आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का इस्तेमाल अब कई इंडस्ट्री और डिपार्टमेंट होने लगा है. अब AI का इस्तेमाल पुलिस जांच में भी हुआ है, जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है. यह मामला शिकागों का है. पुलिस ने एक स्कूल में मेंटेनेंस का काम करने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए शख्स पर आरोप है कि उसने स्टूडेंट के साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की.
पुलिस ने जांच के लिए AI से बनाई गई तस्वीरों का इस्तेमाल किया है. डेटिंग ऐप पर AI जनरेटेड इमेज का इस्तेमाल करके फेक प्रोफाइल तैयार की.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, FBI टास्क फोर्स के ऑफिसर मैककाइली स्कॉट के मुताबिक, यह जांच लिवोनिया अंडरकवर रेसिस्टेंस टू एक्सप्लोइटेशन (LURE) यूनिट ने कंप्लीट करके दिखाई है. यह यूनिट बच्चों के साथ यौन शोषण करने वाले आरोपियों की पहचान करके उनको गिरफ्तार करने का काम करती है.
डेटिंग ऐप पर एक फेक प्रोफाइल तैयार की
जांच अधिकारी ने AI जनरेटेड इमेज का इस्तेमाल करके डेटिंग ऐप पर एक फेक प्रोफाइल तैयार की. इसके बाद उसने आरोपी क्रिस्टोफर थॉमस मेर्टेंस से बातचीत करने की शुरू की. बाद में दोनों वॉट्सऐप की मदद से चैटिंग करने लगे. मेर्टेंस ने जब स्टूडेंट उम्र के बारे में पूछा तो कालेब बनकर बात कर रहे स्कॉट ने बताया कि उसकी उम्र 15 साल है.
यह भी पढ़ें: ₹8,999 में 5G फोन, 7000mAh बैटरी वाला भी मौजूद, Flipkart Sale में Ai+ स्मार्टफोन्स हुए सस्ते
आरोपी ने फोन पर भेजीं गंदी इमेज
फिर मेर्टेंस ने अपना असली रूप दिखाया है और गंदे मैसेज करने शुरू किए. इस दौरान वह गंदी तस्वीरों को भी भेजता था. इसके बाद पुलिस अधिकारी ने जाल बिछाया और आरोपी को मिलने के लिए बुलाया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें: ₹15,000 से कम में 5 धांसू स्मार्टफोन, 5G से लेकर बड़ी बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स
बड़ा खतरनाक भी है AI
हाल ही के दिनों में AI जनरेटेड फेक इमेज तैयार हो रही हैं, जिसमें कई अश्लील तस्वीरें भी शामिल होते हैं. पुलिस इस तरह के कंटेंट को भी रोकने की कोशिश कर रहे हैं.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क