए भी नकल कर सकता था. 

एंथ्रोपिक कर रही है ये प्रयास 

एंथ्रोपिक की तरफ से इस नियम को लेकर सरकार के साथ बातचीत जारी है. AI कंपनी के इंजीनियर और बड़े स्तर के अधिकारी अमेरिकी सरकार से बातचीत कर रहे हैं. कंपनी को उम्मीद है कि जल्दी ही इस दिशा में समाधान निकलेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »